Bible

Acts 18 - YLT (Hindi)

1 And after these things, Paul having departed out of Athens, came to Corinth,इस के बाद पौलुस अथेने को छोड़कर कुरिन्थुस में आया।

2 and having found a certain Jew, by name Aquilas, of Pontus by birth, lately come from Italy, and Priscilla his wife -- because of Claudius having directed all the Jews to depart out of Rome -- he came to them,और वहां अक्विला नाम एक यहूदी मिला, जिस का जन्म पुन्तुस का था; और अपनी पत्नी प्रिस्किल्ला समेत इतालिया से नया आया था, क्योंकि क्लौदियुस ने सब यहूदियों को रोम से निकल जाने की आज्ञा दी थी, सो वह उन के यहां गया।

3 and because of being of the same craft, he did remain with them, and was working, for they were tent-makers as to craft;और उसका और उन का एक ही उद्यम था; इसलिये वह उन के साथ रहा, और वे काम करने लगे, और उन का उद्यम तम्बू बनाने का था।

4 and he was reasoning in the synagogue every sabbath, persuading both Jews and Greeks.और वह हर एक सब्त के दिन आराधनालय में वाद-विवाद करके यहूदियों और यूनानियों को भी समझाता था॥

5 And when both Silas and Timotheus came down from Macedonia, Paul was pressed in the Spirit, testifying fully to the Jews Jesus the Christ;जब सीलास और तीमुथियुस मकिदुनिया से आए, तो पौलुस वचन सुनाने की धुन में लगकर यहूदियों को गवाही देता था कि यीशु ही मसीह है।

6 and on their resisting and speaking evil, having shaken `his' garments, he said unto them, `Your blood `is' upon your head -- I am clean; henceforth to the nations I will go on.'परन्तु जब वे विरोध और निन्दा करने लगे, तो उस ने अपने कपड़े झाड़कर उन से कहा; तुम्हारा लोहू तुम्हारी गर्दन पर रहे: मैं निर्दोष हूं: अब से मैं अन्यजातियों के पास जाऊंगा।

7 And having departed thence, he went to the house of a certain one, by name Justus, a worshipper of God, whose house was adjoining the synagogue,और वहां से चलकर वह तितुस युस्तुस नाम परमेश्वर के एक भक्त के घर में आया, जिस का घर आराधनालय से लगा हुआ था।

8 and Crispus, the ruler of the synagogue did believe in the Lord with all his house, and many of the Corinthians hearing were believing, and they were being baptized.तब आराधनालय के सरदार क्रिस्पुस ने अपने सारे घराने समेत प्रभु पर विश्वास किया; और बहुत से कुरिन्थी सुनकर विश्वास लाए और बपतिस्मा लिया।

9 And the Lord said through a vision in the night to Paul, `Be not afraid, but be speaking and thou mayest be not silent;और प्रभु ने रात को दर्शन के द्वारा पौलुस से कहा, मत डर, वरन कहे जा, और चुप मत रह।

10 because I am with thee, and no one shall set on thee to do thee evil; because I have much people in this city;'क्योंकि मैं तेरे साथ हूं: और कोई तुझ पर चढ़ाई करके तेरी हानि न करेगा; क्योंकि इस नगर में मेरे बहुत से लोग हैं।

11 and he continued a year and six months, teaching among them the word of God.सो वह उन में परमेश्वर का वचन सिखाते हुए डेढ़ वर्ष तक रहा॥

12 And Gallio being proconsul of Achaia, the Jews made a rush with one accord upon Paul, and brought him unto the tribunal,जब गल्लियो अखाया देश का हाकिम था तो यहूदी लोग एका करके पौलुस पर चढ़ आए, और उसे न्याय आसन के साम्हने लाकर, कहने लगे।

13 saying -- `Against the law this one doth persuade men to worship God;'कि यह लोगों को समझाता है, कि परमेश्वर की उपासना ऐसी रीति से करें, जो व्यवस्था के विपरीत है।

14 and Paul being about to open `his' mouth, Gallio said unto the Jews, `If, indeed, then, it was anything unrighteous, or an act of wicked profligacy, O Jews, according to reason I had borne with you,जब पौलुस बोलने पर था, तो गल्लियो ने यहूदियों से कहा; हे यहूदियो, यदि यह कुछ अन्याय या दुष्टता की बात होती तो उचित था कि मैं तुम्हारी सुनता।

15 but if it is a question concerning words and names, and of your law, look ye yourselves `to it', for a judge of these things I do not wish to be,'परन्तु यदि यह वाद-विवाद शब्दों, और नामों, और तुम्हारे यहां की व्यवस्था के विषय में है, तो तुम ही जानो; क्योंकि मैं इन बातों का न्यायी बनना नहीं चाहता।

16 and he drave them from the tribunal;और उस ने उन्हें न्याय आसन के साम्हने से निकलवा दिया।

17 and all the Greeks having taken Sosthenes, the chief man of the synagogue, were beating `him' before the tribunal, and not even for these things was Gallio caring.तब सब लोगों ने अराधनालय के सरदार सोस्थिनेस को पकड़ के न्याय आसन के साम्हने मारा: परन्तु गल्लियो ने इन बातों की कुछ भी चिन्ता न की॥

18 And Paul having remained yet a good many days, having taken leave of the brethren, was sailing to Syria -- and with him `are' Priscilla and Aquilas -- having shorn `his' head in Cenchera, for he had a vow;सो पौलुस बहुत दिन तक वहां रहा, फिर भाइयों से विदा होकर किंखि्रया में इसलिये सिर मुण्डाया क्योंकि उस ने मन्नत मानी थी और जहाज पर सूरिया को चल दिया और उसके साथ प्रिस्किल्ला और अक्विला थे।

19 and he came down to Ephesus, and did leave them there, and he himself having entered into the synagogue did reason with the Jews:और उस ने इफिसुस में पहुंचकर उन को वहां छोड़ा, और आप ही अराधनालय में जाकर यहूदियों से विवाद करने लगा।

20 and they having requested `him' to remain a longer time with them, he did not consent,जब उन्होंने उस से बिनती की, कि हमारे साथ और कुछ दिन रह, तो उस ने स्वीकार न किया।

21 but took leave of them, saying, `It behoveth me by all means the coming feast to keep at Jerusalem, and again I will return unto you -- God willing.' And he sailed from Ephesus,परन्तु यह कहकर उन से विदा हुआ, कि यदि परमेश्वर चाहे तो मैं तुम्हारे पास फिर आऊंगा।

22 and having come down to Cesarea, having gone up, and having saluted the assembly, he went down to Antioch.तब इफिसुस से जहाज खोलकर चल दिया, और कैसरिया में उतर कर (यरूशलेम को) गया और कलीसिया को नमस्कार करके अन्ताकिया में आया।

23 And having made some stay he went forth, going through in order the region of Galatia and Phrygia, strengthening all the disciples.फिर कुछ दिन रहकर वहां से चला गया, और एक ओर से गलतिया और फ्रूगिया में सब चेलों को स्थिर करता फिरा॥

24 And a certain Jew, Apollos by name, an Alexandrian by birth, a man of eloquence, being mighty in the Writings, came to Ephesus,अपुल्लोस नाम एक यहूदी जिस का जन्म सिकन्दिरया में हुआ था, जो विद्वान पुरूष था और पवित्र शास्त्र को अच्छी तरह से जानता था इफिसुस में आया।

25 this one was instructed in the way of the Lord, and being fervent in the Spirit, was speaking and teaching exactly the things about the Lord, knowing only the baptism of John;उस ने प्रभु के मार्ग की शिक्षा पाई थी, और मन लगाकर यीशु के विषय में ठीक ठीक सुनाता, और सिखाता था, परन्तु वह केवल यूहन्ना के बपतिस्मा की बात जानता था।

26 this one also began to speak boldly in the synagogue, and Aquilas and Priscilla having heard of him, took him to `them', and did more exactly expound to him the way of God,वह आराधनालय में निडर होकर बोलने लगा, पर प्रिस्किल्ला और अक्विला उस की बातें सुनकर, उसे अपने यहां ले गए और परमेश्वर का मार्ग उस को और भी ठीक ठीक बताया।

27 and he being minded to go through into Achaia, the brethren wrote to the disciples, having exhorted them to receive him, who having come, did help them much who have believed through the grace,और जब उस ने निश्चय किया कि पार उतरकर अखाया को जाए तो भाइयों ने उसे ढाढ़स देकर चेलों को लिखा कि वे उस से अच्छी तरह मिलें, और उस ने पहुंच कर वहां उन लोगों की बड़ी सहायता की जिन्हों ने अनुग्रह के कारण विश्वास किया था।

28 for powerfully the Jews he was refuting publicly, shewing through the Writings Jesus to be the Christ.क्योंकि वह पवित्र शास्त्र से प्रमाण दे देकर, कि यीशु ही मसीह है; बड़ी प्रबलता से यहूदियों को सब के साम्हने निरूत्तर करता रहा॥

Hindi Bible