1 Chronicles 16 - YLT (Hindi)
1 And they bring in the ark of God, and set it up in the midst of the tent that David hath stretched out for it, and they bring near burnt-offerings and peace-offerings before God;तब परमेश्वर का सन्दूक ले आकर उस तम्बू में रखा गया जो दाऊद ने उसके लिये खड़ा कराया था; और परमेश्वर के साम्हने होमबलि और मेलबलि चढ़ाए गए।
2 and David ceaseth from offering the burnt-offering and the peace-offerings, and blesseth the people in the name of Jehovah,जब दाऊद होमबलि और मेलबलि चढ़ा जूका, तब उसने यहोवा के नाम से प्रजा को आशीर्वाद दिया।
3 and giveth a portion to every man of Israel, both man and woman: to each a cake of bread, and a measure of wine, and a grape-cake.और उसने क्या पुरुष, क्या स्त्री, सब इस्राएलियों को एक एक रोटी और एक एक टुकड़ा मांस और किशमिश की एक एक टिकिया बंटवा दी।
4 And he putteth before the ark of Jehovah, of the Levites, ministers, even to make mention of, and to thank, and to give praise to Jehovah, God of Israel,तब उसने कई लेवियों को इसलिये ठहरा दिया, कि यहोवा के सन्दूक के साम्हने सेवा टहल किया करें, और इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की चर्चा और उसका धन्यवाद और स्तुति किया करें।
5 Asaph the head, and his second Zechariah; Jeiel, and Shemiramoth, and Jehiel, and Mattithiah, and Eliab, and Benaiah, and Obed-Edom, and Jeiel, with instruments of psalteries, and with harps; and Asaph with cymbals is sounding;उनका मुखिया तो आसाप था, और उसके नीचे जकर्याह था, फिर यीएल, शमीरामोत, यहीएल, मत्तित्याह, एलीआब बनायाह, ओबेदेदोम और यीएल थे; ये तो सारंगियां और वीणाएं लिये हुए थे, और आसाप झांझ पर राग बजाता था।
6 and Benaiah and Jahaziel the priests `are' with trumpets continually before the ark of the covenant of God.और बनायाह और यहजीएल नाम याजक परमेश्वर की वाचा के सन्दूक के साम्हने नित्य तुरहियां बजाने के लिए नियुक्त किए गए।
7 On that day then hath David given at the beginning to give thanks to Jehovah by the hand of Asaph and his brethren: --तब उसी दिन दाऊद ने यहोवा का धन्यवाद करने का काम आसाप और उसके भाइयों को सौंप दिया।
8 Give thanks to Jehovah, call in His name, Make known among the peoples His doings.यहोवा का धन्यवाद करो, उस से प्रार्थना करो; देश देश में उसके कामों का प्रचार करो।
9 Sing ye to Him, sing psalms to Him, Meditate on all His wonders.उसका गीत गाओ, उसका भजन करो, उसके सब आश्चर्य-कर्मों का ध्यान करो।
10 Boast yourselves in His holy name, Rejoice doth the heart of those seeking Jehovah.उसके पवित्र नाम पर घमंड करो; यहोवा के खोजियों का हृदय आनन्दित हो।
11 Seek ye Jehovah and His strength, Seek His face continually.यहोवा और उसकी सामर्थ की खोज करो; उसके दर्शन के लिए लगातार खोज करो।
12 Remember His wonders that He did, His signs, and the judgments of His mouth,उसके किए हुए आश्चर्यकर्म, उसके चमत्कार और न्यायवचन स्मरण करो।
13 O seed of Israel, His servant, O sons of Jacob, His chosen ones!हे उसके दास इस्राएल के वंश, हे याकूब की सन्तान तुम जो उसके चुने हुए हो!
14 He `is' Jehovah our God, In all the earth `are' His judgments.वही हमारा परमेश्वर यहोवा है, उसके न्याय के काम पृथ्वी भर में होते हैं।
15 Remember ye to the age His covenant, The word He commanded -- To a thousand generations,उसकी वाचा को सदा स्मरण रखो, यह वही वचन है जो उसने हजार पीढिय़ों के लिये ठहरा दिया।
16 Which He hath made with Abraham, And His oath -- to Isaac,वह वाचा उसने इब्राहीम के साथ बान्धी, उौर उसी के विषय उसने इसहाक से शपथ खाई,
17 And He establisheth it to Jacob for a statute, To Israel -- a covenant age-during.और उसी को उसने याकूब के लिये विधि कर के और इस्राएल के लिये सदा की वाचा बान्ध कर यह कह कर दृढ़ किया, कि
18 Saying: To thee I give the land of Canaan, The portion of your inheritance,मैं कनान देश तुझी को दूंगा, वह बांट में तुम्हारा निज भाग होगा।
19 When ye are few of number, As a little thing, and sojourners in it.उस समय तो तुम गिनती में थोड़े थे, वरन बहुत ही थोड़े और उस देश में परदेशी थे।
20 And they go up and down, From nation unto nation, And from a kingdom unto another people.और वे एक जाति से दूसरी जाति में, और एक राज्य से दूसरे में फिरते तो रहे,
21 He hath not suffered any to oppress them, And reproveth on their account kings:परन्तु उसने किसी मनुष्य को उन पर अन्धेर करने न दिया; और वह राजाओं को उनके निमित्त यह धमकी देता था, कि
22 Come not against Mine anointed ones, And against My prophets do not evil.मेरे अभिषिक्तों को मत छुओ, और न मेरे नबियों की हानि करो।
23 Sing to Jehovah, all the earth, Proclaim from day unto day His salvation.हे समस्त पृथ्वी के लोगो यहोवा का गीत गाओ। प्रतिदिन उसके किए हुए उद्धार का शुभ समाचार सुनाते रहो।
24 Rehearse among nations His glory, Among all the peoples His wonders.अन्यजातियों में उसकी महिमा का, और देश देश के लोगों में उसके आश्चर्य-कर्मों का वर्णन करो।
25 For great `is' Jehovah, and praised greatly, And fearful He `is' above all gods.क्योंकि यहोवा महान और स्तुति के अति योग्य है, वह तो सब देवताओं से अधिक भययोग्य है।
26 For all gods of the peoples `are' nought, And Jehovah the heavens hath made.क्योंकि देश देश के सब देवता मूतिर्यां ही हैं; परन्तु यहोवा ही ने स्वर्ग को बनाया है।
27 Honour and majesty `are' before Him, Strength and joy `are' in His place.उसके चारों ओर वैभव और ऐश्वर्य है; उसके स्थान में सामर्थ और आनन्द है।
28 Ascribe to Jehovah, ye families of peoples, Ascribe to Jehovah honour and strength.हे देश देश के कुलो, यहोवा का गुणानुवाद करो, ।
29 Ascribe to Jehovah the honour of His name, Lift up a present, and come before Him. Bow yourselves to Jehovah, In the beauty of holiness.यहोवा की महिमा और सामर्थ को मानो। यहोवा के नाम की महिमा ऐसी मानो जो उसके नाम के योग्य है। भेंट ले कर उसके सम्मुख आाओ, पवित्रता से शोभायमान हो कर यहोवा को दण्डवत करो।
30 Be pained before Him, all the earth:हे सारी पृथ्वी के लोगो उसके साम्हने थरथराओ! जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं।
31 Also, established is the world, It is not moved! The heavens rejoice, and the earth is glad, And they say among nations: Jehovah hath reigned.आकाश आनन्द करे और पृथ्वी मगन हो, और जाति जाति में लोग कहें, कि यहोवा राजा हुआ है।
32 Roar doth the sea, and its fulness, Exult doth the field, and all that `is' in it, समुद्र और उस में की सब वस्तुएं गरज उठें, मैदान और जो कुछ उस में है सो प्रफुल्लित हों।
33 Then sing do trees of the forest, From the presence of Jehovah, For He hath come to judge the earth!उसी समय वन के वृक्ष यहोवा के साम्हने जयजयकार करें, क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने को आने वाला है।
34 Give thanks to Jehovah, for good, For to the age, `is' His kindness,यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; उसकी करुणा सदा की है।
35 And say, Save us, O God of our salvation, And gather us, and deliver us from the nations, To give thanks to Thy holy name, To triumph in Thy praise.और यह कहो, कि हे हमारे उद्धार करने वाले परमेश्वर हमारा उद्धार कर, और हम को इकट्ठा कर के अन्यजातियों से छुड़ा, कि हम तेरे पवित्र नाम का धन्यवाद करें, और तेरी स्तुति करते हुए तेरे विषय बड़ाई करें।
36 Blessed `is' Jehovah, God of Israel, From the age and unto the age;' And all the people say, `Amen,' and have given praise to Jehovah.अनादिकाल से अनन्तकाल तक इस्राएल का परमेश्वर यहोवा धन्य है। तब सब प्रजा ने आमीन कहा: और यहोवा की स्तुति की।
37 And he leaveth there before the ark of the covenant of Jehovah, for Asaph and for his brethren, to minister before the ark continually, according to the matter of a day in its day,तब उसने वहां अर्थात यहोवा की वाचा के सन्दूक के साम्हने आसाप और उसके भाइयों को छोड़ दिया, कि प्रतिदिन के प्रयोजन के अनुसार वे सन्दूक के साम्हने नित्य सेवा टहल किया करें!
38 both Obed-Edom and their brethren, sixty and eight, and Obed-Edom son of Jeduthun, and Hosah for gatekeepers,और अड़सठ भाइयों समेत ओबेदेदोम को, और द्वारपालों के लिये यदूतून के पुत्र ओबेदेदोम और होसा को छोड़ दिया।
39 and Zadok the priest, and his brethren the priests, before the tabernacle of Jehovah, in a high place that `is' in Gibeon,फिर उसने सादोक याजक और उसके भाई याजकों को यहोवा के निवास के साम्हने, जो गिबोन के ऊंचे स्थान में था, ठहरा दिया,
40 to cause to ascend burnt-offerings to Jehovah, on the altar of burnt-offering continually, morning and evening, and for all that is written in the law of Jehovah, that He charged on Israel.कि वे नित्य सवेरे और सांझ को होमबलि की वेदी पर यहोवा को होमबलि चढ़ाया करें, और उन सब के अनुसार किया करें, जो यहोवा की व्यवस्था में लिखा है, जिसे उसने इस्राएल को दिया था।
41 And with them `are' Heman and Jeduthun, and the rest of those chosen, who were defined by name, to give thanks to Jehovah, for to the age `is' His kindness,और उनके संग उसने हेमान और यदूतून और दूसरों को भी जो नाम ले कर चुने गए थे ठहरा दिया, कि यहोवा की सदा की करुणा के कारण उसका धन्यवाद करें।
42 and with them -- Heman and Jeduthun -- `are' trumpets and cymbals for those sounding, and instruments of the song of God, and the sons of Jeduthun `are' at the gate.और उनके संग उसने हेमान और यदूतून को बजाने वालों के लिये तुरहियां और झांझें और परमेश्वर के गीत गाने के लिये बाजे दिए, और यदूतून के बेटों को फाटक की रखवाली करने को ठहरा दिया।
43 And all the people go, each to his house, and David turneth round to bless his house.निदान प्रजा के सब लोग अपने अपने घर चले गए, और दाऊद अपने घराने को आशीर्वाद देने लौट गया।
Hindi Bible