Genesis 30 - BBE (Hindi)
1 Now Rachel, because she had no children, was full of envy of her sister; and she said to Jacob, If you do not give me children I will not go on living.जब राहेल ने देखा, कि याकूब के लिये मुझ से कोई सन्तान नहीं होता, तब वह अपनी बहिन से डाह करने लगी: और याकूब से कहा, मुझे भी सन्तान दे, नहीं तो मर जाऊंगी।
2 But Jacob was angry with Rachel, and said, Am I in the place of God, who has kept your body from having fruit?तब याकूब ने राहेल से क्रोधित हो कर कहा, क्या मैं परमेश्वर हूं? तेरी कोख तो उसी ने बन्द कर रखी है।
3 Then she said, Here is my servant Bilhah, go in to her, so that she may have a child on my knees, and I may have a family by her.राहेल ने कहा, अच्छा, मेरी लौंडी बिल्हा हाजिर है: उसी के पास जा, वह मेरे घुटनों पर जनेगी, और उसके द्वारा मेरा भी घर बसेगा।
4 So she gave him her servant Bilhah as a wife, and Jacob went in to her.तो उसने उसे अपनी लौंडी बिल्हा को दिया, कि वह उसकी पत्नी हो; और याकूब उसके पास गया।
5 And Bilhah became with child, and gave birth to a son.और बिल्हा गर्भवती हुई और याकूब से उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ।
6 Then Rachel said, God has been my judge, and has given ear to my voice, and has given me a son; so he was named Dan.और राहेल ने कहा, परमेश्वर ने मेरा न्याय चुकाया और मेरी सुन कर मुझे एक पुत्र दिया: इसलिये उसने उसका नाम दान रखा।
7 And again Bilhah, Rachel's servant, was with child, and gave birth to a second son.और राहेल की लौंडी बिल्हा फिर गर्भवती हुई और याकूब से एक पुत्र और उत्पन्न हुआ।
8 And Rachel said, I have had a great fight with my sister, and I have overcome her: and she gave the child the name Naphtali.तब राहेल ने कहा, मैं ने अपनी बहिन के साथ बड़े बल से लिपट कर मल्लयुद्ध किया और अब जीत गई: सो उसने उसका नाम नप्ताली रखा।
9 When it was clear to Leah that she would have no more children for a time, she gave Zilpah, her servant, to Jacob as a wife.जब लिआ: ने देखा कि मैं जनने से रहित हो गई हूं, तब उसने अपनी लौंडी जिल्पा को ले कर याकूब की पत्नी होने के लिये दे दिया।
10 And Zilpah, Leah's servant, gave birth to a son.और लिआ: की लौंडी जिल्पा के भी याकूब से एक पुत्र उत्पन्न हुआ।
11 And Leah said, It has gone well for me: and she gave him the name Gad.तब लिआ: ने कहा, अहो भाग्य! सो उसने उसका नाम गाद रखा।
12 And Zilpah, Leah's servant, gave birth to a second son.फिर लिआ: की लौंडी जिल्पा के याकूब से एक और पुत्र उत्पन्न हुआ।
13 And Leah said, Happy am I! and all women will give witness to my joy: and she gave him the name Asher.तब लिआ: ने कहा, मैं धन्य हूं; निश्चय स्त्रियां मुझे धन्य कहेंगी: सो उसने उसका नाम आशेर रखा।
14 Now at the time of the grain-cutting, Reuben saw some love-fruits in the field, and took them to his mother Leah. And Rachel said to her, Let me have some of your son's love-fruits.गेहूं की कटनी के दिनों में रूबेन को मैदान में दूदाफल मिले, और वह उन को अपनी माता लिआ: के पास ले गया, तब राहेल ने लिआ: से कहा, अपने पुत्र के दूदाफलों में से कुछ मुझे दे।
15 But Leah said to her, Is it a small thing that you have taken my husband from me? and now would you take my son's love-fruits? Then Rachel said, You may have him tonight in exchange for your son's love-fruits.उसने उससे कहा, तू ने जो मेरे पति को ले लिया है सो क्या छोटी बात है? अब क्या तू मेरे पुत्र के दूदाफल भी लेने चाहती है? राहेल ने कहा, अच्छा, तेरे पुत्र के दूदाफलों के बदले वह आज रात को तेरे संग सोएगा।
16 In the evening, when Jacob came in from the field, Leah went out to him and said, Tonight you are to come to me, for I have given my son's love-fruits as a price for you. And he went in to her that night.सो सांझ को जब याकूब मैदान से आ रहा था, तब लिआ: उससे भेंट करने को निकली, और कहा, तुझे मेरे ही पास आना होगा, क्योंकि मैं ने अपने पुत्र के दूदाफल देकर तुझे सचमुच मोल लिया। तब वह उस रात को उसी के संग सोया।
17 And God gave ear to her and she became with child, and gave Jacob a fifth son.तब परमेश्वर ने लिआ: की सुनी, सो वह गर्भवती हुई और याकूब से उसके पांचवां पुत्र उत्पन्न हुआ।
18 Then Leah said, God has made payment to me for giving my servant-girl to my husband: so she gave her son the name Issachar.तब लिआ: ने कहा, में ने जो अपने पति को अपनी लौंडी दी, इसलिये परमेश्वर ने मुझे मेरी मजूरी दी है: सो उसने उसका नाम इस्साकार रखा।
19 And again Leah became with child, and she gave Jacob a sixth son.और लिआ: फिर गर्भवती हुई और याकूब से उसके छठवां पुत्र उत्पन्न हुआ।
20 And she said, God has given me a good bride-price; now at last will I have my husband living with me, for I have given him six sons: and she gave him the name Zebulun.तब लिआ: ने कहा, परमेश्वर ने मुझे अच्छा दान दिया है; अब की बार मेरा पति मेरे संग बना रहेगा, क्योंकि मेरे उससे छ: पुत्र उत्पन्न चुके हैं: से उसने उसका नाम जबूलून रखा।
21 After that she had a daughter, to whom she gave the name Dinah.तत्पश्चात् उसके एक बेटी भी हुई, और उसने उसका नाम दीना रखा।
22 Then God gave thought to Rachel, and hearing her prayer he made her fertile.और परमेश्वर ने राहेल की भी सुधि ली, और उसकी सुनकर उसकी कोख खोली।
23 And she was with child, and gave birth to a son: and she said, God has taken away my shame.सो वह गर्भवती हुई और उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ; सो उसने कहा, परमेश्वर ने मेरी नामधराई को दूर कर दिया है।
24 And she gave him the name Joseph, saying, May the Lord give me another son.सो उसने यह कह कर उसका नाम यूसुफ रखा, कि परमेश्वर मुझे एक पुत्र और भी देगा।
25 Now after the birth of Joseph, Jacob said to Laban, Let me go away to my place and my country.जब राहेल से यूसुफ उत्पन्न हुआ, तब याकूब ने लाबान से कहा, मुझे विदा कर, कि मैं अपने देश और स्थान को जाऊं।
26 Give me my wives and my children, for whom I have been your servant, and let me go: for you have knowledge of all the work I have done for you.मेरी स्त्रियां और मेरे लड़के-बाले, जिनके लिये मैं ने तेरी सेवा की है, उन्हें मुझे दे, कि मैं चला जाऊं; तू तो जानता है कि मैं ने तेरी कैसी सेवा की है।
27 And Laban said, If you will let me say so, do not go away; for I have seen by the signs that the Lord has been good to me because of you.लाबान ने उससे कहा, यदि तेरी दृष्टि में मैं ने अनुग्रह पाया है, तो रह जा: क्योंकि मैं ने अनुभव से जान लिया है, कि यहोवा ने तेरे कारण से मुझे आशीष दी है।
28 Say then what your payment is to be and I will give it.फिर उसने कहा, तू ठीक बता कि मैं तुझ को क्या दूं, और मैं उसे दूंगा।
29 Then Jacob said, You have seen what I have done for you, and how your cattle have done well under my care.उसने उससे कहा तू जानता है कि मैं ने तेरी कैसी सेवा की, और तेरे पशु मेरे पास किस प्रकार से रहे।
30 For before I came you had little, and it has been greatly increased; and the Lord has given you a blessing in everything I have done; but when am I to do something for my family?मेरे आने से पहिले वे कितने थे, और अब कितने हो गए हैं; और यहोवा ने मेरे आने पर तुझे तो आशीष दी है: पर मैं अपने घर का काम कब करने पाऊंगा?
31 And Laban said, What am I to give you? And Jacob said, Do not give me anything; but I will again take up the care of your flock if you will only do this for me:उसने फिर कहा, मैं तुझे क्या दूं? याकूब ने कहा, तू मुझे कुछ न दे; यदि तू मेरे लिये एक काम करे, तो मैं फिर तेरी भेड़-बकरियों को चराऊंगा, और उनकी रक्षा करूंगा।
32 Let me go through all your flock today, taking out from among them all the sheep which are marked or coloured or black, and all the marked or coloured goats: these will be my payment.मैं आज तेरी सब भेड़-बकरियों के बीच हो कर निकलूंगा, और जो भेड़ वा बकरी चित्तीवाली वा चित्कबरी हो, और जो भेड़ काली हो, और जो बकरी चित्कबरी वा चित्तीवाली हों, उन्हें मैं अलग कर रखूंगा: और मेरी मजदूरी में वे ही ठहरेंगी।
33 And so you will be able to put my honour to the test in time to come; if you see among my flocks any goats which are not marked or coloured, or any sheep which is not black, you may take me for a thief.और जब आगे को मेरी मजदूरी की चर्चा तेरे साम्हने चले, तब धर्म की यही साक्षी होगी; अर्थात बकरियों में से जो कोई न चित्तीवाली न चित्कबरी हो, और भेड़ों में से जो कोई काली न हो, सो यदि मेरे पास निकलें, तो चोरी की ठहरेंगी।
34 And Laban said, Let it be as you say.तब लाबान ने कहा, तेरे कहने के अनुसार हो।
35 So that day he took all the he-goats which were banded or coloured, and all the she-goats which were marked or coloured or had white marks, and all the black sheep, and gave them into the care of his sons;सो उसने उसी दिन सब धारी वाले और चित्कबरे बकरों, और सब चित्तीवाली और चित्कबरी बकरियों को, अर्थात जिन में कुछ उजलापन था, उन को और सब काली भेड़ों को भी अलग करके अपने पुत्रों के हाथ सौंप दिया।
36 And sent them three days' journey away: and Jacob took care of the rest of Laban's flock.और उसने अपने और याकूब के बीच में तीन दिन के मार्ग का अन्तर ठहराया: सो याकूब लाबान की भेड़-बकरियों को चराने लगा।
37 Then Jacob took young branches of trees, cutting off the skin so that the white wood was seen in bands.और याकूब ने चिनार, और बादाम, और अर्मोन वृक्षों की हरी हरी छडिय़ां ले कर, उनके छिलके कहीं कहीं छील के, उन्हें धारीदार बना दिया, ऐसी कि उन छडिय़ों की सफेदी दिखाई देने लगी।
38 And he put the banded sticks in the drinking-places where the flock came to get water; and they became with young when they came to the water.और तब छीली हुई छडिय़ों को भेड़-बकरियों के साम्हने उनके पानी पीने के कठौतों में खड़ा किया; और जब वे पानी पीने के लिये आई तब गाभिन हो गई।
39 And because of this, the flock gave birth to young which were marked with bands of colour.और छडिय़ों के साम्हने गाभिन हो कर, भेड़-बकरियां धारीवाले, चित्तीवाले और चित्कबरे बच्चे जनीं।
40 These lambs Jacob kept separate; and he put his flock in a place by themselves and not with Laban's flock.तब याकूब ने भेड़ों के बच्चों को अलग अलग किया, और लाबान की भेड़-बकरियों के मुंह को चित्तीवाले और सब काले बच्चों की ओर कर दिया; और अपने झुण्ड़ों को उन से अलग रखा, और लाबान की भेड़-बकरियों से मिलने न दिया।
41 And whenever the stronger ones of the flock became with young, Jacob put the sticks in front of them in the drinking-places, so that they might become with young when they saw the sticks.और जब जब बलवन्त भेड़-बकरियां गाभिन होती थी, तब तब याकूब उन छडिय़ों को कठौतों में उनके साम्हने रख देता था; जिस से वे छडिय़ों को देखती हुई गाभिन हो जाएं।
42 But when the flocks were feeble, he did not put the sticks before them; so that the feebler flocks were Laban's and the stronger were Jacob's.पर जब निर्बल भेड़-बकरियां गाभिन होती थीं, तब वह उन्हें उनके आगे नहीं रखता था। इस से निर्बल निर्बल लाबान की रही, और बलवन्त बलवन्त याकूब की हो गई।
43 So Jacob's wealth was greatly increased; he had great flocks and women-servants and men-servants and camels and asses.सो वह पुरूष अत्यन्त धनाढय हो गया, और उसके बहुत सी भेड़-बकरियां, और लौंडियां और दास और ऊंट और गदहे हो गए॥
Hindi Bible