Genesis 22 - ASV (Hindi)
1 And it came to pass after these things, that God did prove Abraham, and said unto him, Abraham. And he said, Here am I.इन बातों के पश्चात ऐसा हुआ कि परमेश्वर ने, इब्राहीम से यह कहकर उसकी परीक्षा की, कि हे इब्राहीम: उसने कहा, देख, मैं यहां हूं।
2 And he said, Take now thy son, thine only son, whom thou lovest, even Isaac, and get thee into the land of Moriah. And offer him there for a burnt-offering upon one of the mountains which I will tell thee of.उसने कहा, अपने पुत्र को अर्थात अपने एकलौते पुत्र इसहाक को, जिस से तू प्रेम रखता है, संग ले कर मोरिय्याह देश में चला जा, और वहां उसको एक पहाड़ के ऊपर जो मैं तुझे बताऊंगा होमबलि करके चढ़ा।
3 And Abraham rose early in the morning, and saddled his ass, and took two of his young men with him, and Isaac his son. And he clave the wood for the burnt-offering, and rose up, and went unto the place of which God had told him.सो इब्राहीम बिहान को तड़के उठा और अपने गदहे पर काठी कसकर अपने दो सेवक, और अपने पुत्र इसहाक को संग लिया, और होमबलि के लिये लकड़ी चीर ली; तब कूच करके उस स्थान की ओर चला, जिसकी चर्चा परमेश्वर ने उससे की थी।
4 On the third day Abraham lifted up his eyes, and saw the place afar off.तीसरे दिन इब्राहीम ने आंखें उठा कर उस स्थान को दूर से देखा।
5 And Abraham said unto his young men, Abide ye here with the ass, and I and the lad will go yonder; and we will worship, and come again to you.और उसने अपने सेवकों से कहा गदहे के पास यहीं ठहरे रहो; यह लड़का और मैं वहां तक जा कर, और दण्डवत करके, फिर तुम्हारे पास लौट आऊंगा।
6 And Abraham took the wood of the burnt-offering, and laid it upon Isaac his son. And he took in his hand the fire and the knife. And they went both of them together.सो इब्राहीम ने होमबलि की लकड़ी ले अपने पुत्र इसहाक पर लादी, और आग और छुरी को अपने हाथ में लिया; और वे दोनों एक साथ चल पड़े।
7 And Isaac spake unto Abraham his father, and said, My father. And he said, Here am I, my son. And he said, Behold, the fire and the wood. But where is the lamb for a burnt-offering?इसहाक ने अपने पिता इब्राहीम से कहा, हे मेरे पिता; उसने कहा, हे मेरे पुत्र, क्या बात है उसने कहा, देख, आग और लकड़ी तो हैं; पर होमबलि के लिये भेड़ कहां है?
8 And Abraham said, God will provide himself the lamb for a burnt-offering, my son. So they went both of them together.इब्राहीम ने कहा, हे मेरे पुत्र, परमेश्वर होमबलि की भेड़ का उपाय आप ही करेगा।
9 And they came to the place which God had told him of. And Abraham built the altar there, and laid the wood in order, and bound Isaac his son, and laid him on the altar, upon the wood.सो वे दोनों संग संग आगे चलते गए। और वे उस स्थान को जिसे परमेश्वर ने उसको बताया था पहुंचे; तब इब्राहीम ने वहां वेदी बनाकर लकड़ी को चुन चुनकर रखा, और अपने पुत्र इसहाक को बान्ध के वेदी पर की लकड़ी के ऊपर रख दिया।
10 And Abraham stretched forth his hand, and took the knife to slay his son.और इब्राहीम ने हाथ बढ़ाकर छुरी को ले लिया कि अपने पुत्र को बलि करे।
11 And the angel of Jehovah called unto him out of heaven, and said, Abraham, Abraham. And he said, Here I am.तब यहोवा के दूत ने स्वर्ग से उसको पुकार के कहा, हे इब्राहीम, हे इब्राहीम; उसने कहा, देख, मैं यहां हूं।
12 And he said, Lay not thy hand upon the lad, neither do thou anything unto him. For now I know that thou fearest God, seeing thou hast not withheld thy son, thine only son, from me.उसने कहा, उस लड़के पर हाथ मत बढ़ा, और न उससे कुछ कर: क्योंकि तू ने जो मुझ से अपने पुत्र, वरन अपने एकलौते पुत्र को भी, नहीं रख छोड़ा; इस से मैं अब जान गया कि तू परमेश्वर का भय मानता है।
13 And Abraham lifted up his eyes, and looked, and behold, behind `him' a ram caught in the thicket by his horns. And Abraham went and took the ram, and offered him up for a burnt-offering in the stead of his son.तब इब्राहीम ने आंखे उठाई, और क्या देखा, कि उसके पीछे एक मेढ़ा अपने सींगो से एक झाड़ी में बंझा हुआ है: सो इब्राहीम ने जाके उस मेंढ़े को लिया, और अपने पुत्र की सन्ती होमबलि करके चढ़ाया।
14 And Abraham called the name of that place Jehovah-jireh. As it is said to this day, In the mount of Jehovah it shall be provided.और इब्राहीम ने उस स्थान का नाम यहोवा यिरे रखा: इसके अनुसार आज तक भी कहा जाता है, कि यहोवा के पहाड़ पर उपाय किया जाएगा।
15 And the angel of Jehovah called unto Abraham a second time out of heaven,फिर यहोवा के दूत ने दूसरी बार स्वर्ग से इब्राहीम को पुकार के कहा,
16 and said, By myself have I sworn, saith Jehovah, because thou hast done this thing, and hast not withheld thy son, thine only son,यहोवा की यह वाणी है, कि मैं अपनी ही यह शपथ खाता हूं, कि तू ने जो यह काम किया है कि अपने पुत्र, वरन अपने एकलौते पुत्र को भी, नहीं रख छोड़ा;
17 that in blessing I will bless thee, and in multiplying I will multiply thy seed as the stars of the heavens, and as the sand which is upon the seashore. And thy seed shall possess the gate of his enemies.इस कारण मैं निश्चय तुझे आशीष दूंगा; और निश्चय तेरे वंश को आकाश के तारागण, और समुद्र के तीर की बालू के किनकों के समान अनगिनित करूंगा, और तेरा वंश अपने शत्रुओं के नगरों का अधिकारी होगा:
18 And in thy seed shall all the nations of the earth be blessed. Because thou hast obeyed my voice.और पृथ्वी की सारी जातियां अपने को तेरे वंश के कारण धन्य मानेंगी: क्योंकि तू ने मेरी बात मानी है।
19 So Abraham returned unto his young men, and they rose up and went together to Beer-sheba. And Abraham dwelt at Beer-sheba.तब इब्राहीम अपने सेवकों के पास लौट आया, और वे सब बेर्शेबा को संग संग गए; और इब्राहीम बेर्शेबा में रहता रहा॥
20 And it came to pass after these things, that it was told Abraham, saying, Behold, Milcah, she also hath borne children unto they brother Nahor.इन बातों के पश्चात ऐसा हुआ कि इब्राहीम को यह सन्देश मिला, कि मिल्का के तेरे भाई नाहोर से सन्तान उत्पन्न हुए हैं।
21 Uz his first-born, and Buz his brother, and Kemuel the father of Aram.मिल्का के पुत्र तो ये हुए, अर्थात उसका जेठा ऊस, और ऊस का भाई बूज, और कमूएल, जो अराम का पिता हुआ।
22 And Chesed, and Hazo, and Pildash, and Jidlaph, and Bethuel.फिर केसेद, हज़ो, पिल्दाश, यिद्लाप, और बतूएल।
23 And Bethuel begat Rebekah. These eight did Milcah bear to Nahor, Abraham's brother.इन आठों को मिल्का इब्राहीम के भाई नाहोर के जन्माए जनी। और बतूएल ने रिबका को उत्पन्न किया।
24 And his concubine, whose name was Reumah, she also bare Tebah, and Gaham, and Tahash, and Maacah.फिर नाहोर के रूमा नाम एक रखेली भी थी; जिस से तेबह, गहम, तहश, और माका, उत्पन्न हुए॥
Hindi Bible