John 16:27 क्योंकि पिता तो आप ही तुम से प्रीति रखता है, इसलिये कि तुम ने मुझ से प्रीति रखी है, और यह भी प्रतीति की है, कि मैं पिता कि ओर से निकल आया।
John 16:27 in Other Translations
King James Version (KJV) For the Father himself loveth you, because ye have loved me, and have believed that I came out from God.
American Standard Version (ASV) for the Father himself loveth you, because ye have loved me, and have believed that I came forth from the Father.
Bible in Basic English (BBE) For the Father himself gives his love to you, because you have given your love to me and have had faith that I came from God.
Darby English Bible (DBY) for the Father himself has affection for you, because ye have had affection for me, and have believed that I came out from God.
World English Bible (WEB) for the Father himself loves you, because you have loved me, and have believed that I came forth from God.
Young's Literal Translation (YLT) for the Father himself doth love you, because me ye have loved, and ye have believed that I from God came forth;
himself
αὐτὸς
autos
af-TOSE
For
γὰρ
gar
gahr
the
ὁ
ho
oh
Father
πατὴρ
patēr
pa-TARE
loveth
φιλεῖ
phileō
feel-A-oh
you,
ὑμᾶς
hymas
yoo-MAHS
because
ὅτι
hoti
OH-tee
ye
ὑμεῖς
hymeis
yoo-MEES
me,
ἐμὲ
eme
ay-MAY
have loved
πεφιλήκατε
phileō
feel-A-oh
and
καὶ
kai
kay
have believed
πεπιστεύκατε
pisteuō
pee-STAVE-oh
that
ὅτι
hoti
OH-tee
I
ἐγὼ
egō
ay-GOH
from
παρὰ
para
pa-RA
τοῦ
ho
oh
God.
θεοῦ
theos
thay-OSE
came out
ἐξῆλθον
exerchomai
ayks-ARE-hoh-may
Read Full Chapter :
John 16
Cross Reference
यूहन्ना 14:23
यीशु ने उस को उत्तर दिया, यदि कोई मुझ से प्रेम रखे, तो वह मेरे वचन को मानेगा, और मेरा पिता उस से प्रेम रखेगा, और हम उसके पास आएंगे, और उसके साथ वास करेंगे।
यूहन्ना 14:21
जिस के पास मेरी आज्ञा है, और वह उन्हें मानता है, वही मुझ से प्रेम रखता है, और जो मुझ से प्रेम रखता है, उस से मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उस से प्रेम रखूंगा, और अपने आप को उस पर प्रगट करूंगा।
यूहन्ना 8:42
यीशु ने उन से कहा; यदि परमेश्वर तुम्हारा पिता होता, तो तुम मुझ से प्रेम रखते; क्योंकि मैं परमेश्वर में से निकल कर आया हूं; मैं आप से नहीं आया, परन्तु उसी ने मुझे भेजा।
1 कुरिन्थियों 16:22
हमारा प्रभु आनेवाला है।
यूहन्ना 21:15
भोजन करने के बाद यीशु ने शमौन पतरस से कहा, हे शमौन, यूहन्ना के पुत्र, क्या तू इन से बढ़कर मुझ से प्रेम रखता है? उस ने उस से कहा, हां प्रभु तू तो जानता है, कि मैं तुझ से प्रीति रखता हूं: उस ने उस से कहा, मेरे मेमनों को चरा।
यूहन्ना 17:23
मैं उन में और तू मुझ में कि वे सिद्ध होकर एक हो जाएं, और जगत जाने कि तू ही ने मुझे भेजा, और जैसा तू ने मुझ से प्रेम रखा, वैसा ही उन से प्रेम रखा।
मत्ती 10:37
जो माता या पिता को मुझ से अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं और जो बेटा या बेटी को मुझ से अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं।
यूहन्ना 16:30
अब हम जान गए, कि तू सब कुछ जानता है, और तुझे प्रयोजन नहीं, कि कोई तुझ से पूछे, इस से हम प्रतीति करते हैं, कि तू परमेश्वर से निकला है।
यूहन्ना 17:25
हे धामिर्क पिता, संसार ने मुझे नहीं जाना, परन्तु मैं ने तुझे जाना और इन्होंने भी जाना कि तू ही ने मुझे भेजा।
2 कुरिन्थियों 5:14
क्योंकि मसीह का प्रेम हमें विवश कर देता है; इसलिये कि हम यह समझते हैं, कि जब एक सब के लिये मरा तो सब मर गए।
1 पतरस 1:8
उस से तुम बिन देखे प्रेम रखते हो, और अब तो उस पर बिन देखे भी विश्वास करके ऐसे आनन्दित और मगन होते हो, जो वर्णन से बाहर और महिमा से भरा हुआ है।
1 यूहन्ना 4:19
हम इसलिये प्रेम करते हैं, कि पहिले उस ने हम से प्रेम किया।
इफिसियों 6:24
जो हमारे प्रभु यीशु मसीह से सच्चा प्रेम रखते हैं, उन सब पर अनुग्रह होता रहे॥
प्रकाशित वाक्य 3:9
देख, मैं शैतान के उन सभा वालों को तेरे वश में कर दूंगा जो यहूदी बन बैठे हैं, पर हैं नहीं, वरन झूठ बोलते हैं देख, मैं ऐसा करूंगा, कि वे आ कर तेरे चरणों में दण्डवत करेंगे, और यह जान लेंगे, कि मैं ने तुझ से प्रेम रखा है।
प्रकाशित वाक्य 3:19
मैं जिन जिन से प्रीति रखता हूं, उन सब को उलाहना और ताड़ना देता हूं, इसलिये सरगर्म हो, और मन फिरा।
रोमियो 8:3
क्योंकि जो काम व्यवस्था शरीर के कारण दुर्बल होकर न कर सकी, उस को परमेश्वर ने किया, अर्थात अपने ही पुत्र को पापमय शरीर की समानता में, और पाप के बलिदान होने के लिये भेजकर, शरीर में पाप पर दण्ड की आज्ञा दी।
यूहन्ना 17:7
अब वे जान गए हैं, कि जो कुछ तू ने मुझे दिया है, सब तेरी ओर से है।
यूहन्ना 7:29
मैं उसे जानता हूं; क्योंकि मैं उस की ओर से हूं और उसी ने मुझे भेजा है।
सपन्याह 3:17
तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे बीच में है, वह उद्धार करने में पराक्रमी है; वह तेरे कारण आनन्द से मगन होगा, वह अपने प्रेम के मारे चुपका रहेगा; फिर ऊंचे स्वर से गाता हुआ तेरे कारण मगन होगा॥
इब्रानियों 12:6
क्योंकि प्रभु, जिस से प्रेम करता है, उस की ताड़ना भी करता है; और जिसे पुत्र बना लेता है, उस को कोड़े भी लगाता है।
यहूदा 1:20
पर हे प्रियोंतुम अपने अति पवित्र विश्वास में अपनी उन्नति करते हुए और पवित्र आत्मा में प्रार्थना करते हुए।
1 तीमुथियुस 1:15
यह बात सच और हर प्रकार से मानने के योग्य है, कि मसीह यीशु पापियों का उद्धार करने के लिये जगत में आया, जिन में सब से बड़ा मैं हूं।
गलातियों 4:4
परन्तु जब समय पूरा हुआ, तो परमेश्वर ने अपने पुत्र को भेजा, जो स्त्री से जन्मा, और व्यवस्था के आधीन उत्पन्न हुआ।
1 कुरिन्थियों 15:47
प्रथम मनुष्य धरती से अर्थात मिट्टी का था; दूसरा मनुष्य स्वर्गीय है।