Bible

Genesis 11 - WBT (Hindi)

1 And the whole earth was of one language, and of one speech.सारी पृथ्वी पर एक ही भाषा, और एक ही बोली थी।

2 And it came to pass as they journeyed from the east, that they found a plain in the land of Shinar, and they dwelt there.उस समय लोग पूर्व की और चलते चलते शिनार देश में एक मैदान पाकर उस में बस गए।

3 And they said one to another, come, let us make brick, and burn them thoroughly. And they had brick for stone, and slime had they for mortar.तब वे आपस में कहने लगे, कि आओ; हम ईंटें बना बना के भली भाँति आग में पकाएं, और उन्होंने पत्थर के स्थान में ईंट से, और चूने के स्थान में मिट्टी के गारे से काम लिया।

4 And they said, come, let us build us a city, and a tower, whose top may reach to heaven; and let us make us a name, lest we should be scattered abroad upon the face of the whole earth.फिर उन्होंने कहा, आओ, हम एक नगर और एक गुम्मट बना लें, जिसकी चोटी आकाश से बातें करे, इस प्रकार से हम अपना नाम करें ऐसा न हो कि हम को सारी पृथ्वी पर फैलना पड़े।

5 And the LORD came down to see the city and the tower, which the children of men were building.जब लोग नगर और गुम्मट बनाने लगे; तब इन्हें देखने के लिये यहोवा उतर आया।

6 And the LORD said, Behold, the people is one, and they have all one language; and this they begin to do: and now nothing will be restrained from them, which they have imagined to do.और यहोवा ने कहा, मैं क्या देखता हूं, कि सब एक ही दल के हैं और भाषा भी उन सब की एक ही है, और उन्होंने ऐसा ही काम भी आरम्भ किया; और अब जितना वे करने का यत्न करेंगे, उस में से कुछ उनके लिये अनहोना न होगा।

7 Come, let us go down, and there confound their language, that they may not understand one another's speech.इसलिये आओ, हम उतर के उनकी भाषा में बड़ी गड़बड़ी डालें, कि वे एक दूसरे की बोली को न समझ सकें।

8 So the LORD scattered them abroad from thence upon the face of all the earth: and they left off to build the city.इस प्रकार यहोवा ने उन को, वहां से सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया; और उन्होंने उस नगर का बनाना छोड़ दिया।

9 Therefore is the name of it called Babel, because the LORD there confounded the language of all the earth: and from thence did the LORD scatter them abroad upon the face of all the earth.इस कारण उस नगर को नाम बाबुल पड़ा; क्योंकि सारी पृथ्वी की भाषा में जो गड़बड़ी है, सो यहोवा ने वहीं डाली, और वहीं से यहोवा ने मनुष्यों को सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया॥

10 These are the generations of Shem: Shem was a hundred years old, and begat Arphaxad two years after the flood:शेम की वंशावली यह है। जल प्रलय के दो वर्ष पश्चात जब शेम एक सौ वर्ष का हुआ, तब उसने अर्पक्षद को जन्म दिया।

11 And Shem lived after he begat Arphaxad five hundred years, and begat sons and daughters.और अर्पक्षद ने जन्म के पश्चात शेम पांच सौ वर्ष जीवित रहा; और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई॥

12 And Arphaxad lived five and thirty years, and begat Salah.जब अर्पक्षद पैंतीस वर्ष का हुआ, तब उसने शेलह को जन्म दिया।

13 And Arphaxad lived after he begat Salah four hundred and three years, and begat sons and daughters.और शेलह के जन्म के पश्चात अर्पक्षद चार सौ तीन वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं॥

14 And Salah lived thirty years, and begat Eber:जब शेलह तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा एबेर को जन्म हुआ।

15 And Salah lived after he begat Eber four hundred and three years, and begat sons and daughters.और एबेर के जन्म के पश्चात शेलह चार सौ तीन वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं॥

16 And Eber lived four and thirty years, and begat Peleg:जब एबेर चौंतीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा पेलेग का जन्म हुआ।

17 And Eber lived after he begat Peleg four hundred and thirty years, and begat sons and daughters.और पेलेग के जन्म के पश्चात एबेर चार सौ तीस वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं॥

18 And Peleg lived thirty years, and begat Reu:जब पेलेग तीस वर्ष को हुआ, तब उसके द्वारा रू का जन्म हुआ।

19 And Peleg lived after he begat Reu two hundred and nine years, and begat sons and daughters.और रू के जन्म के पश्चात पेलेग दो सौ नौ वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई॥

20 And Reu lived two and thirty years, and begat Serug.जब रू बत्तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा सरूग का जन्म हुआ।

21 And Reu lived after he begat Serug two hundred and seven years, and begat sons and daughters.और सरूग के जन्म के पश्चात रू दो सौ सात वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं॥

22 And Serug lived thirty years, and begat Nahor:जब सरूग तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा नाहोर का जन्म हुआ।

23 And Serug lived after he begat Nahor two hundred years, and begat sons and daughters.और नाहोर के जन्म के पश्चात सरूग दो सौ वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं॥

24 And Nahor lived nine and twenty years, and begat Terah.जब नाहोर उनतीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा तेरह का जन्म हुआ।

25 And Nahor lived after he begat Terah a hundred and nineteen years, and begat sons and daughters.और तेरह के जन्म के पश्चात नाहोर एक सौ उन्नीस वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं॥

26 And Terah lived seventy years, and begat Abram, Nahor, and Haran.जब तक तेरह सत्तर वर्ष का हुआ, तब तक उसके द्वारा अब्राम, और नाहोर, और हारान उत्पन्न हुए॥

27 Now these are the generations of Terah: Terah begat Abram, Nahor, and Haran: and Haran begat Lot.तेरह की यह वंशावली है। तेरह ने अब्राम, और नाहोर, और हारान को जन्म दिया; और हारान ने लूत को जन्म दिया।

28 And Haran died before his father Terah, in the land of his nativity, in Ur of the Chaldees.और हारान अपने पिता के साम्हने ही, कस्दियों के ऊर नाम नगर में, जो उसकी जन्म भूमि थी, मर गया।

29 And Abram and Nahor took them wives: the name of Abram's wife was Sarai; and the name of Nahor's wife Milcah, the daughter of Haran, the father of Milcah, and the father of Iscah.अब्राम और नाहोर ने स्त्रियां ब्याह लीं: अब्राम की पत्नी का नाम तो सारै, और नाहोर की पत्नी का नाम मिल्का था, यह उस हारान की बेटी थी, जो मिल्का और यिस्का दोनों का पिता था।

30 But Sarai was barren; she had no child.सारै तो बांझ थी; उसके संतान न हुई।

31 And Terah took Abram his son, and Lot the son of Haran his son's son, and Sarai his daughter-in-law, his son Abram's wife; and they went forth with them from Ur of the Chaldees, to go into the land of Canaan; and they came to Haran, and dwelt there.और तेरह अपना पुत्र अब्राम, और अपना पोता लूत जो हारान का पुत्र था, और अपनी बहू सारै, जो उसके पुत्र अब्राम की पत्नी थी इन सभों को ले कर कस्दियों के ऊर नगर से निकल कनान देश जाने को चला; पर हारान नाम देश में पहुंचकर वहीं रहने लगा।

32 And the days of Terah were two hundred and five years: and Terah died in Haran.जब तेरह दो सौ पांच वर्ष का हुआ, तब वह हारान देश में मर गया॥

Hindi Bible