Genesis 44:16
यहूदा ने कहा, हम लोग अपने प्रभु से क्या कहें? हम क्या कहकर अपने को निर्दोषी ठहराएं? परमेश्वर ने तेरे दासों के अधर्म को पकड़ लिया है: हम, और जिसके पास कटोरा निकला वह भी, हम सब के सब अपने प्रभु के दास ही हैं।
Genesis 44:16 in Other Translations
King James Version (KJV)
And Judah said, What shall we say unto my lord? what shall we speak? or how shall we clear ourselves? God hath found out the iniquity of thy servants: behold, we are my lord's servants, both we, and he also with whom the cup is found.
American Standard Version (ASV)
And Judah said, What shall we say unto my lord? what shall we speak? or how shall we clear ourselves? God hath found out the iniquity of thy servants: behold, we are my lord's bondmen, both we, and he also in whose hand the cup is found.
Bible in Basic English (BBE)
And Judah said, What are we to say to my lord? how may we put ourselves right in his eyes? God has made clear the sin of your servants: now we are in your hands, we and the man in whose bag your cup was seen.
Darby English Bible (DBY)
And Judah said, What shall we say to my lord? what shall we speak, and how justify ourselves? God has found out the iniquity of thy servants; behold, we are my lord's bondmen, both we, and he in whose hand the cup has been found.
Webster's Bible (WBT)
And Judah said, What shall we say to my lord? what shall we speak? or how shall we clear ourselves? God hath found out the iniquity of thy servants: behold we are my lord's servants, both we, and he also with whom the cup is found.
World English Bible (WEB)
Judah said, "What will we tell my lord? What will we speak? Or how will we clear ourselves? God has found out the iniquity of your servants. Behold, we are my lord's bondservants, both we, and he also in whose hand the cup is found."
Young's Literal Translation (YLT)
And Judah saith, `What do we say to my lord? what do we speak? and what -- do we justify ourselves? God hath found out the iniquity of thy servants; lo, we `are' servants to my lord, both we, and he in whose hand the cup hath been found;'
| And Judah | וַיֹּ֣אמֶר | wayyōʾmer | va-YOH-mer |
| said, | יְהוּדָ֗ה | yĕhûdâ | yeh-hoo-DA |
| What | מַה | ma | ma |
| say we shall | נֹּאמַר֙ | nōʾmar | noh-MAHR |
| unto my lord? | לַֽאדֹנִ֔י | laʾdōnî | la-doh-NEE |
| what | מַה | ma | ma |
| speak? we shall | נְּדַבֵּ֖ר | nĕdabbēr | neh-da-BARE |
| or how | וּמַה | ûma | oo-MA |
| ourselves? clear we shall | נִּצְטַדָּ֑ק | niṣṭaddāq | neets-ta-DAHK |
| God | הָֽאֱלֹהִ֗ים | hāʾĕlōhîm | ha-ay-loh-HEEM |
| hath found out | מָצָא֙ | māṣāʾ | ma-TSA |
| אֶת | ʾet | et | |
| the iniquity | עֲוֹ֣ן | ʿăwōn | uh-ONE |
| of thy servants: | עֲבָדֶ֔יךָ | ʿăbādêkā | uh-va-DAY-ha |
| behold, | הִנֶּנּ֤וּ | hinnennû | hee-NEH-noo |
| we are my lord's | עֲבָדִים֙ | ʿăbādîm | uh-va-DEEM |
| servants, | לַֽאדֹנִ֔י | laʾdōnî | la-doh-NEE |
| both | גַּם | gam | ɡahm |
| we, | אֲנַ֕חְנוּ | ʾănaḥnû | uh-NAHK-noo |
| and he also | גַּ֛ם | gam | ɡahm |
| whom with | אֲשֶׁר | ʾăšer | uh-SHER |
| נִמְצָ֥א | nimṣāʾ | neem-TSA | |
| the cup | הַגָּבִ֖יעַ | haggābîaʿ | ha-ɡa-VEE-ah |
| is found. | בְּיָדֽוֹ׃ | bĕyādô | beh-ya-DOH |
Cross Reference
Genesis 44:9
तेरे दासों में से जिस किसी के पास वह निकले, वह मार डाला जाए, और हम भी अपने उस प्रभु के दास जो जाएं।
Daniel 9:7
हे प्रभु, तू धर्मी है, परन्तु हम लोगों को आज के दिन लज्जित होना पड़ता है, अर्थात यरूशलेम के निवासी आदि सब यहूदी, क्या समीप क्या दूर के सब इस्राएली लोग जिन्हें तू ने उस विश्वासघात के कारण जो उन्होंने तेरा किया था, देश देश में बरबस कर दिया है, उन सभों को लज्जित होना पड़ता है।
Numbers 32:23
और यदि तुम ऐसा न करो, तो यहोवा के विरुद्ध पापी ठहरोगे; और जान रखो कि तुम को तुम्हारा पाप लगेगा।
Proverbs 17:15
जो दोषी को निर्दोष, और जो निर्दोष को दोषी ठहराता है, उन दोनों से यहोवा घृणा करता है।
Proverbs 28:17
जो किसी प्राणी की हत्या का अपराधी हो, वह भाग कर गड़हे में गिरेगा; कोई उस को न रोकेगा।
Isaiah 5:3
अब हे यरूशलेम के निवासियों और हे यहूदा के मनुष्यों, मेरे और मेरी दाख की बारी के बीच न्याय करो।
Isaiah 27:9
इस से याकूब के अधर्म का प्रायश्चित किया जाएगा और उसके पाप के दूर होने का प्रतिफल यह होगा कि वे वेदी के सब पत्थरों को चूना बनाने के पत्थरों के समान चकनाचूर करेंगे, और अशेरा और सूर्य की प्रतिमाएं फिर खड़ी न रहेंगी।
Matthew 7:2
क्योंकि जिस प्रकार तुम दोष लगाते हो, उसी प्रकार तुम पर भी दोष लगाया जाएगा; और जिस नाप से तुम नापते हो, उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा।
Luke 12:2
कुछ ढपा नहीं, जो खोला न जाएगा; और न कुछ छिपा है, जो जाना न जाएगा।
Acts 2:37
तब सुनने वालों के हृदय छिद गए, और वे पतरस और शेष प्रेरितों से पूछने लगे, कि हे भाइयो, हम क्या करें?
Job 40:4
देख, मैं तो तुच्छ हूँ, मैं तुझे क्या उत्तर दूं? मैं अपनी अंगुली दांत तले दबाता हूँ।
Ezra 9:15
हे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा! तू तो धमीं है, हम बचकर मुक्त हुए हैं जैसे कि आज वर्तमान हैं। देख, हम तेरे साम्हने दोषी हैं, इस कारण कोई तेरे साम्हने खड़ा नहीं रह सकता।
Ezra 9:10
और अब हे हमारे परमेश्वर इसके बाद हम क्या कहें, यही कि हम ने तेरी उन आज्ञाओं को तोड़ दिया है,
Genesis 37:9
फिर उसने एक और स्वप्न देखा, और अपने भाइयों से उसका भी यों वर्णन किया, कि सुनो, मैं ने एक और स्वप्न देखा है, कि सूर्य और चन्द्रमा, और ग्यारह तारे मुझे दण्डवत कर रहे हैं।
Genesis 37:18
और ज्योंही उन्होंने उसे दूर से आते देखा, तो उसके निकट आने के पहिले ही उसे मार डालने की युक्ति की।
Genesis 42:21
उन्होंने आपस में कहा, नि:स्न्देह हम अपने भाई के विषय में दोषी हैं, क्योंकि जब उसने हम से गिड़गिड़ा के बिनती की, तौभी हम ने यह देखकर, कि उसका जीवन कैसे संकट में पड़ा है, उसकी न सुनी; इसी कारण हम भी अब इस संकट में पड़े हैं।
Genesis 43:8
फिर यहूदा ने अपने पिता इस्राएल से कहा, उस लड़के को मेरे संग भेज दे, कि हम चले जाएं; इस से हम, और तू, और हमारे बालबच्चे मरने न पाएंगे, वरन जीवित रहेंगे।
Genesis 44:32
फिर तेरा दास अपने पिता के यहां यह कहके इस लड़के का जामिन हुआ है, कि यदि मैं इस को तेरे पास न पहुंचा दूं, तब तो मैं सदा के लिये तेरा अपराधी ठहरूंगा।
Deuteronomy 25:1
यदि मनुष्यों के बीच कोई झगड़ा हो, और वे न्याय करवाने के लिये न्यायियों के पास जाएं, और वे उनका न्याय करें, तो निर्दोष को निर्दोष और दोषी को दोषी ठहराएं।
Joshua 7:1
परन्तु इस्राएलियों ने अर्पण की वस्तु के विषय में विश्वासघात किया; अर्थात यहूदा के गोत्र का आकान, जो जेरहवंशी जब्दी का पोता और कर्म्मी का पुत्र था, उसने अर्पण की वस्तुओं में से कुछ ले लिया; इस कारण यहोवा का कोप इस्राएलियों पर भड़क उठा॥
Joshua 7:18
तब उसने उसके घराने के एक एक पुरूष को समीप खड़ा किया, और यहूदा गोत्र का आकान, जो जेरहवंशी जब्दी का पोता और कर्म्मी का पुत्र था, पकड़ा गया।
Judges 1:7
तब अदोनीबेजेक ने कहा, हाथ पांव के अंगूठे काटे हुए सत्तर राजा मेरी मेज के नीचे टुकड़े बीनते थे; जैसा मैं ने किया था, वैसा ही बदला परमेश्वर ने मुझे दिया है। तब वे उसे यरूशलेम को ले गए और वहां वह मर गया॥
Genesis 37:7
हम लोग खेत में पूले बान्ध रहे हैं, और क्या देखता हूं कि मेरा पूला उठ कर सीधा खड़ा हो गया; तब तुम्हारे पूलों ने मेरे पूले को चारों तरफ से घेर लिया और उसे दण्डवत किया।