Luke 15:20 in Hindi

Hindi Hindi Bible Luke Luke 15 Luke 15:20

Luke 15:20
तब वह उठकर, अपने पिता के पास चला: वह अभी दूर ही था, कि उसके पिता ने उसे देखकर तरस खाया, और दौड़कर उसे गले लगाया, और बहुत चूमा।

Luke 15:19Luke 15Luke 15:21

Luke 15:20 in Other Translations

King James Version (KJV)
And he arose, and came to his father. But when he was yet a great way off, his father saw him, and had compassion, and ran, and fell on his neck, and kissed him.

American Standard Version (ASV)
And he arose, and came to his father. But while he was yet afar off, his father saw him, and was moved with compassion, and ran, and fell on his neck, and kissed him.

Bible in Basic English (BBE)
And he got up and went to his father. But while he was still far away, his father saw him and was moved with pity for him and went quickly and took him in his arms and gave him a kiss.

Darby English Bible (DBY)
And he rose up and went to his own father. But while he was yet a long way off, his father saw him, and was moved with compassion, and ran, and fell upon his neck, and covered him with kisses.

World English Bible (WEB)
"He arose, and came to his father. But while he was still far off, his father saw him, and was moved with compassion, and ran, and fell on his neck, and kissed him.

Young's Literal Translation (YLT)
`And having risen, he went unto his own father, and he being yet far distant, his father saw him, and was moved with compassion, and having ran he fell upon his neck and kissed him;

And
καὶkaikay
he
arose,
ἀναστὰςanastasah-na-STAHS
and
came
ἦλθενēlthenALE-thane
to
πρὸςprosprose

τὸνtontone
father.
πατέραpaterapa-TAY-ra
his
ἑαυτοῦheautouay-af-TOO
yet
ἔτιetiA-tee
But
he
δὲdethay
when
αὐτοῦautouaf-TOO
off,
μακρὰνmakranma-KRAHN
a
great
way
was
ἀπέχοντοςapechontosah-PAY-hone-tose
saw
εἶδενeidenEE-thane
him,
αὐτὸνautonaf-TONE

hooh
father
πατὴρpatērpa-TARE
his
αὐτοῦautouaf-TOO
and
καὶkaikay
had
compassion,
ἐσπλαγχνίσθηesplanchnisthēay-splahng-HNEE-sthay
and
καὶkaikay
ran,
δραμὼνdramōnthra-MONE
fell
and
ἐπέπεσενepepesenape-A-pay-sane
on
ἐπὶepiay-PEE

τὸνtontone
neck,
τράχηλονtrachēlonTRA-hay-lone
his
αὐτοῦautouaf-TOO
and
καὶkaikay
kissed
κατεφίλησενkatephilēsenka-tay-FEE-lay-sane
him.
αὐτόνautonaf-TONE

Cross Reference

भजन संहिता 86:5
क्योंकि हे प्रभु, तू भला और क्षमा करने वाला है, और जितने तुझे पुकारते हैं उन सभों के लिये तू अति करूणामय है।

उत्पत्ति 46:29
तब यूसुफ अपना रथ जुतवाकर अपने पिता इस्राएल से भेंट करने के लिये गोशेन देश को गया, और उससे भेंट करके उसके गले से लिपटा और कुछ देर तक उसके गले से लिपटा हुआ रोता रहा।

उत्पत्ति 45:14
और वह अपने भाई बिन्यामीन के गले से लिपट कर रोया; और बिन्यामीन भी उसके गले से लिपट कर रोया।

यशायाह 49:15
क्या यह हो सकता है कि कोई माता अपने दूधपिउवे बच्चे को भूल जाए और अपने जन्माए हुए लड़के पर दया न करे? हां, वह तो भूल सकती है, परन्तु मैं तुझे नहीं भूल सकता।

भजन संहिता 86:15
परन्तु प्रभु तू दयालु और अनुग्रहकारी ईश्वर है, तू विलम्ब से कोप करने वाला और अति करूणामय है।

व्यवस्थाविवरण 30:2
और अपनी सन्तान सहित अपने सारे मन और सारे प्राण से अपने परमेश्वर यहोवा की ओर फिर कर उसके पास लौट आए, और इन सब आज्ञाओं के अनुसार जो मैं आज तुझे सुनाता हूं उसकी बातें माने;

उत्पत्ति 33:4
तब ऐसाव उससे भेंट करने को दौड़ा, और उसको हृदय से लगा कर, गले से लिपट कर चूमा: फिर वे दोनों रो पड़े।

इफिसियों 2:13
पर अब तो मसीह यीशु में तुम जो पहिले दूर थे, मसीह के लोहू के द्वारा निकट हो गए हो।

प्रेरितों के काम 20:37
तब वे सब बहुत रोए और पौलुस के गले में लिपट कर उसे चूमने लगे।

यिर्मयाह 31:20
क्या एप्रैम मेरा प्रिय पुत्र नहीं है? क्या वह मेरा दुलारा लड़का नहीं है? जब जब मैं उसके विरुद्ध बातें करता हूं, तब तब मुझे उसका स्मरण हो आता है। इसलिये मेरा मन उसके कारण भर आता है; और मैं निश्चय उस पर दया करूंगा, यहोवा की यही वाणी है।

भजन संहिता 103:10
उसने हमारे पापों के अनुसार हम से व्यवहार नहीं किया, और न हमारे अधर्म के कामों के अनुसार हम को बदला दिया है।

इफिसियों 2:17
और उस ने आकर तुम्हें जो दूर थे, और उन्हें जो निकट थे, दानों को मेल-मिलाप का सुसमाचार सुनाया।

प्रेरितों के काम 2:39
क्योंकि यह प्रतिज्ञा तुम, और तुम्हारी सन्तानों, और उन सब दूर दूर के लोगों के लिये भी है जिन को प्रभु हमारा परमेश्वर अपने पास बुलाएगा।

मीका 7:18
तेरे समान ऐसा परमेश्वर कहां है जो अधर्म को क्षमा करे और अपने निज भाग के बचे हुओं के अपराध को ढांप दे? वह अपने क्रोध को सदा बनाए नहीं रहता, क्योंकि वह करूणा से प्रीति रखता है।

होशे 11:8
हे एप्रैम, मैं तुझे क्योंकर छोड़ दूं? हे इस्राएल, मैं क्योंकर तुझे शत्रु के वश में कर दूं? मैं क्योंकर तुझे अदमा की नाईं छोड़ दूं, और सबोयीम के समान कर दूं? मेरा हृदय तो उलट पुलट हो गया, मेरा मन स्नेह के मारे पिघल गया है।

यहेजकेल 16:6
और जब मैं तेरे पास से हो कर निकला, और तुझे लोहू में लोटते हुए देखा, तब मैं ने तुझ से कहा, हे लोहू में लोटती हुई जीवित रह; हां, तुझ ही से मैं ने कहा, हे लोहू मे लोटती हुई, जीवित रह।

यशायाह 57:18
मैं उसकी चाल देखता आया हूं, तौभी अब उसको चंगा करूंगा; मैं उसे ले चलूंगा और विशेष कर के उसके शोक करने वालों को शान्ति दूंगा।

यशायाह 55:6
जब तक यहोवा मिल सकता है तब तक उसकी खोज में रहो, जब तक वह निकट है तब तक उसे पुकारो;

अय्यूब 33:27
वह मनुष्यों के साम्हने गाने और कहने लगता है, कि मैं ने पाप किया, और सच्चाई को उलट पुलट कर दिया, परन्तु उसका बदला मुझे दिया नहीं गया।