Bible

1 Chronicles 7 - WEB (Hindi)

1 Of the sons of Issachar: Tola, and Puah, Jashub, and Shimron, four.इस्साकार के पुत्र तोला, पूआ, याशूब और शिम्रोन, चार थे।

2 The sons of Tola: Uzzi, and Rephaiah, and Jeriel, and Jahmai, and Ibsam, and Shemuel, heads of their fathers' houses, [to wit], of Tola; mighty men of valor in their generations: their number in the days of David was twenty-two thousand six hundred.और तोला के पुत्र उज्जी, रपायाह, यरीएल, यहमै, यिबसाम और शमूएल, ये अपने अपने पितरों के घरानों अर्थात तोला की सन्तान के मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, और दाऊद के दिनों में उनके वंश की गिनती बाईस हजार छ: सौ थी।

3 The sons of Uzzi: Izrahiah. The sons of Izrahiah: Michael, and Obadiah, and Joel, Isshiah, five; all of them chief men.और उज्जी का पुत्र यिज्रह्याह, और यिज्रह्याह के पुत्र मीकाएल, ओबद्याह, योएल और यिश्शिय्यह पांच थे; ये सब मुख्य पुरुष थे।

4 With them, by their generations, after their fathers' houses, were bands of the host for war, thirty-six thousand; for they had many wives and sons.और उनके साथ उनकी वंशावलियों और पितरों के घरानों के अनुसार सेना के दलों के छत्तीस हजार योद्धा थे; क्योंकि उनके बहुत स्त्रियां और पुत्र थे।

5 Their brothers among all the families of Issachar, mighty men of valor, reckoned in all by genealogy, were eighty-seven thousand.और उनके भाई जो इस्साकार के सब कुलों में से थे, वे सत्तासी हजार बड़े वीर थे, जो अपनी अपनी वंशावली के अनुसार गिने गए।

6 [The sons of] Benjamin: Bela, and Becher, and Jediael, three.बिन्यामीन के पुत्र बेला, बेकेर और यदीएल ये तीन थे।

7 The sons of Bela: Ezbon, and Uzzi, and Uzziel, and Jerimoth, and Iri, five; heads of fathers' houses, mighty men of valor; and they were reckoned by genealogy twenty-two thousand thirty-four.बेला के पुत्र: एसबोन, उज्जी, उज्जीएल, यरीमोत और ईरी ये पांच थे। ये अपने अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, और अपनी अपनी वंशावली के अनुसार उनकी गिनती बाईस हजार चौंतीस थी।

8 The sons of Becher: Zemirah, and Joash, and Eliezer, and Elioenai, and Omri, and Jeremoth, and Abijah, and Anathoth, and Alemeth. All these were the sons of Becher.और बेकेर के पुत्र: जमीरा, योआश, बलीएजेर, एल्योएनै, ओम्री, यरेमोत, अबिय्याह, अनातोत और आलेमेत ये सब बेकेर के पुत्र थे।

9 They were reckoned by genealogy, after their generations, heads of their fathers' houses, mighty men of valor, twenty thousand two hundred.ये जो अपने अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, इनके वंश की गिनती अपनी अपनी वंशावली के अनुसार बीस हजार दो सौ थी।

10 The sons of Jediael: Bilhan. The sons of Bilhan: Jeush, and Benjamin, and Ehud, and Chenaanah, and Zethan, and Tarshish, and Ahishahar.और यदीएल का पुत्र बिल्हान, और बिल्हान के पुत्र, यूश, बिन्यामीन, एहूद, कनाना, जेतान, तशींश और अहीशहर थे।

11 All these were sons of Jediael, according to the heads of their fathers' [houses], mighty men of valor, seventeen thousand and two hundred, who were able to go forth in the host for war.ये सब जो यदीएल की सन्तान और अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, इनके वंश से सेना में युद्ध करने के योग्य सत्रह हजार दो सौ पुरुष थे।

12 Shuppim also, and Huppim, the sons of Ir, Hushim, the sons of Aher.और ईर के पुत्र शुप्पीम और हुप्पीम और अहेर के पुत्र हूशी थे।

13 The sons of Naphtali: Jahziel, and Guni, and Jezer, and Shallum, the sons of Bilhah.नप्ताली के पुत्र, एहसीएल, गूनी, येसेर और शल्लूम थे, ये बिल्हा के पोते थे।

14 The sons of Manasseh: Asriel, whom his concubine the Aramitess bore: she bore Machir the father of Gilead:मनश्शे के पुत्र, अस्रीएल जो उसकी अरामी रखेली स्त्री से उत्पन्न हुआ था; और उस अरामी स्त्री ने गिलाद के पिता माकीर को भी जन्म दिया।

15 and Machir took a wife of Huppim and Shuppim, whose sister's name was Maacah; and the name of the second was Zelophehad: and Zelophehad had daughters.और माकीर ( जिसकी बहिन का नाम माका था ) उसने हुप्पीम और शुप्पीम के लिये स्त्रियां ब्याह लीं, और दूसरे का नाम सलोफाद था, और सलोफाद के बेटियां हुईं।

16 Maacah the wife of Machir bore a son, and she named him Peresh; and the name of his brother was Sheresh; and his sons were Ulam and Rakem.फिर माकीर की स्त्री माका के एक पुत्र उत्पन्न हुआ और उसका नाम पेरेश रखा; और उसके भाई का नाम शेरेश था; और इसके पुत्र ऊलाम और राकेम थे।

17 The sons of Ulam: Bedan. These were the sons of Gilead the son of Machir, the son of Manasseh.और ऊलाम का पुत्र बदान। ये गिलाद की सन्तान थे जो माकीर का पुत्र और मनश्शे का पोता था।

18 His sister Hammolecheth bore Ishhod, and Abiezer, and Mahlah.फिर उसकी बहिन हम्मोलेकेत ने ईशहोद, अबीएजेर और महला को जन्म दिया।

19 The sons of Shemida were Ahian, and Shechem, and Likhi, and Aniam.और शमीदा के पुत्र अह्यान, शेकेम, लिखी और अनीआम थे।

20 The sons of Ephraim: Shuthelah, and Bered his son, and Tahath his son, and Eleadah his son, and Tahath his son,और एप्रैम के पुत्र शूतेलह और शूतेलह का बेरेद, बेरेद का तहत, तहत का एलादा, एलादा का तहत।

21 and Zabad his son, and Shuthelah his son, and Ezer, and Elead, whom the men of Gath who were born in the land killed, because they came down to take away their cattle.तहत का जाबाद और जाबाद का पुत्र शूतेलह हुआ, और येजेर और एलाद भी जिन्हें गत के मनुष्यों ने जो उस देश में उत्पन्न हुए थे इसलिये घात किया, कि वे उनके पशु हर लेने को उतर आए थे।

22 Ephraim their father mourned many days, and his brothers came to comfort him.सो उनका पिता एप्रैम उनके लिये बहुत दिन शोक करता रहा, और उसके भाई उसे शांति देने को आए।

23 He went in to his wife, and she conceived, and bore a son, and he named him Beriah, because it went evil with his house.और वह अपनी पत्नी के पास गया, और उसने गर्भवती हो कर एक पुत्र को जन्म दिया और एप्रैम ने उसका नाम इस कारण बरीआ रखा, कि उसके घराने में विपत्ति पड़ी थी।

24 His daughter was Sheerah, who built Beth Horon the lower and the upper, and Uzzen Sheerah.(और उसकी पुत्री शेरा थी, जिसने निचले और ऊपर वाले दोनों बेथोरान नाम नगरों को और उज्जेनशेरा को दृढ कराया। )

25 Rephah was his son, and Resheph, and Telah his son, and Tahan his son,उौर उसका पुत्र रेपा था, और रेशेप भी, और उसका पुत्र तेलह, तेलह का तहन, तहन का लादान,

26 Ladan his son, Ammihud his son, Elishama his son,लादान का अम्मीहूद, अम्मीहूद का एलीशामा।

27 Nun his son, Joshua his son.एलीशमा का नून, और नून का पुत्र यहोशू था।

28 Their possessions and habitations were Bethel and the towns of it, and eastward Naaran, and westward Gezer, with the towns of it; Shechem also and the towns of it, to Azzah and the towns of it;और उनकी निज भूमि और बस्तियां गांवों समेत बेतेल और पूर्व की ओर नारान और पश्चिम की ओर गांवों समेत गेजेर, फिर गांवों समेत शकेम, और गांवों समेत अज्जा थीं।

29 and by the borders of the children of Manasseh, Beth-shean and its towns, Taanach and its towns, Megiddo and its towns, Dor and its towns. In these lived the children of Joseph the son of Israel.और मनश्शेइयों के सिवाने के पास अपने अपने गांवों समेत बेतशान, तानाक, मगिद्दो और दोर। इन में इस्राएल के पुत्र युसुफ की सन्तान के लोग रहते थे।

30 The sons of Asher: Imnah, and Ishvah, and Ishvi, and Beriah, and Serah their sister.आशेर के पुत्र, यिम्ना, यिश्वा, यिश्वी और बरीआ, और उनकी बहिन सेरह हुई।

31 The sons of Beriah: Heber, and Malchiel, who was the father of Birzaith.और बरीआ के पुत्र, हेबेर और मल्कीएल और यह बिर्जोत का पिता हुआ।

32 Heber became the father of Japhlet, and Shomer, and Hotham, and Shua their sister.और हेबेर ने यपलेत, शोमेर, होताम और उनकी बहिन शूआ को जन्म दिया।

33 The sons of Japhlet: Pasach, and Bimhal, and Ashvath. These are the children of Japhlet.और यपलेत के पुत्र पासक बिम्हाल और अश्वात। यपलेत के ये ही पुत्र थे।

34 The sons of Shemer: Ahi, and Rohgah, Jehubbah, and Aram.और शेमेर के पुत्र, अही, रोहगा, यहुब्बा और अराम थे।

35 The sons of Helem his brother: Zophah, and Imna, and Shelesh, and Amal.और उसके भाई हेलेम के पुत्र सोपह, यिम्ना, शेलेश और आमाल थे।

36 The sons of Zophah: Suah, and Harnepher, and Shual, and Beri, and Imrah,और सोपह के पुत्र, सूह, हर्नेपेर, शूआल, वेरी, इम्रा।

37 Bezer, and Hod, and Shamma, and Shilshah, and Ithran, and Beera.बेसेर, होद, शम्मा, शिलसा, यित्रान और बेरा थे॥

38 The sons of Jether: Jephunneh, and Pispa, and Ara.और येतेर के पुत्र, यपुन्ने, पिस्पा और अरा।

39 The sons of Ulla: Arah, and Hanniel, and Rizia.और उल्ला के पुत्र, आरह, हन्नीएल और रिस्या।

40 All these were the children of Asher, heads of the fathers' houses, choice and mighty men of valor, chief of the princes. The number of them reckoned by genealogy for service in war was twenty-six thousand men.ये सब आशेर के वंश में हुए, और अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष और बड़े से बड़े वीर थे और प्रधानों में मुख्य थे। और थे जो अपनी अपनी वंशावली के अनुसार सेना में युद्ध करने के लिये गिने गए, इनकी गिनती छब्बीस हजार थी।

Hindi Bible