Nahum 2:10
वह खाली, छूछीं और सूनी हो गई है! मन कच्चा हो गया, और पांव कांपते हैं; और उन सभों कि कटियों में बड़ी पीड़ा उठी, और सभों के मुख का रंग उड़ गया है!
Nahum 2:10 in Other Translations
King James Version (KJV)
She is empty, and void, and waste: and the heart melteth, and the knees smite together, and much pain is in all loins, and the faces of them all gather blackness.
American Standard Version (ASV)
She is empty, and void, and waste; and the heart melteth, and the knees smite together, and anguish is in all loins, and the faces of them all are waxed pale.
Bible in Basic English (BBE)
Take silver, take gold; for there is no end to the store; take for yourselves a weight of things to be desired.
Darby English Bible (DBY)
She is empty, and void, and waste; and the heart melteth, and the knees smite together, and writhing pain is in all loins, and all their faces grow pale.
World English Bible (WEB)
She is empty, void, and waste. The heart melts, the knees knock together, their bodies and faces have grown pale.
Young's Literal Translation (YLT)
She is empty, yea, emptiness and waste, And the heart hath melted, And the knees have smitten together, And great pain `is' in all loins, And the faces of all of them have gathered paleness.
| She is empty, | בּוּקָ֥ה | bûqâ | boo-KA |
| and void, | וּמְבוּקָ֖ה | ûmĕbûqâ | oo-meh-voo-KA |
| and waste: | וּמְבֻלָּקָ֑ה | ûmĕbullāqâ | oo-meh-voo-la-KA |
| heart the and | וְלֵ֨ב | wĕlēb | veh-LAVE |
| melteth, | נָמֵ֜ס | nāmēs | na-MASE |
| and the knees | וּפִ֣ק | ûpiq | oo-FEEK |
| together, smite | בִּרְכַּ֗יִם | birkayim | beer-KA-yeem |
| and much pain | וְחַלְחָלָה֙ | wĕḥalḥālāh | veh-hahl-ha-LA |
| is in all | בְּכָל | bĕkāl | beh-HAHL |
| loins, | מָתְנַ֔יִם | motnayim | mote-NA-yeem |
| faces the and | וּפְנֵ֥י | ûpĕnê | oo-feh-NAY |
| of them all | כֻלָּ֖ם | kullām | hoo-LAHM |
| gather | קִבְּצ֥וּ | qibbĕṣû | kee-beh-TSOO |
| blackness. | פָארֽוּר׃ | pāʾrûr | fa-ROOR |
Cross Reference
योएल 2:6
उनके सामने जाति जाति के लोग पीड़ित होते हैं, सब के मुख मलीन होते हैं।
भजन संहिता 22:14
मैं जल की नाईं बह गया, और मेरी सब हडि्डयों के जोड़ उखड़ गए: मेरा हृदय मोम हो गया, वह मेरी देह के भीतर पिघल गया।
सपन्याह 2:13
वह अपना हाथ उत्तर दिशा की ओर बढ़ा कर अश्शूर को नाश करेगा, और नीनवे को उजाड़ कर जंगल के समान निर्जल कर देगा।
दानिय्येल 5:6
उसे देख कर राजा भयभीत हो गया, और वह अपने सोच में घबरा गया, और उसकी कटि के जोड़ ढ़ीले हो गए, और कांपते कांपते उसके घुटने एक दूसरे से लगने लगे।
यशायाह 24:1
सुनो, यहोवा पृथ्वी को निर्जन और सुनसान करने पर है, वह उसको उलटकर उसके रहने वालों को तितर बितर करेग।
यशायाह 21:3
इस कारण मेरी कटि में कठिन पीड़ा है; मुझ को मानो जच्चा पीडें हो रही है; मैं ऐसे संकट में पड़ गया हूं कि कुछ सुनाईं नहीं देता, मैं ऐसा घबरा गया हूं कि कुछ दिखाई नहीं देता।
यशायाह 13:7
इस कारण सब के हाथ ढ़ीले पड़ेंगे, और हर एक मनुष्य का हृदय पिघल जाएगा,
प्रकाशित वाक्य 18:21
फिर एक बलवन्त स्वर्गदूत ने बड़ी चक्की के पाट के समान एक पत्थर उठाया, और यह कह कर समुद्र में फेंक दिया, कि बड़ा नगर बाबुल ऐसे ही बड़े बल से गिराया जाएगा, और फिर कभी उसका पता न मिलेगा।
सपन्याह 3:6
मैं ने अन्यजातियों को यहां तक नाश किया, कि उनके कोने वाले गुम्मट उजड़ गए; मैं ने उनकी सड़कों को यहां तक सूनी किया, कि कोई उन पर नहीं चलता; उनके नगर यहां तक नाश हुए कि उन में कोई मनुष्य वरन कोई भी प्राणी नहीं रहा।
नहूम 3:7
और जितने तुझे देखेंगे, सब तेरे पास से भाग कर कहेंगे, नीनवे नाश हो गई; कौन उसके कारण विलाप करे? हम उसके लिये शान्ति देने वाला कहां से ढूंढ़ कर ले आएं?
यिर्मयाह 51:62
और यह कहना, हे यहोवा तू ने तो इस स्थान के विषय में यह कहा है कि मैं इसे ऐसा मिटा दूंगा कि इस में क्या मनुष्य, क्या पशु, कोई भी न रहेगा, वरन यह सदा उजाड़ पड़ा रहेगा।
यिर्मयाह 30:6
पूछो तो भला, और देखो, क्या पुरुष को भी कहीं जनने की पीड़ा उठती है? फिर क्या कारण है कि सब पुरुष ज़च्चा की नाईं अपनी अपनी कमर अपने हाथों से दबाए हुए देख पड़ते हैं? क्यों सब के मुख फीके रंग के हो गए हैं?
यिर्मयाह 4:23
मैं ने पृथ्वी पर देखा, वह सूनी और सुनसान पड़ी थी; और आकाश को, और उस में कोई ज्योति नहीं थी।
यशायाह 34:10
वह रात-दिन न बुझेगी; उसका धूंआ सदैव उठता रहेगा। युग युग वह उजाड़ पड़ा रहेगा; कोई उस में से हो कर कभी न चलेगा।
यशायाह 14:23
मैं उसको साही की मान्द और जल की झीलें कर दूंगा, और मैं उसे सत्यानाश के झाडू से जाड़ डालूंगा, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है॥
यशायाह 13:19
और बाबुल जो सब राज्यों का शिरोमणि है, और जिसकी शोभा पर कसदी लोग फूलते हैं, वह ऐसा हो जाएगा जैसे सदोम और अमोरा, जब परमेश्वर ने उन्हें उलट दिया था।
यहोशू 2:11
और यह सुनते ही हमारा मन पिघल गया, और तुम्हारे कारण किसी के जी में जी न रहा; क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा ऊपर के आकाश का और नीचे की पृथ्वी का परमेश्वर है।
उत्पत्ति 1:2
और पृथ्वी बेडौल और सुनसान पड़ी थी; और गहरे जल के ऊपर अन्धियारा था: तथा परमेश्वर का आत्मा जल के ऊपर मण्डलाता था।