1 Peter 5 - DBY (Hindi)
1 The elders which [are] among you I exhort, who [am their] fellow-elder and witness of the sufferings of the Christ, who also [am] partaker of the glory about to be revealed:तुम में जो प्राचीन हैं, मैं उन की नाईं प्राचीन और मसीह के दुखों का गवाह और प्रगट होने वाली महिमा में सहभागी होकर उन्हें यह समझाता हूं।
2 shepherd the flock of God which [is] among you, exercising oversight, not by necessity, but willingly; not for base gain, but readily;कि परमेश्वर के उस झुंड की, जो तुम्हारे बीच में हैं रखवाली करो; और यह दबाव से नहीं, परन्तु परमेश्वर की इच्छा के अनुसार आनन्द से, और नीच-कमाई के लिये नहीं, पर मन लगा कर।
3 not as lording it over your possessions, but being models for the flock.और जो लोग तुम्हें सौंपे गए हैं, उन पर अधिकार न जताओ, वरन झुंड के लिये आदर्श बनो।
4 And when the chief shepherd is manifested ye shall receive the unfading crown of glory.और जब प्रधान रखवाला प्रगट होगा, तो तुम्हें महिमा का मुकुट दिया जाएगा, जो मुरझाने का नहीं।
5 Likewise [ye] younger, be subject to [the] elder, and all of you bind on humility towards one another; for God sets himself against [the] proud, but to [the] humble gives grace.हे नवयुवकों, तुम भी प्राचीनों के आधीन रहो, वरन तुम सब के सब एक दूसरे की सेवा के लिये दीनता से कमर बान्धे रहो, क्योंकि परमेश्वर अभिमानियों का साम्हना करता है, परन्तु दीनों पर अनुग्रह करता है।
6 Humble yourselves therefore under the mighty hand of God, that he may exalt you in [the due] time;इसलिये परमेश्वर के बलवन्त हाथ के नीचे दीनता से रहो, जिस से वह तुम्हें उचित समय पर बढ़ाए।
7 having cast all your care upon him, for he cares about you.और अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उस को तुम्हारा ध्यान है।
8 Be vigilant, watch. Your adversary [the] devil as a roaring lion walks about seeking whom he may devour.सचेत हो, और जागते रहो, क्योंकि तुम्हारा विरोधी शैतान गर्जने वाले सिंह की नाईं इस खोज में रहता है, कि किस को फाड़ खाए।
9 Whom resist, stedfast in faith, knowing that the selfsame sufferings are accomplished in your brotherhood which [is] in [the] world.विश्वास में दृढ़ हो कर, और यह जान कर उसका साम्हना करो, कि तुम्हारे भाई जो संसार में हैं, ऐसे ही दुख भुगत रहे हैं।
10 But the God of all grace who has called you to his eternal glory in Christ Jesus, when ye have suffered for a little while, himself shall make perfect, stablish, strengthen, ground:अब परमेश्वर जो सारे अनुग्रह का दाता है, जिस ने तुम्हें मसीह में अपनी अनन्त महिमा के लिये बुलाया, तुम्हारे थोड़ी देर तक दुख उठाने के बाद आप ही तुम्हें सिद्ध और स्थिर और बलवन्त करेगा।
11 to him [be] the glory and the might for the ages of the ages. Amen.उसी का साम्राज्य युगानुयुग रहे। आमीन॥
12 By Silvanus, the faithful brother, as I suppose, I have written to you briefly; exhorting and testifying that this is [the] true grace of God in which ye stand.मैं ने सिलवानुस के हाथ, जिस मैं विश्वासयोग्य भाई समझता हूं, संक्षेप में लिख कर तुम्हें समझाया है और यह गवाही दी है कि परमेश्वर का सच्चा अनुग्रह यही है, इसी में स्थिर रहो।
13 She that is elected with [you] in Babylon salutes you, and Marcus my son.जो बाबुल में तुम्हारी नाईं चुने हुए लोग हैं, वह और मेरा पुत्र मरकुस तुम्हें नमस्कार कहते हैं।
14 Salute one another with a kiss of love. Peace be with you all who [are] in Christ.प्रेम से चुम्बन ले लेकर एक दूसरे को नमस्कार करो॥ तुम सब को जो मसीह में हो शान्ति मिलती रहे॥
Hindi Bible