1 Chronicles 15 - YLT (Hindi)
1 And he maketh for himself houses in the city of David, and prepareth a place for the ark of God, and stretcheth out for it a tent.तब दाऊद ने दाऊदपुर में भवन बनवाए, और परमेश्वर के सन्दूक के लिये एक स्थान तैयार कर के एक तम्बू खड़ा किया।
2 Then said David, `None `are' to carry the ark of God, except the Levites, for on them hath Jehovah fixed to carry the ark of God, and to serve Him -- unto the age.'तब दाऊद ने कहा, लेवियों को छोड़ और किसी को परमेश्वर का सन्दूक उठाना नहीं चाहिये, क्योंकि यहोवा ने उन को इसी लिये चुना है कि वे परमेश्वर का सन्दूक उठाएं और उसकी सेवा टहल सदा किया करें।
3 And David assembleth all Israel unto Jerusalem, to bring up the ark of Jehovah unto its place that he had prepared for it.तब दाऊद ने सब इस्राएलियों को यरूशलेम में इसलिये इकट्ठा किया कि यहोवा का सन्दूक उस स्थान पर पहुंचाएं, जिसे उसने उसके लिये तैयार किया था।
4 And David gathereth the sons of Aaron, and the Levites.इसलिये दाऊद ने हारून के सन्तानों और लेवियों को इकट्ठा किया:
5 Of sons of Kohath: Uriel the chief, and his brethren, a hundred and twenty.अर्थात कहातियों में से ऊरीएल नाम प्रधान को और उसके एक सौ बीस भाइयों को ;
6 Of sons of Merari: Asaiah the chief, and his brethren, two hundred and twenty.मरारियों में से असायाह नाम प्रधान को और उसके दो सौ बीस भाइयों को ;
7 Of sons of Gershom: Joel the chief, and his brethren, a hundred and thirty.गेर्शोमियों में से योएल नाम प्रधान को और उसके एक सौ तीस भाइयों को ;
8 Of sons of Elizaphan: Shemaiah the chief, and his brethren, two hundred.एलीसापानियों में से शमायाह नाम प्रधान को और उसके दो सौ भाइयों को ;
9 Of sons of Hebron: Eliel the chief, and his brethren, eighty.हेब्रोनियों में से एलीएल नाम प्रधान को और उसके अस्सी भाइयों को ;
10 Of sons of Uzziel: Amminadab the chief, and his brethren, a hundred and twelve.और उज्जीएलियों में से अम्मीनादाब नाम प्रधान को और उसके एक सौ बारह भाइयों को।
11 And David calleth to Zadok and to Abiathar the priests, and to the Levites, to Uriel, Asaiah, and Joel, Shemaiah, and Eliel, and Amminadab,तब दाऊद ने सादोक और एब्यातार नाम याजकों को, और ऊरीएल, असायाह, योएल, शमायाह, एलीएल और अम्मीनादाब नाम लेवियों को बुलवा कर उन से कहा,
12 and saith to them, `Ye `are' heads of the fathers of the Levites; sanctify yourselves, ye and your brethren, and ye have brought up the ark of Jehovah, God of Israel, unto `the place' I have prepared for it;तुम तो लेवीय पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष हो; इसलिये अपने भाइयों समेत अपने अपने को पवित्र करो, कि तुम इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का सन्दूक उस स्थान पर पहुंचा सको जिस को मैं ने उसके लिये तैयार किया है।
13 because at the first `it was' not ye, Jehovah our God made a breach upon us, because we sought Him not according to the ordinance.'क्योंकि पहिली बार तुम ने उसको न उठाया इस कारण हमारा परमेश्वर यहोवा हम पर टूट पड़ा, क्योंकि हम उसकी खोज में नियम के अनुसार न लगे थे।
14 And the priests and the Levites sanctify themselves, to bring up the ark of Jehovah, God of Israel;तब याजकों और लेवियों ने अपने अपने को पवित्र किया, कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का सन्दूक ले जा सकें।
15 and sons of the Levites bear the ark of God, as Moses commanded, according to the word of Jehovah, on their shoulder, with staves, above them.तब उस आज्ञा के अनुसार जो मूसा ने यहोवा का वचन सुन कर दी थी, लेवियों ने सन्दूक को डंडों के बल अपने कंधों पर उठा लिया।
16 And David saith to the heads of the Levites to appoint their brethren the singers, with instruments of song, psalteries, and harps, and cymbals, sounding, to lift up with the voice for joy.और दाऊद ने प्रधान लेवियों को आज्ञा दी, कि अपने भाई गवैयों को बाजे अर्थात सारंगी, वीणा और झांझ देकर बजाने और आनन्द के साथ ऊंचे स्वर से गाने के लिये नियुक्त करें।
17 And the Levites appoint Heman son of Joel, and of his brethren, Asaph son of Berechiah, and of the sons of Merari their brethren, Ethan son of Kushaiah;तब लेवियों ने योएल के पुत्र हेमान को, और उसके भाइयों में से बेरेक्याह के पुत्र आसाप को, और अपने भाई मरारियों में से कूशायाह के पुत्र एतान को ठहराया।
18 and with them their brethren, the seconds `in rank', Zechariah, Ben, and Jaaziel, and Shemiramoth, and Jehiel, and Unni, Eliab, and Benaiah, and Maaseiah, and Mattithiah, and Elipheleh, and Mikneiah; and Obed-Edom and Jeiel the gatekeepers;और उनके साथ उन्होंने दूसरे पद के अपने भाइयों को अर्थात जकर्याह, बेन, याजीएल, शमीरामोत, यहीएल, उन्नी, एलीआब, बनायाह, मासेयाह, मत्तित्याह, एलीपकेह, मिकनेयाह, और ओबेदेदोम और पीएल को जो द्वारपाल थे ठहराया।
19 and the singers, Heman, Asaph, and Ethan, with cymbals of brass to sound,यों हेमान, आसाप और एतान नाम के गवैये तो पीतल की झांझ बजा बजाकर राग चलाने को ;
20 and Zechariah, and Aziel, and Shemiramoth, and Jeheil, and Unni, and Eliab, and Maaseiah, and Benaiah, with psalteries besides virgins,और जकर्याह, अजीएल, शमीरामोत, यहीएल, उन्नी, एलीआब, मासेयाह, और बनायाह, अलामोत, नाम राग में सारंगी बजाने को;
21 and Mattithiah, and Elipheleh, and Mikneiah, and Obed-Edom, and Jeiel, and Azaziah, with harps, on the octave, to oversee.और मत्तित्याह, एलीपकेह, मिकनेयाह ओबेदेदोम, यीएल और अजज्याह वीणा खर्ज में छेड़ने को ठहराए गए।
22 And Chenaniah, head of the Levites, `is' over the burden; he instructeth about the burden, for he `is' intelligent.और राग उठाने का अधिकारी कनन्याह नाम लेवियों का प्रधान था, वह राग उठाने के विषय शिक्षा देता था, क्योंकि वह निपुण था।
23 And Berechiah and Elkanah `are' gatekeepers for the ark.और बेरेक्याह और एलकाना सन्दूक के द्वारपाल थे।
24 And Shebaniah, and Joshaphat, and Nethaneel, and Amasai, and Zechariah, and Benaiah, and Eliezer the priests, are blowing with trumpets before the ark of God; and Obed-Edom and Jehiah `are' gatekeepers for the ark.और शबन्याह, योशापात, नतनेल, अमासै, जकर्याह, बनायाह और एलीएजेर नाम याजक परमेश्वर के सन्दूक के आगे आगे तुरहियां बजाते हुए चले, और ओबेदेदोम और यहिय्याह उसके द्वारपाल थे।
25 And it is David, and the elders of Israel, and the heads of the thousands, who are going to bring up the ark of the covenant of Jehovah from the house of Obed-Edom with joy;और दाऊद और इस्राएलियों के पुरनिये और सहस्त्रपति सब मिल कर यहोवा की वाचा का सन्दूक ओबेदेदोम के घर से आनन्द के साथ ले आने के लिए गए।
26 and it cometh to pass, in God's helping the Levites bearing the ark of the covenant of Jehovah, that they sacrifice seven bullocks and seven rams.जब परमेश्वर ने लेवियों की सहायता की जो यहोवा की वाचा का सन्दूक उठाने वाले थे, तब उन्होंने सात बैल और सात मेढ़े बलि किए।
27 And David is wrapped in an upper robe of fine linen, and all the Levites who are bearing the ark, and the singers, and Chenaniah head of the burden of the singers; and on David `is' an Ephod of linen.दाऊद, और यहोवा की वाचा का सन्दूक उठाने वाले सब लेवीय और गाने वाले और गाने वालों के साथ राग उठाने वाले का प्रधान कनन्याह, ये सब तो सन के कपड़े के बागे पहिने थे, और दाऊद सन के कपड़े का एपोद पहिने था।
28 And all Israel are bringing up the ark of the covenant of Jehovah with shouting, and with the sound of a cornet, and with trumpets, and with cymbals, sounding with psalteries and harps,इस प्रकार सब इस्राएली यहोवा की वाचा के सन्दूक को जयजयकार करते, और नरसिंगे, तुरहियां और झांझ बजाते और सारंगियां और वीणा बजाते हुए ले चले।
29 and it cometh to pass, the ark of the covenant of Jehovah is entering in unto the city of David, and Michal daughter of Saul is looking through the window, and seeth king David dancing and playing, and despiseth him in her heart.जब यहोवा की वाचा का सन्दूक दाऊदपुर में पहुंचा तब शाऊल की बेटी मीकल ने खिड़की में से झांक कर दाऊद राजा को कूदते और खेलते हुए देखा, और उसे मन ही मन तूच्छ जाना।
Hindi Bible