2 Samuel 1 - WEB (Hindi)
1 It happened after the death of Saul, when David was returned from the slaughter of the Amalekites, and David had abode two days in Ziklag;शाऊल के मरने के बाद, जब दाऊद अमालेकियों को मारकर लौटा, और दाऊद को सिकलग में रहते हुए दो दिन हो गए,
2 it happened on the third day, that behold, a man came out of the camp from Saul, with his clothes torn, and earth on his head: and so it was, when he came to David, that he fell to the earth, and did obeisance.तब तीसरे दिन ऐसा हुआ कि छावनी में से शाऊल के पास से एक पुरुष कपड़े फाड़े सिर पर धूली डाले हुए आया। और जब वह दाऊद के पास पहुंचा, तब भूमि पर गिरा और दण्डवत् किया।
3 David said to him, From whence come you? He said to him, Out of the camp of Israel am I escaped.दाऊद ने उस से पूछा, तू कहां से आया है? उसने उस से कहा, मैं इस्राएली छावनी में से बचकर आया हूं।
4 David said to him, How went the matter? Please tell me. He answered, The people are fled from the battle, and many of the people also are fallen and dead; and Saul and Jonathan his son are dead also.दाऊद ने उस से पूछा, वहां क्या बात हुई? मुझे बता। उसने कहा, यह, कि लोग रणभूमि छोड़कर भाग गए, और बहुत लोग मारे गए; और शाऊल और उसका पुत्र योनातन भी मारे गए हैं।
5 David said to the young man who told him, How know you that Saul and Jonathan his son are dead?दाऊद ने उस समाचार देने वाले जवान से पूछा, कि तू कैसे जानता है कि शाऊल और उसका पुत्र योनातन मर गए?
6 The young man who told him said, As I happened by chance on Mount Gilboa, behold, Saul was leaning on his spear; and, behold, the chariots and the horsemen followed hard after him.समाचार देने वाले जवान ने कहा, संयोग से मैं गिलबो पहाड़ पर था; तो क्या देखा, कि शाऊल अपने भाले की टेक लगाए हुए है; फिर मैं ने यह भी देखा कि उसका पीछा किए हुए रथ और सवार बड़े वेग से दौड़े आ रहे हैं।
7 When he looked behind him, he saw me, and called to me. I answered, Here am I.उसने पीछे फिरकर मुझे देखा, और मुझे पुकारा। मैं ने कहा,क्या आज्ञा?
8 He said to me, Who are you? I answered him, I am an Amalekite.उसने मुझ से पूछा, तू कौन है? मैं ने उस से कहा, मैं तो अमालेकी हूँ।
9 He said to me, Stand, I pray you, beside me, and kill me; for anguish has taken hold of me, because my life is yet whole in me.उसने मुझ से कहा, मेरे पास खड़ा हो कर मुझे मार डाल; क्योंकि मेरा सिर तो घुमा जाता है, परन्तु प्राण नहीं निकलता।
10 So I stood beside him, and killed him, because I was sure that he could not live after that he was fallen: and I took the crown that was on his head, and the bracelet that was on his arm, and have brought them here to my lord.तब मैं ने यह निश्चय जान लिया, कि वह गिर जाने के पहचात् नहीं बच सकता, उसके पास खड़े हो कर उसे मार डाला; और मैं उसके सिर का मुकुट और उसके हाथ का कंगन ले कर यहां अपने प्रभु के पास आया हूँ।
11 Then David took hold on his clothes, and tore them; and likewise all the men who were with him:तब दाऊद ने अपने कपड़े पकड़कर फाड़े; और जितने पुरुष उसके संग थे उन्होंने भी वैसा ही किया;
12 and they mourned, and wept, and fasted until even, for Saul, and for Jonathan his son, and for the people of Yahweh, and for the house of Israel; because they were fallen by the sword.और वे शाऊल, और उसके पुत्र योनातन, और यहोवा की प्रजा, और इस्राएल के घराने के लिये छाती पीटने और रोने लगे, और सांझ तक कुछ न खाया, इस कारण कि वे तलवार से मारे गए थे।
13 David said to the young man who told him, Whence are you? He answered, I am the son of a foreigner, an Amalekite.फिर दाऊद ने उस समाचार देने वाले जवान से पूछा, तू कहां का है? उसने कहा, मैं तो परदेशी का बेटा अर्थात अमालेकी हूँ।
14 David said to him, How were you not afraid to put forth your hand to destroy Yahweh's anointed?दाऊद ने उस से कहा, तू यहोवा के अभिषिक्त को नाश करने के लिये हाथ बढ़ाने से क्यों नहीं डरा?
15 David called one of the young men, and said, Go near, and fall on him. He struck him, so that he died.तब दाऊद ने एक जवान को बुलाकर कहा, निकट जा कर उस पर प्रहार कर। तब उसने उसे ऐसा मारा कि वह मर गया।
16 David said to him, Your blood be on your head; for your mouth has testified against you, saying, I have slain Yahweh's anointed.और दाऊद ने उस से कहा, तेरा खून तेरे ही सिर पर पड़े; क्योंकि तू ने यह कहकर कि मैं ही ने यहोवा के अभिषिक्त को मार डाला, अपने मुंह से अपने ही विरुद्ध साक्षी दी है।
17 David lamented with this lamentation over Saul and over Jonathan his son(शाऊल और योनातन के लिये दाऊद का बनाया हुआ विलापगीत ) तब दाऊद ने शाऊल और उसके पुत्र योनातन के विषय यह विलापगीत बनाया,
18 (and he bade them teach the children of Judah [the song of] the bow: behold, it is written in the book of Jashar):और यहूदियों को यह धनुष नाम गीत सिखाने की आज्ञा दी; यह याशार नाम पुस्तक में लिखा हुआ है;
19 Your glory, Israel, is slain on your high places! How are the mighty fallen!हे इस्राएल, तेरा शिरोमणि तेरे ऊंचे स्थान पर मारा गया। हाय, शूरवीर क्योंकर गिर पड़े हैं!
20 Don't tell it in Gath, Don't publish it in the streets of Ashkelon; Lest the daughters of the Philistines rejoice, Lest the daughters of the uncircumcised triumph.गत में यह न बताओ, और न अश्कलोन की सड़कों में प्रचार करना; न हो कि पलिश्ती स्त्रियाँ आनन्दित हों, न हो कि खतनारहित लोगों की बेटियां गर्व करने लगें।
21 You mountains of Gilboa, Let there be no dew nor rain on you, neither fields of offerings: For there the shield of the mighty was vilely cast away, The shield of Saul, not anointed with oil.हे गिलबो पहाड़ो, तुम पर न ओस पड़े, और न वर्षा हो, और न भेंट के योग्य उपज वाले खेत पाए जाएं! क्योंकि वहां शूरवीरों की ढालें अशुद्ध हो गई। और शाऊल की ढाल बिना तेल लगाए रह गई।
22 From the blood of the slain, from the fat of the mighty, The bow of Jonathan didn't turn back, The sword of Saul didn't return empty.जूझे हुओं के लोहू बहाने से, और शूरवीरों की चर्बी खाने से, योनातन का धनुष लौट न जाता था, और न शाऊल की तलवार छूछी फिर आती थी।
23 Saul and Jonathan were lovely and pleasant in their lives, In their death they were not divided: They were swifter than eagles, They were stronger than lions.शाऊल और योनातन जीवनकाल में तो प्रिय और मनभाऊ थे, और अपनी मृत्यु के समय अलग न हुए; वे उकाब से भी वेग चलने वाले, और सिंह से भी अधिक पराक्रमी थे।
24 You daughters of Israel, weep over Saul, Who clothed you in scarlet delicately, Who put ornaments of gold on your clothing.हे इस्राएली स्त्रियो, शाऊल के लिये रोओ, वह तो तुम्हें लाल रंग के वस्त्र पहिनाकर सुख देता, और तुम्हारे वस्त्रों के ऊपर सोने के गहने पहिनाता था।
25 How are the mighty fallen in the midst of the battle! Jonathan is slain on your high places.हाय, युद्ध के बीच शूरवीर कैसे काम आए! हे योनातन, हे ऊंचे स्थानों पर जूझे हुए,
26 I am distressed for you, my brother Jonathan: Very pleasant have you been to me: Your love to me was wonderful, Passing the love of women.हे मेरे भाई योनातन, मैं तेरे कारण दु:खित हूँ; तू मुझे बहुत मनभाऊ जान पड़ता था; तेरा प्रेम मुझ पर अद्भुत, वरन स्त्रियों के प्रेम से भी बढ़कर था।
27 How are the mighty fallen, The weapons of war perished!हाय, शूरवीर क्योंकर गिर गए, और युद्ध के हथियार कैसे नाश हो गए हैं!
Hindi Bible