2 Timothy 4 - YLT (Hindi)
1 I do fully testify, then, before God, and the Lord Jesus Christ, who is about to judge living and dead at his manifestation and his reign --परमेश्वर और मसीह यीशु को गवाह कर के, जो जीवतों और मरे हुओं का न्याय करेगा, उसे और उसके प्रगट होने, और राज्य को सुधि दिलाकर मैं तुझे चिताता हूं।
2 preach the word; be earnest in season, out of season, convict, rebuke, exhort, in all long-suffering and teaching,कि तू वचन को प्रचार कर; समय और असमय तैयार रह, सब प्रकार की सहनशीलता, और शिक्षा के साथ उलाहना दे, और डांट, और समझा।
3 for there shall be a season when the sound teaching they will not suffer, but according to their own desires to themselves they shall heap up teachers -- itching in the hearing,क्योंकि ऐसा समय आएगा, कि लोग खरा उपदेश न सह सकेंगे पर कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुतेरे उपदेशक बटोर लेंगे।
4 and indeed, from the truth the hearing they shall turn away, and to the fables they shall be turned aside.और अपने कान सत्य से फेरकर कथा-कहानियों पर लगाएंगे।
5 And thou -- watch in all things; suffer evil; do the work of one proclaiming good news; of thy ministration make full assurance,पर तू सब बातों में सावधान रह, दुख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर और अपनी सेवा को पूरा कर।
6 for I am already being poured out, and the time of my release hath arrived;क्योंकि अब मैं अर्घ की नाईं उंडेला जाता हूं, और मेरे कूच का समय आ पहुंचा है।
7 the good strife I have striven, the course I have finished, the faith I have kept,मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूं मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्वास की रखवाली की है।
8 henceforth there is laid up for me the crown of the righteousness that the Lord -- the Righteous Judge -- shall give to me in that day, and not only to me, but also to all those loving his manifestation.भविष्य में मेरे लिये धर्म का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी, और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा और मुझे ही नहीं, वरन उन सब को भी, जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं॥
9 Be diligent to come unto me quickly,मेरे पास शीघ्र आने का प्रयत्न कर।
10 for Demas forsook me, having loved the present age, and went on to Thessalonica, Crescens to Galatia, Titus to Dalmatia,क्योंकि देमास ने इस संसार को प्रिय जान कर मुझे छोड़ दिया है, और थिस्सलुनीके को चला गया है, और क्रेसकेंस गलतिया को और तीतुस दलमतिया को चला गया है।
11 Lukas only is with me; Markus having taken, bring with thyself, for he is profitable to me for ministration;केवल लूका मेरे साथ है: मरकुस को लेकर चला आ; क्योंकि सेवा के लिये वह मेरे बहुत काम का है।
12 and Tychicus I sent to Ephesus;तुखिकुस को मैं ने इफिसुस को भेजा है।
13 the cloak that I left in Troas with Carpus, coming, bring thou and the books -- especially the parchments.जो बागा मैं त्रोआस में करपुस के यहां छोड़ आया हूं, जब तू आए, तो उसे और पुस्तकें विशेष करके चर्मपत्रों को लेते आना।
14 Alexander the coppersmith did me much evil; may the Lord repay to him according to his works,सिकन्दर ठठेरे ने मुझ से बहुत बुराइयां की हैं प्रभु उसे उसके कामों के अनुसार बदला देगा।
15 of whom also do thou beware, for greatly hath he stood against our words;तू भी उस से सावधान रह, क्योंकि उस ने हमारी बातों का बहुत ही विरोध किया।
16 in my first defence no one stood with me, but all forsook me, (may it not be reckoned to them!)मेरे पहिले प्रत्युत्तर करने के समय में किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया, वरन सब ने मुझे छोड़ दिया था: भला हो, कि इस का उन को लेखा देना न पड़े।
17 and the Lord stood by me, and did strengthen me, that through me the preaching might be fully assured, and all the nations might hear, and I was freed out of the mouth of a lion,परन्तु प्रभु मेरा सहायक रहा, और मुझे सामर्थ दी: ताकि मेरे द्वारा पूरा पूरा प्रचार हो, और सब अन्यजाति सुन ले; और मैं तो सिंह के मुंह से छुड़ाया गया।
18 and the Lord shall free me from every evil work, and shall save `me' -- to his heavenly kingdom; to whom `is' the glory to the ages of the ages! Amen.और प्रभु मुझे हर एक बुरे काम से छुड़ाएगा, और अपने स्वर्गीय राज्य में उद्धार कर के पहुंचाएगा: उसी की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन॥
19 Salute Prisca and Aquilas, and Onesiphorus' household;प्रिसका और अक्विला को, और उनेसिफुरूस के घराने को नमस्कार।
20 Erastus did remain in Corinth, and Trophimus I left in Miletus infirm;इरास्तुस कुरिन्थुस में रह गया, और त्रुफिमुस को मैं ने मीलेतुस में बीमार छोड़ा है।
21 be diligent to come before winter. Salute thee doth Eubulus, and Pudens, and Linus, and Claudia, and all the brethren.जाड़े से पहिले चले आने का प्रयत्न कर: यूबूलुस, और पूदेंस, और लीनुस और क्लौदिया, और सब भाइयों का तुझे नमस्कार॥
22 The Lord Jesus Christ `is' with thy spirit; the grace `is' with you! Amen.प्रभु तेरी आत्मा के साथ रहे: तुम पर अनुग्रह होता रहे॥
Hindi Bible