2 Timothy 4 - DBY (Hindi)
1 I testify before God and Christ Jesus, who is about to judge living and dead, and by his appearing and his kingdom,परमेश्वर और मसीह यीशु को गवाह कर के, जो जीवतों और मरे हुओं का न्याय करेगा, उसे और उसके प्रगट होने, और राज्य को सुधि दिलाकर मैं तुझे चिताता हूं।
2 proclaim the word; be urgent in season [and] out of season, convict, rebuke, encourage, with all longsuffering and doctrine.कि तू वचन को प्रचार कर; समय और असमय तैयार रह, सब प्रकार की सहनशीलता, और शिक्षा के साथ उलाहना दे, और डांट, और समझा।
3 For the time shall be when they will not bear sound teaching; but according to their own lusts will heap up to themselves teachers, having an itching ear;क्योंकि ऐसा समय आएगा, कि लोग खरा उपदेश न सह सकेंगे पर कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुतेरे उपदेशक बटोर लेंगे।
4 and they will turn away their ear from the truth, and will have turned aside to fables.और अपने कान सत्य से फेरकर कथा-कहानियों पर लगाएंगे।
5 But *thou*, be sober in all things, bear evils, do [the] work of an evangelist, fill up the full measure of thy ministry.पर तू सब बातों में सावधान रह, दुख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर और अपनी सेवा को पूरा कर।
6 For *I* am already being poured out, and the time of my release is come.क्योंकि अब मैं अर्घ की नाईं उंडेला जाता हूं, और मेरे कूच का समय आ पहुंचा है।
7 I have combated the good combat, I have finished the race, I have kept the faith.मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूं मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्वास की रखवाली की है।
8 Henceforth the crown of righteousness is laid up for me, which the Lord, the righteous Judge, will render to me in that day; but not only to me, but also to all who love his appearing.भविष्य में मेरे लिये धर्म का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी, और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा और मुझे ही नहीं, वरन उन सब को भी, जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं॥
9 Use diligence to come to me quickly;मेरे पास शीघ्र आने का प्रयत्न कर।
10 for Demas has forsaken me, having loved the present age, and is gone to Thessalonica; Crescens to Galatia, Titus to Dalmatia.क्योंकि देमास ने इस संसार को प्रिय जान कर मुझे छोड़ दिया है, और थिस्सलुनीके को चला गया है, और क्रेसकेंस गलतिया को और तीतुस दलमतिया को चला गया है।
11 Luke alone is with me. Take Mark, and bring [him] with thyself, for he is serviceable to me for ministry.केवल लूका मेरे साथ है: मरकुस को लेकर चला आ; क्योंकि सेवा के लिये वह मेरे बहुत काम का है।
12 But Tychicus I have sent to Ephesus.तुखिकुस को मैं ने इफिसुस को भेजा है।
13 The cloak which I left behind [me] in Troas at Carpus's, bring when thou comest, and the books, especially the parchments.जो बागा मैं त्रोआस में करपुस के यहां छोड़ आया हूं, जब तू आए, तो उसे और पुस्तकें विशेष करके चर्मपत्रों को लेते आना।
14 Alexander the smith did many evil things against me. The Lord will render to him according to his works.सिकन्दर ठठेरे ने मुझ से बहुत बुराइयां की हैं प्रभु उसे उसके कामों के अनुसार बदला देगा।
15 Against whom be *thou* also on thy guard, for he has greatly withstood our words.तू भी उस से सावधान रह, क्योंकि उस ने हमारी बातों का बहुत ही विरोध किया।
16 At my first defence no man stood with me, but all deserted me. May it not be imputed to them.मेरे पहिले प्रत्युत्तर करने के समय में किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया, वरन सब ने मुझे छोड़ दिया था: भला हो, कि इस का उन को लेखा देना न पड़े।
17 But the Lord stood with [me], and gave me power, that through me the proclamation might be fully made, and all [those of] the nations should hear; and I was delivered out of the lion's mouth.परन्तु प्रभु मेरा सहायक रहा, और मुझे सामर्थ दी: ताकि मेरे द्वारा पूरा पूरा प्रचार हो, और सब अन्यजाति सुन ले; और मैं तो सिंह के मुंह से छुड़ाया गया।
18 The Lord shall deliver me from every wicked work, and shall preserve [me] for his heavenly kingdom; to whom [be] glory for the ages of ages. Amen.और प्रभु मुझे हर एक बुरे काम से छुड़ाएगा, और अपने स्वर्गीय राज्य में उद्धार कर के पहुंचाएगा: उसी की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन॥
19 Salute Prisca and Aquila, and the house of Onesiphorus.प्रिसका और अक्विला को, और उनेसिफुरूस के घराने को नमस्कार।
20 Erastus remained in Corinth, but Trophimus I left behind in Miletus sick.इरास्तुस कुरिन्थुस में रह गया, और त्रुफिमुस को मैं ने मीलेतुस में बीमार छोड़ा है।
21 Use diligence to come before winter. Eubulus salutes thee, and Pudens, and Linus, and Claudia, and the brethren all.जाड़े से पहिले चले आने का प्रयत्न कर: यूबूलुस, और पूदेंस, और लीनुस और क्लौदिया, और सब भाइयों का तुझे नमस्कार॥
22 The Lord Jesus Christ [be] with your spirit. Grace [be] with you.प्रभु तेरी आत्मा के साथ रहे: तुम पर अनुग्रह होता रहे॥
Hindi Bible