Mark 11 - DBY (Hindi)
1 And when they draw near to Jerusalem, to Bethphage and Bethany, at the mount of Olives, he sends two of his disciples,जब वे यरूशलेम के निकट जैतून पहाड़ पर बैतफगे और बैतनिय्याह के पास आए, तो उस ने अपने चेलों में से दो को यह कहकर भेजा।
2 and says to them, Go into the village which is over against you, and immediately on entering into it ye will find a colt tied, upon which no [child] of man has ever sat: loose it and lead it [here].कि अपने साम्हने के गांव में जाओ, और उस में पंहुचते ही एक गदही का बच्चा जिस पर कभी कोई नहीं चढ़ा, बन्धा हुआ तुम्हें मिलेगा, उसे खोल लाओ।
3 And if any one say to you, Why do ye this? say, The Lord has need of it; and straightway he sends it hither.यदि तुम से कोई पूछे, यह क्यों करते हो? तो कहना, कि प्रभु को इस का प्रयोजन है; और वह शीघ्र उसे यहां भेज देगा।
4 And they departed, and found a colt bound to the door without at the crossway, and they loose him.उन्होंने जाकर उस बच्चे को बाहर द्वार के पास चौक में बन्धा हुआ पाया, और खोलने लगे।
5 And some of those who stood there said to them, What are ye doing, loosing the colt?और उन में से जो वहां खड़े थे, कोई कोई कहने लगे कि यह क्या करते हो, गदही के बच्चे को क्यों खोलते हो?
6 And they said to them as Jesus had commanded. And they let them [do it].उन्होंने जैसा यीशु ने कहा था, वैसा ही उन से कह दिया; तब उन्होंने उन्हें जाने दिया।
7 And they led the colt to Jesus, and cast their clothes upon it, and he sat on it;और उन्होंने बच्चे को यीशु के पास लाकर उस पर अपने कपड़े डाले और वह उस पर बैठ गया।
8 and many strewed their clothes on the way, and others cut down branches from the trees [and went on strewing them on the way].और बहुतों ने अपने कपड़े मार्ग में बिछाए और औरों ने खेतों में से डालियां काट काट कर फैला दीं।
9 And those going on before and those following cried out, Hosanna! blessed [be] he that comes in [the] Lord's name.और जो उसके आगे आगे जाते और पीछे पीछे चले आते थे, पुकार पुकार कर कहते जाते थे, कि होशाना; धन्य है वह जो प्रभु के नाम से आता है।
10 Blessed [be] the coming kingdom of our father David. Hosanna in the highest!हमारे पिता दाऊद का राज्य जो आ रहा है; धन्य है: आकाश में होशाना॥
11 And he entered into Jerusalem and into the temple; and having looked round on all things, the hour being already late, he went out to Bethany with the twelve.और वह यरूशलेम पहुंचकर मन्दिर में आया, और चारों ओर सब वस्तुओं को देखकर बारहों के साथ बैतनिय्याह गया क्योंकि सांझ हो गई थी॥
12 And on the morrow, when they were gone out of Bethany, he hungered.दूसरे दिन जब वे बैतनिय्याह से निकले तो उस को भूख लगी।
13 And seeing from afar off a fig-tree which had leaves, he came, if perhaps he might find something on it. And having come up to it he found nothing but leaves, for it was not the time of figs.और वह दूर से अंजीर का एक हरा पेड़ देखकर निकट गया, कि क्या जाने उस में कुछ पाए: पर पत्तों को छोड़ कुछ न पाया; क्योंकि फल का समय न था।
14 And answering he said to it, Let no one eat fruit of thee any more for ever. And his disciples heard [it].इस पर उस ने उस से कहा अब से कोई तेरा फल कभी न खाए। और उसके चेले सुन रहे थे।
15 And they come to Jerusalem, and entering into the temple, he began to cast out those who sold and who bought in the temple, and he overthrew the tables of the moneychangers and the seats of the dove-sellers,फिर वे यरूशलेम में आए, और वह मन्दिर में गया; और वहां जो लेन-देन कर रहे थे उन्हें बाहर निकालने लगा, और सर्राफों के पीढ़े और कबूतर के बेचने वालों की चौकियां उलट दीं।
16 and suffered not that any one should carry any package through the temple.और मन्दिर में से होकर किसी को बरतन लेकर आने जाने न दिया।
17 And he taught saying to them, Is it not written, My house shall be called a house of prayer for all the nations? but *ye* have made it a den of robbers.और उपदेश करके उन से कहा, क्या यह नहीं लिखा है, कि मेरा घर सब जातियों के लिये प्रार्थना का घर कहलाएगा? पर तुम ने इसे डाकुओं की खोह बना दी है।
18 And the chief priests and the scribes heard [it], and they sought how they might destroy him; for they feared him, because all the crowd were astonished at his doctrine.यह सुनकर महायाजक और शास्त्री उसके नाश करने का अवसर ढूंढ़ने लगे; क्योंकि उस से डरते थे, इसलिये कि सब लोग उसके उपदेश से चकित होते थे॥
19 And when it was evening he went forth without the city.और प्रति दिन सांझ होते ही वह नगर से बाहर जाया करता था।
20 And passing by early in the morning they saw the fig-tree dried up from the roots.फिर भोर को जब वे उधर से जाते थे तो उन्होंने उस अंजीर के पेड़ को जड़ तक सूखा हुआ देखा।
21 And Peter, remembering [what Jesus had said], says to him, Rabbi, see, the fig-tree which thou cursedst is dried up.पतरस को वह बात स्मरण आई, और उस ने उस से कहा, हे रब्बी, देख, यह अंजीर का पेड़ जिसे तू ने स्राप दिया था सूख गया है।
22 And Jesus answering says to them, Have faith in God.यीशु ने उस को उत्तर दिया, कि परमेश्वर पर विश्वास रखो।
23 Verily I say to you, that whosoever shall say to this mountain, Be thou taken away and cast into the sea, and shall not doubt in his heart, but believe that what he says takes place, whatever he shall say shall come to pass for him.मैं तुम से सच कहता हूं कि जो कोई इस पहाड़ से कहे; कि तू उखड़ जा, और समुद्र में जा पड़, और अपने मन में सन्देह न करे, वरन प्रतीति करे, कि जो कहता हूं वह हो जाएगा, तो उसके लिये वही होगा।
24 For this reason I say to you, All things whatsoever ye pray for and ask, believe that ye receive it, and it shall come to pass for you.इसलिये मैं तुम से कहता हूं, कि जो कुछ तुम प्रार्थना करके मांगो तो प्रतीति कर लो कि तुम्हें मिल गया, और तुम्हारे लिये हो जाएगा।
25 And when ye stand praying, forgive if ye have anything against any one, that your Father also who is in the heavens may forgive you your offences.और जब कभी तुम खड़े हुए प्रार्थना करते हो, तो यदि तुम्हारे मन में किसी की ओर से कुछ विरोध, हो तो क्षमा करो: इसलिये कि तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा करे॥
26 But if *ye* do not forgive, neither will your Father who is in the heavens forgive your offences.और यदि तुम क्षमा न करो तो तुम्हारा पिता भी जो स्वर्ग में है, तुम्हारा अपराध क्षमा न करेगा।
27 And they come again to Jerusalem. And as he walked about in the temple, the chief priests and the scribes and the elders come to him,वे फिर यरूशलेम में आए, और जब वह मन्दिर में टहल रहा था तो महायाजक और शास्त्री और पुरिनए उसके पास आकर पूछने लगे।
28 and they say to him, By what authority doest thou these things? and who gave thee this authority, that thou shouldest do these things?कि तू ये काम किस अधिकार से करता है? और यह अधिकार तुझे किस ने दिया है कि तू ये काम करे?
29 And Jesus answering said to them, *I* also will ask you one thing, and answer me, and I will tell you by what authority I do these things:यीशु ने उस से कहा: मैं भी तुम से एक बात पूछता हूं; मुझे उत्तर दो: तो मैं तुम्हें बताऊंगा कि ये काम किस अधिकार से करता हूं।
30 The baptism of John, was it of heaven, or of men? answer me.यूहन्ना का बपतिस्मा क्या स्वर्ग की ओर से था वा मनुष्यों की ओर से था? मुझे उत्तर दो।
31 And they reasoned with themselves, saying, If we should say, Of heaven, he will say, Why [then] have ye not believed him?तब वे आपस में विवाद करने लगे कि यदि हम कहें, स्वर्ग की ओर से, तो वह कहेगा; फिर तुम ने उस की प्रतीति क्यों नहीं की?
32 but should we say, Of men -- they feared the people; for all held of John that he was truly a prophet.और यदि हम कहें, मनुष्यों की ओर से तो लोगों का डर है, क्योंकि सब जानते हैं कि यूहन्ना सचमुच भविष्यद्वक्ता है।
33 And they answering say to Jesus, We do not know. And Jesus [answering] says to them, Neither do *I* tell you by what authority I do these things.सो उन्होंने यीशु को उत्तर दिया, कि हम नहीं जानते: यीशु ने उन से कहा, मैं भी तुम को नहीं बताता, कि ये काम किस अधिकार से करता हूं॥
Hindi Bible