Bible

Exodus 40 - DBY (Hindi)

1 And Jehovah spoke to Moses, saying,फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

2 On the day of the first month, on the first of the month, shalt thou set up the tabernacle of the tent of meeting.पहिले महीने के पहिले दिन को तू मिलाप वाले तम्बू के निवास को खड़ा करा देना।

3 And thou shalt put in it the ark of the testimony, and shalt cover the ark with the veil.और उस में साक्षीपत्र के सन्दूक को रखकर बीच वाले पर्दे की ओट में करा देना।

4 And thou shalt bring in the table, and set in order the things that are to be set in order upon it. And thou shalt bring in the candlestick and light its lamps.और मेज़ को भीतर ले जा कर जो कुछ उस पर सजाना है उसे सजवा देना; तब दीवट को भीतर ले जाकर उसके दीपकों को जला देना

5 And thou shalt set the golden altar for the incense before the ark of the testimony; and hang up the curtain of the entrance to the tabernacle.और साक्षीपत्र के सन्दूक के साम्हने सोने की वेदी को जो धूप के लिये है उसे रखना, और निवास के द्वार के पर्दे को लगा देना।

6 And thou shalt set the altar of burnt-offering before the entrance of the tabernacle of the tent of meeting.और मिलाप वाले तम्बू के निवास के द्वार के साम्हने होमवेदी को रखना।

7 And thou shalt set the laver between the tent of meeting and the altar, and shalt put water in it.और मिलाप वाले तम्बू और वेदी के बीच हौदी को रखके उस में जल भरना।

8 And thou shalt fix the court round about, and hang up the curtain at the gate of the court.और चारों ओर के आंगन की कनात को खड़ा करना, और उस आंगन के द्वार पर पर्दे को लटका देना।

9 And thou shalt take the anointing oil, and anoint the tabernacle, and all that is in it, and shalt hallow it, and all its utensils; and it shall be holy.और अभिषेक का तेल ले कर निवास को और जो कुछ उस में होगा सब कुछ का अभिषेक करना, और सारे सामान समेत उसको पवित्र करना; तब वह पवित्र ठहरेगा।

10 And thou shalt anoint the altar of burnt-offering, and all its utensils; and thou shalt hallow the altar, and the altar shall be most holy.और सब सामान समेत होमवेदी का अभिषेक करके उसको पवित्र करना; तब वह परमपवित्र ठहरेगी।

11 And thou shalt anoint the laver and its stand, and hallow it.और पाए समेत हौदी का भी अभिषेक करके उसे पवित्र करना।

12 And thou shalt bring Aaron and his sons near, at the entrance of the tent of meeting, and bathe them with water.और हारून और उसके पुत्रों को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर ले जा कर जल से नहलाना,

13 And thou shalt clothe Aaron with the holy garments, and anoint him, and hallow him, that he may serve me as priest.और हारून को पवित्र वस्त्र पहिनाना, और उसका अभिषेक करके उसको पवित्र करना, कि वह मेरे लिये याजक का काम करे।

14 And thou shalt bring his sons near, and clothe them with vests.और उसके पुत्रों को ले जा कर अंगरखे पहिनाना,

15 And thou shalt anoint them, as thou didst anoint their father, that they may serve me as priests. And their anointing shall be to them an everlasting priesthood throughout their generations.और जैसे तू उनके पिता का अभिषेक करे वैसे ही उनका भी अभिषेक करना, कि वे मेरे लिये याजक का काम करें; और उनका अभिषेक उनकी पीढ़ी पीढ़ी के लिये उनके सदा के याजकपद का चिन्ह ठहरेगा।

16 And Moses did so: as Jehovah had commanded him, so did he.और मूसा ने जो जो आज्ञा यहोवा ने उसको दी थी उसी के अनुसार किया॥

17 And it came to pass in the first month in the second year, on the first of the month, that the tabernacle was set up.और दूसरे बरस के पहिले महीने के पहिले दिन को निवास खड़ा किया गया।

18 And Moses set up the tabernacle, and put in its bases, and fixed its boards, and put in its bars, and set up its pillars.और मूसा ने निवास को खड़ा करवाया, और उसकी कुसिर्यां धर उसके तख्ते लगाके उन में बेंड़े डाले, और उसके खम्भों को खड़ा किया;

19 And he spread the tent over the tabernacle, and put the covering of the tent above over it; as Jehovah had commanded Moses.और उसने निवास के ऊपर तम्बू को फैलाया, और तम्बू के ऊपर उसने ओढ़ने को लगाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

20 And he took and put the testimony into the ark, and put the staves in the ark, and put the mercy-seat above on the ark.और उसने साक्षीपत्र को ले कर सन्दूक में रखा, और सन्दूक में डण्डों को लगाके उसके ऊपर प्रायश्चित्त के ढकने को धर दिया;

21 And he brought the ark into the tabernacle, and hung up the veil of separation, and covered the ark of the testimony; as Jehovah had commanded Moses.और उसने सन्दूक को निवास में पहुंचवाया, और बीच वाले पर्दे को लटकवा के साक्षीपत्र के सन्दूक को उसके अन्दर किया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

22 And he put the table in the tent of meeting, on the side of the tabernacle northward, outside the veil,और उसने मिलाप वाले तम्बू में निवास की उत्तर अलंग पर बीच के पर्दे से बाहर मेज़ को लगवाया,

23 and arranged the bread in order upon it before Jehovah; as Jehovah had commanded Moses.और उस पर उन ने यहोवा के सम्मुख रोटी सजाकर रखी; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

24 And he put the candlestick in the tent of meeting, opposite to the table, on the side of the tabernacle southward.और उसने मिलाप वाले तम्बू में मेज़ के साम्हने निवास की दक्खिन अलंग पर दीवट को रखा,

25 And he lighted the lamps before Jehovah; as Jehovah had commanded Moses.और उसने दीपकों को यहोवा के सम्मुख जला दिया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

26 And he put the golden altar in the tent of meeting before the veil.और उसने मिलाप वाले तम्बू में बीच के पर्दे के साम्हने सोने की वेदी को रखा,

27 And he burnt on it fragrant incense; as Jehovah had commanded Moses.और उसने उस पर सुगन्धित धूप जलाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

28 And he hung up the curtain of the entrance to the tabernacle.और उसने निवास के द्वार पर पर्दे को लगाया।

29 And he put the altar of burnt-offering at the entrance to the tabernacle of the tent of meeting, and offered on it the burnt-offering and the oblation; as Jehovah had commanded Moses.और मिलापवाले तम्बू के निवास के द्वार पर होमबलि और अन्नबलि को चढ़ाया; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

30 And he set the laver between the tent of meeting and the altar, and put water in it for washing.और उसने मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच हौदी को रखकर उस में धोने के लिये जल डाला,

31 And Moses and Aaron and his sons washed their hands and their feet out of it:और मूसा और हारून और उसके पुत्रों ने उस में अपने अपने हाथ पांव धोए;

32 when they went into the tent of meeting, and when they drew near to the altar, they washed; as Jehovah had commanded Moses.और जब जब वे मिलापवाले तम्बू में वा वेदी के पास जाते थे तब तब वे हाथ पांव धोते थे; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

33 And he set up the court round about the tabernacle and the altar, and hung up the curtain of the gate of the court. And so Moses finished the work.और उसने निवास की चारों ओर और वेदी के आसपास आंगन की कनात को खड़ा करवाया, और आंगन के द्वार के पर्दे को लटका दिया। इस प्रकार मूसा ने सब काम को पूरा कर समाप्त किया॥

34 And the cloud covered the tent of meeting, and the glory of Jehovah filled the tabernacle.तब बादल मिलापवाले तम्बू पर छा गया, और यहोवा का तेज निवासस्थान में भर गया।

35 And Moses could not enter into the tent of meeting, for the cloud abode on it, and the glory of Jehovah filled the tabernacle.और बादल जो मिलाप वाले तम्बू पर ठहर गया, और यहोवा का तेज जो निवासस्थान में भर गया, इस कारण मूसा उस मे प्रवेश न कर सका।

36 And when the cloud was taken up from over the tabernacle, the children of Israel journeyed in all their journeys.और इस्त्राएलियों की सारी यात्रा में ऐसा होता था, कि जब जब वह बादल निवास के ऊपर उठ जाता तब तब वे कूच करते थे।

37 And if the cloud were not taken up, then they did not journey until the day that it was taken up.और यदि वह न उठता, तो जिस दिन तक वह न उठता था उस दिन तक वे कूच नहीं करते थे।

38 For the cloud of Jehovah was on the tabernacle by day, and fire was in it by night, before the eyes of all the house of Israel, throughout all their journeys.इस्त्राएल के घराने की सारी यात्रा में दिन को तो यहोवा का बादल निवास पर, और रात को उसी बादल में आग उन सभों को दिखाई दिया करती थी॥

Hindi Bible