Bible

Amos 1 - WEB (Hindi)

1 The words of Amos, who was among the herdsmen of Tekoa, which he saw concerning Israel in the days of Uzziah king of Judah, and in the days of Jeroboam the son of Joash king of Israel, two years before the earthquake.आमोस तकोई जो भेड़-बकरियों के चराने वालों में से था, उसके ये वचन हैं जो उसने यहूदा के राजा उज्जियाह के, और योआश के पुत्र इस्राएल के राजा यरोबाम के दिनों में, भुईंडोल से दो वर्ष पहिले, इस्राएल के विषय में दर्शन देखकर कहे॥

2 He said: "Yahweh will roar from Zion, And utter his voice from Jerusalem; And the pastures of the shepherds will mourn, And the top of Carmel will wither."यहोवा सिय्योन से गरजेगा और यरूशलेम से अपना शब्द सुनाएगा; तब चरवाहों की चराइयां विलाप करेंगी, और कर्म्मेल की चोटी झुलस जाएगी॥

3 Thus says Yahweh: "For three transgressions of Damascus, yes, for four, I will not turn away its punishment; Because they have threshed Gilead with threshing instruments of iron;यहोवा यों कहता है, दमिश्क के तीन क्या, वरन चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोडूंगा; क्योंकि उन्होंने गिलाद को लोहे के दांवने वाले यन्त्रों से रौंद डाला है।

4 But I will send a fire into the house of Hazael, And it will devour the palaces of Ben Hadad.इसलिये मैं हजाएल के राजभवन में आग जलाऊंगा, और उस से बेन्हदद के राजभवन भी भस्म हो जाएंगे।

5 I will break the bar of Damascus, And cut off the inhabitant from the valley of Aven, And him who holds the scepter from the house of Eden; And the people of Syria shall go into captivity to Kir," says Yahweh.मैं दमिश्क के बेण्डों को तोड़ डालूंगा, और आवेन नाम तराई के रहने वालों को और एदेन के घर में रहने वाले राजदण्डधारी को नाश करूंगा; और अराम के लोग बंधुए हो कर कीर को जाएंगे, यहोवा का यही वचन है॥

6 Thus says Yahweh: "For three transgressions of Gaza, yes, for four, I will not turn away its punishment; Because they carried away captive the whole community, To deliver them up to Edom;यहोवा यों कहता है, अज्जा के तीन क्या, वरन चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोडूंगा; क्योंकि वे सब लोगों को बंधुआ कर के ले गए कि उन्हें एदोम के वश में कर दें।

7 But I will send a fire on the wall of Gaza, And it will devour its palaces.इसलिये मैं अज्जा की शहरपनाह में आग लगाऊंगा, और उस से उसके भवन भस्म हो जाएंगे।

8 I will cut off the inhabitant from Ashdod, And him who holds the scepter from Ashkelon; And I will turn my hand against Ekron; And the remnant of the Philistines will perish," says the Lord Yahweh.मैं अशदोद के रहने वालों को और अश्कलोन के राजदण्डधारी को भी नाश करूंगा; मैं अपना हाथ एक्रोन के विरुद्ध चलाऊंगा, और शेष पलिश्ती लोग नाश होंगे, परमेश्वर यहोवा का यही वचन है॥

9 Thus says Yahweh: "For three transgressions of Tyre, yes, for four, I will not turn away its punishment; Because they delivered up the whole community to Edom, And didn't remember the brotherly covenant;यहोवा यों कहता है, सोर के तीन क्या, वरन चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोडूंगा; क्योंकि उन्होंने सब लोगों को बंधुआ कर के एदोम के वश में कर दिया और भाई की सी वाचा का स्मरण न किया।

10 But I will send a fire on the wall of Tyre, And it will devour its palaces."इसलिये मैं सोर की शहरपनाह पर आग लगाऊंगा, और उस से उसके भवन भी भस्म हो जाएंगे॥

11 Thus says Yahweh: "For three transgressions of Edom, yes, for four, I will not turn away its punishment; Because he pursued his brother with the sword, And cast off all pity, And his anger raged continually, And he kept his wrath forever;यहोवा यों कहता है, एदोम के तीन क्या, वरन चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोडूंगा; क्योंकि उसने अपने भाई को तलवार लिए हुए खदेड़ा और कुछ भी दया न की, परन्तु क्रोध से उन को लगातार फाड़ता ही रहा, और अपने रोष को अनन्त काल के लिये बनाए रहा।

12 But I will send a fire on Teman, And it will devour the palaces of Bozrah."इसलिये मैं तेमान में आग लगाऊंगा, और उस से बोस्रा के भवन भस्म हो जाएंगे॥

13 Thus says Yahweh: "For three transgressions of the children of Ammon, yes, for four, I will not turn away its punishment; Because they have ripped open the pregnant women of Gilead, That they may enlarge their border.यहोवा यों कहता है, अम्मोन के तीन क्या, वरन चार अपराधों के कारण मैं उसका दण्ड न छोडूंगा, क्योंकि उन्होंने अपने सिवाने को बढ़ा लेने के लिये गिलाद की गभिर्णी स्त्रियों का पेट चीर डाला।

14 But I will kindle a fire in the wall of Rabbah, And it will devour its palaces, With shouting in the day of battle, With a tempest in the day of the whirlwind;इसलिये मैं रब्बा की शहरपनाह में आग लगाऊंगा, और उस से उसके भवन भी भस्म हो जाएंगे। उस युद्ध के दिन में ललकार होगी, वह आंधी वरन बवण्डर का दिन होगा;

15 And their king will go into captivity, He and his princes together," says Yahweh.और उनका राजा अपने हाकिमों समेत बंधुआई में जाएगा, यहोवा का यही वचन है॥

Hindi Bible