Deuteronomy 32 - WEB (Hindi)
1 Give ear, you heavens, and I will speak; Let the earth hear the words of my mouth.हे आकाश, कान लगा, कि मैं बोलूं; और हे पृथ्वी, मेरे मुंह की बातें सुन॥
2 My doctrine shall drop as the rain; My speech shall condense as the dew, As the small rain on the tender grass, As the showers on the herb.मेरा उपदेश मेंह की नाईं बरसेगा और मेरी बातें ओस की नाईं टपकेंगी, जैसे कि हरी घास पर झीसी, और पौधों पर झडिय़ां॥
3 For I will proclaim the name of Yahweh: Ascribe greatness to our God.मैं तो यहोवा नाम का प्रचार करूंगा। तुम अपने परमेश्वर की महिमा को मानो!
4 The Rock, his work is perfect; For all his ways are justice: A God of faithfulness and without iniquity, Just and right is he.वह चट्टान है, उसका काम खरा है; और उसकी सारी गति न्याय की है। वह सच्चा ईश्वर है, उस में कुटिलता नहीं, वह धर्मी और सीधा है॥
5 They have dealt corruptly with him, [they are] not his children, [it is] their blemish; [They are] a perverse and crooked generation.परन्तु इसी जाति के लोग टेढ़े और तिर्छे हैं; ये बिगड़ गए, ये उसके पुत्र नहीं; यह उनका कलंक है॥
6 Do you thus requite Yahweh, Foolish people and unwise? Isn't he your father who has bought you? He has made you, and established you.हे मूढ़ और निर्बुद्धि लोगों, क्या तुम यहोवा को यह बदला देते हो? क्या वह तेरा पिता नहीं है, जिसने तुम को मोल लिया है? उसने तुम को बनाया और स्थिर भी किया है॥
7 Remember the days of old, Consider the years of many generations: Ask your father, and he will show you; Your elders, and they will tell you.प्राचीनकाल के दिनों को स्मरण करो, पीढ़ी पीढ़ी के वर्षों को विचारो; अपने बाप से पूछो, और वह तुम को बताएगा; अपने वृद्ध लोगों से प्रश्न करो, और वे तुझ से कह देंगे॥
8 When the Most High gave to the nations their inheritance, When he separated the children of men, He set the bounds of the peoples According to the number of the children of Israel.जब परमप्रधान ने एक एक जाति को निज निज भाग बांट दिया, और आदमियों को अलग अलग बसाया, तब उसने देश देश के लोगों के सिवाने इस्राएलियों की गिनती के अनुसार ठहराए॥
9 For Yahweh's portion is his people; Jacob is the lot of his inheritance.क्योंकि यहोवा का अंश उसकी प्रजा है; याकूब उसका नपा हुआ निज भाग है॥
10 He found him in a desert land, In the waste howling wilderness; He compassed him about, he cared for him, He kept him as the apple of his eye.उसने उसको जंगल में, और सुनसान और गरजने वालों से भरी हुई मरूभूमि में पाया; उसने उसके चंहु ओर रहकर उसकी रक्षा की, और अपनी आंख की पुतली की नाईं उसकी सुधि रखी॥
11 As an eagle that stirs up her nest, That flutters over her young, He spread abroad his wings, he took them, He bore them on his feathers.जैसे उकाब अपने घोंसले को हिला हिलाकर अपने बच्चों के ऊपर ऊपर मण्डलाता है, वैसे ही उसने अपने पंख फैलाकर उसको अपने परों पर उठा लिया॥
12 Yahweh alone did lead him, There was no foreign god with him.यहोवा अकेला ही उसकी अगुवाई करता रहा, और उसके संग कोई पराया देवता न था॥
13 He made him ride on the high places of the earth, He ate the increase of the field; He made him to suck honey out of the rock, Oil out of the flinty rock;उसने उसको पृथ्वी के ऊंचे ऊंचे स्थानों पर सवार कराया, और उसको खेतों की उपज खिलाई; उसने उसे चट्टान में से मधु और चकमक की चट्ठान में से तेल चुसाया॥
14 Butter of the herd, and milk of the flock, With fat of lambs, Rams of the breed of Bashan, and goats, With the finest of the wheat; Of the blood of the grape you drank wine.गायों का दही, और भेड़-बकरियों का दूध, मेम्नों की चर्बी, बकरे और बाशान की जाति के मेढ़े, और गेहूं का उत्तम से उत्तम आटा भी; और तू दाखरस का मधु पिया करता था॥
15 But Jeshurun grew fat, and kicked: You have grown fat, you are grown thick, you are become sleek; Then he forsook God who made him, Lightly esteemed the Rock of his salvation.परन्तु यशूरून मोटा हो कर लात मारने लगा; तू मोटा और हृष्ट-पुष्ट हो गया, और चर्बी से छा गया है; तब उसने अपने सृजनहार ईश्वर को तज दिया, और अपने उद्धारमूल चट्टान को तुच्छ जाना॥
16 They moved him to jealousy with strange [gods]; With abominations provoked they him to anger.उन्होंने पराए देवताओं को मानकर उस में जलन उपजाई; और घृणित कर्म करके उसको रिस दिलाई॥
17 They sacrificed to demons, [which were] no God, To gods that they didn't know, To new [gods] that came up of late, Which your fathers didn't dread.उन्होंने पिशाचों के लिये जो ईश्वर न थे बलि चढ़ाए, और उनके लिये वे अनजाने देवता थे, वे तो नये नये देवता थे जो थोड़े ही दिन से प्रकट हुए थे, और जिन से उनके पुरखा कभी डरे नहीं।
18 Of the Rock that became your father, you are unmindful, Have forgotten God who gave you birth.जिस चट्टान से तू उत्पन्न हुआ उसको तू भूल गया, और ईश्वर जिस से तेरी उत्पत्ति हुई उसको भी तू भूल गया है॥
19 Yahweh saw [it], and abhorred [them], Because of the provocation of his sons and his daughters.इन बातों को देखकर यहोवा ने उन्हें तुच्छ जाना, क्योंकि उसके बेटे-बेटियों ने उसे रिस दिलाई थी॥
20 He said, I will hide my face from them, I will see what their end shall be: For they are a very perverse generation, Children in whom is no faithfulness.तब उसने कहा, मैं उन से अपना मुख छिपा लूंगा, और देखूंगा कि उनका अन्त कैसा होगा, क्योंकि इस जाति के लोग बहुत टेढ़े हैं और धोखा देने वाले पुत्र हैं।
21 They have moved me to jealousy with that which is not God; They have provoked me to anger with their vanities: I will move them to jealousy with those who are not a people; I will provoke them to anger with a foolish nation.उन्होंने ऐसी वस्तु मानकर जो ईश्वर नहीं हैं, मुझ में जलन उत्पन्न की; और अपनी व्यर्थ वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाई। इसलिये मैं भी उनके द्वारा जो मेरी प्रजा नहीं हैं उनके मन में जलन उत्पन्न करूंगा; और एक मूढ़ जाति के द्वारा उन्हें रिस दिलाऊंगा॥
22 For a fire is kindled in my anger, Burns to the lowest Sheol, Devours the earth with its increase, Sets on fire the foundations of the mountains.क्योंकि मेरे कोप की आग भड़क उठी है, जो पाताल की तह तक जलती जाएगी, और पृथ्वी अपनी उपज समेत भस्म हो जाएगी, और पहाड़ों की नेवों में भी आग लगा देगी॥
23 I will heap evils on them; I will spend my arrows on them:मैं उन पर विपत्ति पर विपत्ति भेजूंगा; और उन पर मैं अपने सब तीरों को छोडूंगा॥
24 [They shall be] wasted with hunger, and devoured with burning heat Bitter destruction; The teeth of animals will I send on them, With the poison of crawling things of the dust.वे भूख से दुबले हो जाएंगे, और अंगारों से और कठिन महारोगों से ग्रसित हो जाएंगे; और मैं उन पर पशुओं के दांत लगवाऊंगा, और धूलि पर रेंगने वाले सर्पों का विष छोड़ दूंगा॥
25 Outside shall the sword bereave, In the chambers terror; [It shall destroy] both young man and virgin, The suckling with the man of gray hairs.बाहर वे तलवार से मरेंगे, और कोठरियों के भीतर भय से; क्या कुंवारे और कुंवारियां, क्या दूध पीता हुआ बच्चा क्या पक्के बाल वाले, सब इसी प्रकार बरबाद होंगे।
26 I said, I would scatter them afar, I would make the memory of them to cease from among men;मैं ने कहा था, कि मैं उन को दूर दूर से तित्तर-बित्तर करूंगा, और मनुष्यों में से उनका स्मरण तक मिटा डालूंगा;
27 Were it not that I feared the provocation of the enemy, Lest their adversaries should judge wrongly, Lest they should say, Our hand is exalted, Yahweh has not done all this.परन्तु मुझे शत्रुओं की छेड़ छाड़ का डर था, ऐसा न हो कि द्रोही इस को उलटा समझकर यह कहने लगें, कि हम अपने ही बाहुबल से प्रबल हुए, और यह सब यहोवा से नहीं हुआ॥
28 For they are a nation void of counsel, There is no understanding in them.यह जाति युक्तहीन तो है, और इन में समझ है ही नहीं॥
29 Oh that they were wise, that they understood this, That they would consider their latter end!भला होता कि ये बुद्धिमान होते, कि इस को समझ लेते, और अपने अन्त का विचार करते!
30 How should one chase a thousand, Two put ten thousand to flight, Except their Rock had sold them, Yahweh had delivered them up?यदि उनकी चट्टान ही उन को न बेच देती, और यहोवा उन को औरों के हाथ में न कर देता; तो यह क्योंकर हो सकता कि उनके हजार का पीछा एक मनुष्य करता, और उनके दस हजार को दो मनुष्य भगा देते?
31 For their rock is not as our Rock, Even our enemies themselves being judges.क्योंकि जैसी हमारी चट्टान है वैसी उनकी चट्टान नहीं है, चाहे हमारे शत्रु ही क्यों न न्यायी हों॥
32 For their vine is of the vine of Sodom, Of the fields of Gomorrah: Their grapes are grapes of gall, Their clusters are bitter:क्योंकि उनकी दाखलता सदोम की दाखलता से निकली, और अमोरा की दाख की बारियों में की है; उनकी दाख विषभरी और उनके गुच्छे कड़वे हैं;
33 Their wine is the poison of serpents, The cruel venom of asps.उनका दाखमधु सांपों का सा विष और काले नागों का सा हलाहल है॥
34 Isn't this laid up in store with me, Sealed up among my treasures?क्या यह बात मेरे मन में संचित, और मेरे भण्डारों में मुहरबन्द नहीं है?
35 Vengeance is mine, and recompense, At the time when their foot shall slide: For the day of their calamity is at hand, The things that are to come on them shall make haste.पलटा लेना और बदला देना मेरा ही काम है, यह उनके पांव फिसलने के समय प्रगट होगा; क्योंकि उनकी विपत्ति का दिन निकट है, और जो दुख उन पर पड़ने वाले है वे शीघ्र आ रहे हैं॥
36 For Yahweh will judge his people, Repent himself for his servants; When he sees that [their] power is gone, There is none [remaining], shut up or left at large.क्योंकि जब यहोवा देखेगा कि मेरी प्रजा की शक्ति जाती रही, और क्या बन्धुआ और क्या स्वाधीन, उन में कोई बचा नहीं रहा, तब यहोवा अपने लोगों का न्याय करेगा, और अपने दासों के विषय में तरस खाएगा॥
37 He will say, Where are their gods, The rock in which they took refuge;तब वह कहेगा, उनके देवता कहां हैं, अर्थात वह चट्टान कहां जिस पर उनका भरोसा था,
38 Which ate the fat of their sacrifices, And drank the wine of their drink-offering? Let them rise up and help you, Let them be your protection.जो उनके बलिदानों की चर्बी खाते, और उनके तपावनोंका दाखमधु पीते थे? वे ही उठ कर तुम्हारी सहायता करें, और तुम्हारी आड़ हों!
39 See now that I, even I, am he, There is no god with me: I kill, and I make alive; I wound, and I heal; There is none who can deliver out of my hand.इसलिये अब तुम देख लो कि मैं ही वह हूं, और मेरे संग कोई देवता नहीं; मैं ही मार डालता, और मैं जिलाता भी हूं; मैं ही घायल करता, और मैं ही चंगा भी करता हूं; और मेरे हाथ से कोई नहीं छुड़ा सकता॥
40 For I lift up my hand to heaven, And say, As I live forever,क्योंकिं मैं अपना हाथ स्वर्ग की ओर उठा कर कहता हूं, क्योंकि मैं अनन्त काल के लिये जीवित हूं,
41 If I whet my glittering sword, My hand take hold on judgment; I will render vengeance to my adversaries, Will recompense those who hate me.सो यदि मैं बिजली की तलवार पर सान धरकर झलकाऊं, और न्याय को अपने हाथ में ले लूं, तो अपने द्रोहियों से बदला लूंगा, और अपने बैरियों को बदला दूंगा॥
42 I will make my arrows drunk with blood, My sword shall devour flesh; With the blood of the slain and the captives, From the head of the leaders of the enemy.मैं अपने तीरों को लोहू से मतवाला करूंगा, और मेरी तलवार मांस खाएगी वह लोहू, मारे हुओं और बन्धुओं का, और वह मांस, शत्रुओं के प्रधानों के शीश का होगा॥
43 Rejoice, you nations, [with] his people: For he will avenge the blood of his servants, Will render vengeance to his adversaries, Will make expiation for his land, for his people.हे अन्यजातियों, उसकी प्रजा के साथ आनन्द मनाओ; क्योंकि वह अपने दासों के लोहू का पलटा लेगा, और अपने द्रोहियों को बदला देगा, और अपने देश और अपनी प्रजा के पाप के लिये प्रायश्चित देगा।
44 Moses came and spoke all the words of this song in the ears of the people, he and Joshua the son of Nun.इस गीत के सब वचन मूसा ने नून के पुत्र होशे समेत आकर लोगों को सुनाए।
45 Moses made an end of speaking all these words to all Israel;जब मूसा ये सब वचन सब इस्राएलियों से कह चुका,
46 He said to them, Set your heart to all the words which I testify to you this day, which you shall command your children to observe to do, [even] all the words of this law.तब उसने उन से कहा कि जितनी बातें मैं आज तुम से चिताकर कहता हूं उन सब पर अपना अपाना मन लगाओ, और उनके अर्थात इस व्यवस्था की सारी बातों के मानने में चौकसी करने की आज्ञा अपने लड़केबालों को दो।
47 For it is no vain thing for you; because it is your life, and through this thing you shall prolong your days in the land, where you go over the Jordan to possess it.क्योंकि यह तुम्हारे लिये व्यर्थ काम नहीं, परन्तु तुम्हारा जीवन ही है, और ऐसा करने से उस देश में तुम्हारी आयु के दिन बहुत होंगे, जिसके अधिकारी होने को तुम यरदन पार जा रहे हो॥
48 Yahweh spoke to Moses that same day, saying,फिर उसी दिन यहोवा ने मूसा से कहा,
49 Go up into this mountain of Abarim, to Mount Nebo, which is in the land of Moab, that is over against Jericho; and see the land of Canaan, which I give to the children of Israel for a possession;उस अबारीम पहाड़ की नबो नाम चोटी पर, जो मोआब देश में यरीहो के साम्हने है, चढ़कर कनान देश जिसे मैं इस्राएलियों की निज भूमि कर देता हूं उसको देख ले।
50 and die on the mountain where you go up, and be gathered to your people, as Aaron your brother died on Mount Hor, and was gathered to his people:तब जैसा तेरा भाई हारून होर पहाड़ पर मरकर अपने लोगों में मिल गया, वैसा ही तू इस पहाड़ पर चढ़कर मर जाएगा, और अपने लोगों में मिल जाएगा।
51 because you trespassed against me in the midst of the children of Israel at the waters of Meribah of Kadesh, in the wilderness of Zin; because you didn't sanctify me in the midst of the children of Israel.इसका कारण यह है, कि सीन जंगल में, कादेश के मरीबा नाम सोते पर, तुम दोनों ने मेरा अपराध किया, क्योंकि तुम ने इस्राएलियों के मध्य में मुझे पवित्र न ठहराया।
52 For you shall see the land before you; but you shall not go there into the land which I give the children of Israel.इसलिये वह देश जो मैं इस्राएलियों को देता हूं, तू अपने साम्हने देख लेगा, परन्तु वहां जाने न पाएगा॥
Hindi Bible