Bible

Genesis 22 - BBE (Hindi)

1 Now after these things, God put Abraham to the test, and said to him, Abraham; and he said, Here am I.इन बातों के पश्चात ऐसा हुआ कि परमेश्वर ने, इब्राहीम से यह कहकर उसकी परीक्षा की, कि हे इब्राहीम: उसने कहा, देख, मैं यहां हूं।

2 And he said to him, Take your son, your dearly loved only son Isaac, and go to the land of Moriah and give him as a burned offering on one of the mountains of which I will give you knowledge.उसने कहा, अपने पुत्र को अर्थात अपने एकलौते पुत्र इसहाक को, जिस से तू प्रेम रखता है, संग ले कर मोरिय्याह देश में चला जा, और वहां उसको एक पहाड़ के ऊपर जो मैं तुझे बताऊंगा होमबलि करके चढ़ा।

3 And Abraham got up early in the morning, and made ready his ass, and took with him two of his young men and Isaac, his son, and after the wood for the burned offering had been cut, he went on his way to the place of which God had given him word.सो इब्राहीम बिहान को तड़के उठा और अपने गदहे पर काठी कसकर अपने दो सेवक, और अपने पुत्र इसहाक को संग लिया, और होमबलि के लिये लकड़ी चीर ली; तब कूच करके उस स्थान की ओर चला, जिसकी चर्चा परमेश्वर ने उससे की थी।

4 And on the third day, Abraham, lifting up his eyes, saw the place a long way off.तीसरे दिन इब्राहीम ने आंखें उठा कर उस स्थान को दूर से देखा।

5 Then he said to his young men, Keep here with the ass; and I and the boy will go on and give worship and come back again to you.और उसने अपने सेवकों से कहा गदहे के पास यहीं ठहरे रहो; यह लड़का और मैं वहां तक जा कर, और दण्डवत करके, फिर तुम्हारे पास लौट आऊंगा।

6 And Abraham put the wood for the burned offering on his son's back, and he himself took the fire and the knife in his hand, and the two of them went on together.सो इब्राहीम ने होमबलि की लकड़ी ले अपने पुत्र इसहाक पर लादी, और आग और छुरी को अपने हाथ में लिया; और वे दोनों एक साथ चल पड़े।

7 Then Isaac said to Abraham, My father; and he said, Here am I, my son. And he said, We have wood and fire here, but where is the lamb for the burned offering?इसहाक ने अपने पिता इब्राहीम से कहा, हे मेरे पिता; उसने कहा, हे मेरे पुत्र, क्या बात है उसने कहा, देख, आग और लकड़ी तो हैं; पर होमबलि के लिये भेड़ कहां है?

8 And Abraham said, God himself will give the lamb for the burned offering: so they went on together.इब्राहीम ने कहा, हे मेरे पुत्र, परमेश्वर होमबलि की भेड़ का उपाय आप ही करेगा।

9 And they came to the place of which God had given him knowledge; and there Abraham made the altar and put the wood in place on it, and having made tight the bands round Isaac his son, he put him on the wood on the altar.सो वे दोनों संग संग आगे चलते गए। और वे उस स्थान को जिसे परमेश्वर ने उसको बताया था पहुंचे; तब इब्राहीम ने वहां वेदी बनाकर लकड़ी को चुन चुनकर रखा, और अपने पुत्र इसहाक को बान्ध के वेदी पर की लकड़ी के ऊपर रख दिया।

10 And stretching out his hand, Abraham took the knife to put his son to death.और इब्राहीम ने हाथ बढ़ाकर छुरी को ले लिया कि अपने पुत्र को बलि करे।

11 But the voice of the angel of the Lord came from heaven, saying, Abraham, Abraham: and he said, Here am I.तब यहोवा के दूत ने स्वर्ग से उसको पुकार के कहा, हे इब्राहीम, हे इब्राहीम; उसने कहा, देख, मैं यहां हूं।

12 And he said, Let not your hand be stretched out against the boy to do anything to him; for now I am certain that the fear of God is in your heart, because you have not kept back your son, your only son, from me.उसने कहा, उस लड़के पर हाथ मत बढ़ा, और न उससे कुछ कर: क्योंकि तू ने जो मुझ से अपने पुत्र, वरन अपने एकलौते पुत्र को भी, नहीं रख छोड़ा; इस से मैं अब जान गया कि तू परमेश्वर का भय मानता है।

13 And lifting up his eyes, Abraham saw a sheep fixed by its horns in the brushwood: and Abraham took the sheep and made a burned offering of it in place of his son.तब इब्राहीम ने आंखे उठाई, और क्या देखा, कि उसके पीछे एक मेढ़ा अपने सींगो से एक झाड़ी में बंझा हुआ है: सो इब्राहीम ने जाके उस मेंढ़े को लिया, और अपने पुत्र की सन्ती होमबलि करके चढ़ाया।

14 And Abraham gave that place the name Yahweh-yireh: as it is said to this day, In the mountain the Lord is seen.और इब्राहीम ने उस स्थान का नाम यहोवा यिरे रखा: इसके अनुसार आज तक भी कहा जाता है, कि यहोवा के पहाड़ पर उपाय किया जाएगा।

15 And the voice of the angel of the Lord came to Abraham a second time from heaven,फिर यहोवा के दूत ने दूसरी बार स्वर्ग से इब्राहीम को पुकार के कहा,

16 Saying, I have taken an oath by my name, says the Lord, because you have done this and have not kept back from me your dearly loved only son,यहोवा की यह वाणी है, कि मैं अपनी ही यह शपथ खाता हूं, कि तू ने जो यह काम किया है कि अपने पुत्र, वरन अपने एकलौते पुत्र को भी, नहीं रख छोड़ा;

17 That I will certainly give you my blessing, and your seed will be increased like the stars of heaven and the sand by the seaside; your seed will take the land of those who are against them;इस कारण मैं निश्चय तुझे आशीष दूंगा; और निश्चय तेरे वंश को आकाश के तारागण, और समुद्र के तीर की बालू के किनकों के समान अनगिनित करूंगा, और तेरा वंश अपने शत्रुओं के नगरों का अधिकारी होगा:

18 And your seed will be a blessing to all the nations of the earth, because you have done what I gave you orders to do.और पृथ्वी की सारी जातियां अपने को तेरे वंश के कारण धन्य मानेंगी: क्योंकि तू ने मेरी बात मानी है।

19 Then Abraham went back to his young men and they went together to Beer-sheba, the place where Abraham was living.तब इब्राहीम अपने सेवकों के पास लौट आया, और वे सब बेर्शेबा को संग संग गए; और इब्राहीम बेर्शेबा में रहता रहा॥

20 After these things, Abraham had news that Milcah, the wife of his brother Nahor, had given birth to children;इन बातों के पश्चात ऐसा हुआ कि इब्राहीम को यह सन्देश मिला, कि मिल्का के तेरे भाई नाहोर से सन्तान उत्पन्न हुए हैं।

21 Uz the oldest, and Buz his brother, and Kemuel, the father of Aram,मिल्का के पुत्र तो ये हुए, अर्थात उसका जेठा ऊस, और ऊस का भाई बूज, और कमूएल, जो अराम का पिता हुआ।

22 And Chesed and Hazo and Pildash and Jidlaph and Bethuel.फिर केसेद, हज़ो, पिल्दाश, यिद्लाप, और बतूएल।

23 Bethuel was the father of Rebekah: these eight were the children of Milcah and Nahor, Abraham's brother.इन आठों को मिल्का इब्राहीम के भाई नाहोर के जन्माए जनी। और बतूएल ने रिबका को उत्पन्न किया।

24 And his servant Reumah gave birth to Tebah and Gaham and Tahash and Maacah.फिर नाहोर के रूमा नाम एक रखेली भी थी; जिस से तेबह, गहम, तहश, और माका, उत्पन्न हुए॥

Hindi Bible