Bible

1 Chronicles 20:4-7 in Hindi

1 Chronicles 20:4
इसके बाद गेजेर में पलिश्तियों के साथ युद्ध हुआ; उस समय हूशाई सिब्बकै ने सिप्पै को, जो रापा की सन्तान था, मार डाला; और वे दब गए।

1 Chronicles 20:5
और पलिश्तियों के साथ फिर युद्ध हुआ; उस में याईर के पुत्र एल्हानान ने गती गोल्यत के भाई लहमी को मार डाला, जिसके बर्छे की छड़, जुलाहे की डोंगी के समान थी।

1 Chronicles 20:6
फिर गत में भी युद्ध हुआ, और वहां एक बड़े डील का पुरुष था, जो रापा की सन्तान था, और उसके एक एक हाथ पांव में छ: छ: उंगलियां अर्थात सब मिला कर चौबीस उंगलियां थीं।

1 Chronicles 20:7
जब उसने इस्राएलियों को ललकारा, तब दाऊद के भाई शिमा के पुत्र योनातान ने उसको मारा।

Hindi Bible