Bible

1 Peter 2 - YLT (Hindi)

1 Having put aside, then, all evil, and all guile, and hypocrisies, and envyings, and all evil speakings,इसलिये सब प्रकार का बैर भाव और छल और कपट और डाह और बदनामी को दूर करके।

2 as new-born babes the word's pure milk desire ye, that in it ye may grow,नये जन्मे हुए बच्चों की नाईं निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ।

3 if so be ye did taste that the Lord `is' gracious,यदि तुम ने प्रभु की कृपा का स्वाद चख लिया है।

4 to whom coming -- a living stone -- by men, indeed, having been disapproved of, but with God choice, precious,उसके पास आकर, जिसे मनुष्यों ने तो निकम्मा ठहराया, परन्तु परमेश्वर के निकट चुना हुआ, और बहुमूल्य जीवता पत्थर है।

5 and ye yourselves, as living stones, are built up, a spiritual house, a holy priesthood, to offer up spiritual sacrifices acceptable to God through Jesus Christ.तुम भी आप जीवते पत्थरों की नाईं आत्मिक घर बनते जाते हो, जिस से याजकों का पवित्र समाज बन कर, ऐसे आत्मिक बलिदान चढ़ाओ, जो यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर को ग्राह्य हों।

6 Wherefore, also, it is contained in the Writing: `Lo, I lay in Zion a chief corner-stone, choice, precious, and he who is believing on him may not be put to shame;'इस कारण पवित्र शास्त्र में भी आया है, कि देखो, मैं सिय्योन में कोने के सिरे का चुना हुआ और बहुमूल्य पत्थर धरता हूं: और जो कोई उस पर विश्वास करेगा, वह किसी रीति से लज्ज़ित नहीं होगा।

7 to you, then, who are believing `is' the preciousness; and to the unbelieving, a stone that the builders disapproved of, this one did become for the head of a corner,सो तुम्हारे लिये जो विश्वास करते हो, वह तो बहुमूल्य है, पर जो विश्वास नहीं करते उन के लिये जिस पत्थर को राजमिस्त्रीयों ने निकम्मा ठहराया था, वही कोने का सिरा हो गया।

8 and a stone of stumbling and a rock of offence -- who are stumbling at the word, being unbelieving, -- to which also they were set;और ठेस लगने का पत्थर और ठोकर खाने की चट्टान हो गया है: क्योंकि वे तो वचन को न मान कर ठोकर खाते हैं और इसी के लिये वे ठहराए भी गए थे।

9 and ye `are' a choice race, a royal priesthood, a holy nation, a people acquired, that the excellences ye may shew forth of Him who out of darkness did call you to His wondrous light;पर तुम एक चुना हुआ वंश, और राज-पदधारी याजकों का समाज, और पवित्र लोग, और (परमेश्वर की ) निज प्रजा हो, इसलिये कि जिस ने तुम्हें अन्धकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है, उसके गुण प्रगट करो।

10 who `were' once not a people, and `are' now the people of God; who had not found kindness, and now have found kindness.तुम पहिले तो कुछ भी नहीं थे, पर अब परमेश्वर ही प्रजा हो: तुम पर दया नहीं हुई थी पर अब तुम पर दया हुई है॥

11 Beloved, I call upon `you', as strangers and sojourners, to keep from the fleshly desires, that war against the soul,हे प्रियों मैं तुम से बिनती करता हूं, कि तुम अपने आप को परदेशी और यात्री जान कर उस सांसारिक अभिलाषाओं से जो आत्मा से युद्ध करती हैं, बचे रहो।

12 having your behaviour among the nations right, that in that which they speak against you as evil-doers, of the good works having beheld, they may glorify God in a day of inspection.अन्यजातियों में तुम्हारा चालचलन भला हो; इसलिये कि जिन जिन बातों में वे तुम्हें कुकर्मी जान कर बदनाम करते हैं, वे तुम्हारे भले कामों को देख कर; उन्हीं के कारण कृपा दृष्टि के दिन परमेश्वर की महिमा करें॥

13 Be subject, then, to every human creation, because of the Lord, whether to a king, as the highest,प्रभु के लिये मनुष्यों के ठहराए हुए हर एक प्रबन्ध के आधीन में रहो, राजा के इसलिये कि वह सब पर प्रधान है।

14 whether to governors, as to those sent through him, for punishment, indeed, of evil-doers, and a praise of those doing good;और हाकिमों के, क्योंकि वे कुकिर्मयों को दण्ड देने और सुकिर्मयों की प्रशंसा के लिये उसके भेजे हुए हैं।

15 because, so is the will of God, doing good, to put to silence the ignorance of the foolish men;क्योंकि परमेश्वर की इच्छा यह है, कि तुम भले काम करने से निर्बुद्धि लोगों की अज्ञानता की बातों को बन्द कर दो।

16 as free, and not having the freedom as the cloak of the evil, but as servants of God;और अपने आप को स्वतंत्र जानो पर अपनी इस स्वतंत्रता को बुराई के लिये आड़ न बनाओ, परन्तु अपने आप को परमेश्वर के दास समझ कर चलो।

17 to all give ye honour; the brotherhood love ye; God fear ye; the king honour ye.सब का आदर करो, भाइयों से प्रेम रखो, परमेश्वर से डरो, राजा का सम्मान करो॥

18 The domestics! be subjecting yourselves in all fear to the masters, not only to the good and gentle, but also to the cross;हे सेवकों, हर प्रकार के भय के साथ अपने स्वामियों के आधीन रहो, न केवल भलों और नम्रों के, पर कुटिलों के भी।

19 for this `is' gracious, if because of conscience toward God any one doth endure sorrows, suffering unrighteously;क्योंकि यदि कोई परमेश्वर का विचार करके अन्याय से दुख उठाता हुआ क्लेश सहता है, तो यह सुहावना है।

20 for what renown `is it', if sinning and being buffeted, ye do endure `it'? but if, doing good and suffering `for it', ye do endure, this `is' gracious with God,क्योंकि यदि तुम ने अपराध करके घूंसे खाए और धीरज धरा, तो उस में क्या बड़ाई की बात है? पर यदि भला काम करके दुख उठाते हो और धीरज धरते हो, तो यह परमेश्वर को भाता है।

21 for to this ye were called, because Christ also did suffer for you, leaving to you an example, that ye may follow his steps,और तुम इसी के लिये बुलाए भी गए हो क्योंकि मसीह भी तुम्हारे लिये दुख उठा कर, तुम्हें एक आदर्श दे गया है, कि तुम भी उसके चिन्ह पर चलो।

22 who did not commit sin, nor was guile found in his mouth,न तो उस ने पाप किया, और न उसके मुंह से छल की कोई बात निकली।

23 who being reviled -- was not reviling again, suffering -- was not threatening, and was committing himself to Him who is judging righteously,वह गाली सुन कर गाली नहीं देता था, और दुख उठा कर किसी को भी धमकी नहीं देता था, पर अपने आप को सच्चे न्यायी के हाथ में सौपता था।

24 who our sins himself did bear in his body, upon the tree, that to the sins having died, to the righteousness we may live; by whose stripes ye were healed,वह आप ही हमारे पापों को अपनी देह पर लिए हुए क्रूस पर चढ़ गया जिस से हम पापों के लिये मर कर के धामिर्कता के लिये जीवन बिताएं: उसी के मार खाने से तुम चंगे हुए।

25 for ye were as sheep going astray, but ye turned back now to the shepherd and overseer of your souls.क्योंकि तुम पहिले भटकी हुई भेड़ों की नाईं थे, पर अब अपने प्राणों के रखवाले और अध्यक्ष के पास फिर आ गए हो।

Hindi Bible