2 Samuel 21:1
दाऊद के दिनों में लगातार तीन बरस तक अकाल पड़ा; तो दाऊद ने यहोवा से प्रार्थना की। यहोवा ने कहा, यह शाऊल और उसके खूनी घराने के कारण हुआ, क्योंकि उसने गिबोनियों को मरवा डाला था।
2 Samuel 21:1 in Other Translations
King James Version (KJV)
Then there was a famine in the days of David three years, year after year; and David inquired of the LORD. And the LORD answered, It is for Saul, and for his bloody house, because he slew the Gibeonites.
American Standard Version (ASV)
And there was a famine in the days of David three years, year after year; and David sought the face of Jehovah. And Jehovah said, It is for Saul, and for his bloody house, because he put to death the Gibeonites.
Bible in Basic English (BBE)
In the days of David they were short of food for three years, year after year; and David went before the Lord for directions. And the Lord said, On Saul and on his family there is blood, because he put the Gibeonites to death.
Darby English Bible (DBY)
And there was a famine in the days of David three years, year after year; and David inquired of Jehovah. And Jehovah said, It is for Saul, and for [his] house of blood, because he slew the Gibeonites.
Webster's Bible (WBT)
Then there was a famine in the days of David three years, year after year; and David inquired of the LORD. And the LORD answered, It is for Saul, and for his bloody house, because he slew the Gibeonites.
World English Bible (WEB)
There was a famine in the days of David three years, year after year; and David sought the face of Yahweh. Yahweh said, It is for Saul, and for his bloody house, because he put to death the Gibeonites.
Young's Literal Translation (YLT)
And there is a famine in the days of David three years, year after year, and David seeketh the face of Jehovah, and Jehovah saith, `For Saul and for the bloody house, because that he put to death the Gibeonites.'
| Then there was | וַיְהִ֣י | wayhî | vai-HEE |
| a famine | רָעָב֩ | rāʿāb | ra-AV |
| days the in | בִּימֵ֨י | bîmê | bee-MAY |
| of David | דָוִ֜ד | dāwid | da-VEED |
| three | שָׁלֹ֣שׁ | šālōš | sha-LOHSH |
| years, | שָׁנִ֗ים | šānîm | sha-NEEM |
| year | שָׁנָה֙ | šānāh | sha-NA |
| after | אַֽחֲרֵ֣י | ʾaḥărê | ah-huh-RAY |
| year; | שָׁנָ֔ה | šānâ | sha-NA |
| and David | וַיְבַקֵּ֥שׁ | waybaqqēš | vai-va-KAYSH |
| inquired | דָּוִ֖ד | dāwid | da-VEED |
| of | אֶת | ʾet | et |
| Lord. the | פְּנֵ֣י | pĕnê | peh-NAY |
| And the Lord | יְהוָ֑ה | yĕhwâ | yeh-VA |
| answered, | וַיֹּ֣אמֶר | wayyōʾmer | va-YOH-mer |
| for is It | יְהוָ֗ה | yĕhwâ | yeh-VA |
| Saul, | אֶל | ʾel | el |
| for and | שָׁאוּל֙ | šāʾûl | sha-OOL |
| his bloody | וְאֶל | wĕʾel | veh-EL |
| house, | בֵּ֣ית | bêt | bate |
| because | הַדָּמִ֔ים | haddāmîm | ha-da-MEEM |
| עַל | ʿal | al | |
| he slew | אֲשֶׁר | ʾăšer | uh-SHER |
| הֵמִ֖ית | hēmît | hay-MEET | |
| the Gibeonites. | אֶת | ʾet | et |
| הַגִּבְעֹנִֽים׃ | haggibʿōnîm | ha-ɡeev-oh-NEEM |
Cross Reference
Numbers 27:21
और वह एलीआजर याजक के साम्हने खड़ा हुआ करे, और एलीआजर उसके लिये यहोवा से ऊरीम की आज्ञा पूछा करे; और वह इस्त्राएलियों की सारी मण्डली समेत उसके कहने से जाया करे, और उसी के कहने से लौट भी आया करे।
Genesis 12:10
और उस देश में अकाल पड़ा: और अब्राम मिस्र देश को चला गया कि वहां परदेशी हो कर रहे -- क्योंकि देश में भयंकर अकाल पड़ा था।
Genesis 26:1
और उस देश में अकाल पड़ा, वह उस पहिले अकाल से अलग था जो इब्राहीम के दिनों में पड़ा था। सो इसहाक गरार को पलिश्तियों के राजा अबीमेलेक के पास गया।
1 Kings 18:2
तब एलिय्याह अपने आप को अहाब को दिखाने गया। उस समय शोमरोन में अकाल भारी था।
2 Kings 6:25
तब शोमरोन में बड़ा अकाल पड़ा और वह ऐसा घिरा रहा, कि अन्त में एक गदहे का सिर चान्दी के अस्सी टुकड़ों में और कब की चौथाई भर कबूतर की बीट पांच टुकड़े चान्दी तक बिकने लगी।
2 Kings 8:1
जिस स्त्री के बेटे को एलीशा ने जिलाया था, उस से उसने कहा था कि अपने घराने समेत यहां से जा कर जहां कहीं तू रह सके वहां रह; क्योंकि यहोवा की इच्छा है कि अकाल पड़े, और वह इस देश में सात वर्ष तक बना रहेगा।
Job 5:8
परन्तु मैं तो ईश्वर ही को खोजता रहूंगा और अपना मुक़द्दमा परमेश्वर पर छोड़ दूंगा।
Job 10:2
मैं ईश्वर से कहूंगा, मुझे दोषी न ठहरा; मुझे बता दे, कि तू किस कारण मुझ से मुक़द्दमा लड़ता है?
Psalm 50:15
और संकट के दिन मुझे पुकार; मैं तुझे छुड़ाऊंगा, और तू मेरी महिमा करने पाएगा॥
Psalm 91:15
जब वह मुझ को पुकारे, तब मैं उसकी सुनूंगा; संकट में मैं उसके संग रहूंगा, मैं उसको बचा कर उसकी महिमा बढ़ाऊंगा।
Jeremiah 14:1
यहोवा का वचन जो यिर्मयाह के पास सूखे वर्ष के विषय में पहुंचा:
1 Kings 17:1
और तिशबी एलिय्याह जो गिलाद के परदेसियों में से था उसने अहाब से कहा, इस्राएल का परमेश्वर यहोवा जिसके सम्मुख मैं उपस्थित रहता हूँ, उसके जीवन की शपथ इन वर्षों में मेरे बिना कहे, न तो मेंह बरसेगा, और न ओस पड़ेगी।
2 Samuel 5:23
जब दाऊद ने यहोवा से पूछा, तब उसने कहा, चढ़ाई न कर; उनके पीछे से घूमकर तूत वृक्षों के साम्हने से उन पर छापा मार।
Genesis 43:1
और अकाल देश में और भी भयंकर होता गया।
Leviticus 26:19
और मैं तुम्हारे बल का घमण्ड तोड़ डालूंगा, और तुम्हारे लिये आकाश को मानो लोहे का और भूमि को मानो पीतल की बना दूंगा;
Leviticus 26:26
और जब मैं तुम्हारे लिये अन्न के आधार को दूर कर डालूंगा, तब दस स्त्रियां तुम्हारी रोटी एक ही तंदूर में पकाकर तौल तौलकर बांट देंगी; और तुम खाकर भी तृप्त न होगे॥
Joshua 7:1
परन्तु इस्राएलियों ने अर्पण की वस्तु के विषय में विश्वासघात किया; अर्थात यहूदा के गोत्र का आकान, जो जेरहवंशी जब्दी का पोता और कर्म्मी का पुत्र था, उसने अर्पण की वस्तुओं में से कुछ ले लिया; इस कारण यहोवा का कोप इस्राएलियों पर भड़क उठा॥
Joshua 7:11
इस्राएलियों ने पाप किया है; और जो वाचा मैं ने उन से अपने साथ बन्धाई थी उसको उन्होंने तोड़ दिया है, उन्होंने अर्पण की वस्तुओं में से ले लिया, वरन चोरी भी की, और छल करके उसको अपने सामान में रख लिया है।
1 Samuel 22:17
फिर राजा ने उन पहरुओं से जो उसके आसपास खड़े थे आज्ञा दी, कि मुड़ो और यहोवा के याजकों को मार डालो; क्योंकि उन्होंने भी दाऊद की सहायता की है, और उसका भागना जानने पर भी मुझ पर प्रगट नहीं किया। परन्तु राजा के सेवक यहोवा के याजकों को मारने के लिये हाथ बढ़ाना न चाहते थे।
1 Samuel 23:2
तब दाऊद ने यहोवा से पूछा, कि क्या मैं जा कर पलिश्तियों को मारूं? यहोवा ने दाऊद से कहा, जा, और पलिश्तियों को मार के कीला को बचा।
1 Samuel 23:4
तब दाऊद ने यहोवा से फिर पूछा, और यहोवा ने उसे उत्तर देकर कहा, कमर बान्धकर कीला को जा; क्योंकि मैं पलिश्तियों को तेरे हाथ में कर दूंगा।
1 Samuel 23:11
क्या कीला के लोग मुझे उसके वश में कर देंगे? क्या जैसे तेरे दास ने सुना है, वैसे ही शाऊल आएगा? हे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा, अपने दास को यह बता। यहोवा ने कहा, हां, वह आएगा।
2 Samuel 5:19
तब दाऊद ने यहावा से पूछा, क्या मैं पलिश्तियों पर चढ़ाई करूं? क्या तू उन्हें मेरे हाथ कर देगा? यहोवा ने दाऊद से कहा, चढ़ाई कर; क्योंकि मैं निश्चय पलिश्तियों को तेरे हाथ कर दूंगा।
Genesis 41:57
सो सारी पृथ्वी के लोग मिस्र में अन्न मोल लेने के लिये यूसुफ के पास आने लगे, क्योंकि सारी पृथ्वी पर भयंकर अकाल था।