Matthew 4:4
उस ने उत्तर दिया; कि लिखा है कि मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं, परन्तु हर एक वचन से जो परमेश्वर के मुख से निकलता है जीवित रहेगा।
Matthew 4:4 in Other Translations
King James Version (KJV)
But he answered and said, It is written, Man shall not live by bread alone, but by every word that proceedeth out of the mouth of God.
American Standard Version (ASV)
But he answered and said, It is written, Man shall not live by bread alone, but by every word that proceedeth out of the mouth of God.
Bible in Basic English (BBE)
But he made answer and said, It is in the Writings, Bread is not man's only need, but every word which comes out of the mouth of God.
Darby English Bible (DBY)
But he answering said, It is written, Man shall not live by bread alone, but by every word which goes out through God's mouth.
World English Bible (WEB)
But he answered, "It is written, 'Man shall not live by bread alone, but by every word that proceeds out of the mouth of God.'"
Young's Literal Translation (YLT)
But he answering said, `It hath been written, Not upon bread alone doth man live, but upon every word coming forth from the mouth of God.'
| But | Ὁ | ho | oh |
| he | δὲ | de | thay |
| answered | ἀποκριθεὶς | apokritheis | ah-poh-kree-THEES |
| and said, | εἶπεν | eipen | EE-pane |
| written, is It | Γέγραπται | gegraptai | GAY-gra-ptay |
| Man | Οὐκ | ouk | ook |
| shall not | ἐπ' | ep | ape |
| live | ἄρτῳ | artō | AR-toh |
| by | μόνῳ | monō | MOH-noh |
| bread | ζήσεται | zēsetai | ZAY-say-tay |
| alone, | ἄνθρωπος | anthrōpos | AN-throh-pose |
| but | ἀλλ' | all | al |
| by | ἐπὶ | epi | ay-PEE |
| every | παντὶ | panti | pahn-TEE |
| word | ῥήματι | rhēmati | RAY-ma-tee |
| proceedeth that | ἐκπορευομένῳ | ekporeuomenō | ake-poh-rave-oh-MAY-noh |
| out of | διὰ | dia | thee-AH |
| the mouth | στόματος | stomatos | STOH-ma-tose |
| of God. | Θεοῦ | theou | thay-OO |
Cross Reference
व्यवस्थाविवरण 8:3
उसने तुझ को नम्र बनाया, और भूखा भी होने दिया, फिर वह मन्ना, जिसे न तू और न तेरे पुरखा ही जानते थे, वही तुझ को खिलाया; इसलिये कि वह तुझ को सिखाए कि मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं जीवित रहता, परन्तु जो जो वचन यहोवा के मुंह से निकलते हैं उन ही से वह जीवित रहता है।
लूका 4:4
यीशु ने उसे उत्तर दिया; कि लिखा है, मनुष्य केवल रोटी से जीवित न रहेगा।
यूहन्ना 6:31
हमारे बाप दादों ने जंगल में मन्ना खाया; जैसा लिखा है; कि उस ने उन्हें खाने के लिये स्वर्ग से रोटी दी।
रोमियो 15:4
जितनी बातें पहिले से लिखी गईं, वे हमारी ही शिक्षा के लिये लिखी गईं हैं कि हम धीरज और पवित्र शास्त्र की शान्ति के द्वारा आशा रखें।
यूहन्ना 6:63
आत्मा तो जीवनदायक है, शरीर से कुछ लाभ नहीं: जो बातें मैं ने तुम से कहीं हैं वे आत्मा है, और जीवन भी हैं।
यूहन्ना 6:5
तब यीशु ने अपनी आंखे उठाकर एक बड़ी भीड़ को अपने पास आते देखा, और फिलेप्पुस से कहा, कि हम इन के भोजन के लिये कहां से रोटी मोल लाएं?
इफिसियों 6:17
और उद्धार का टोप, और आत्मा की तलवार जो परमेश्वर का वचन है, ले लो।
लूका 4:12
यीशु ने उस को उत्तर दिया; यह भी कहा गया है, कि तू प्रभु अपने परमेश्वर की परीक्षा न करना।
मत्ती 4:7
यीशु ने उस से कहा; यह भी लिखा है, कि तू प्रभु अपने परमेश्वर की परीक्षा न कर।
निर्गमन 16:35
इस्राएली जब तक बसे हुए देश में न पहुंचे तब तक, अर्थात चालीस वर्ष तक मन्ना को खाते रहे; वे जब तक कनान देश के सिवाने पर नहीं पहुंचे तब तक मन्ना को खाते रहे।
मरकुस 8:4
उसके चेलों ने उस को उत्तर दिया, कि यहां जंगल में इतनी रोटी कोई कहां से लाए कि ये तृप्त हों?
मत्ती 4:10
तब यीशु ने उस से कहा; हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा है, कि तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर, और केवल उसी की उपासना कर।
निर्गमन 16:8
फिर मूसा ने कहा, यह तब होगा जब यहोवा सांझ को तुम्हें खाने के लिये मांस और भोर को रोटी मनमाने देगा; क्योंकि तुम जो उस पर बुड़बुड़ाते हो उसे वह सुनता है। और हम क्या हैं? तुम्हारा बुड़बुड़ाना हम पर नहीं यहोवा ही पर होता है।
लूका 4:8
यीशु ने उसे उत्तर दिया; लिखा है; कि तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर; और केवल उसी की उपासना कर।
मत्ती 14:16
यीशु ने उन से कहा उन का जाना आवश्यक नहीं! तुम ही इन्हें खाने को दो।
निर्गमन 23:15
अखमीरी रोटी का पर्ब्ब मानना; उस में मेरी आज्ञा के अनुसार अबीब महीने के नियत समय पर सात दिन तक अखमीरी रोटी खाया करना, क्योंकि उसी महीने में तुम मिस्र से निकल आए। और मुझ को कोई छूछे हाथ अपना मुंह न दिखाए।
निर्गमन 16:15
यह देखकर इस्राएली, जो न जानते थे कि यह क्या वस्तु है, सो आपस में कहने लगे यह तो मन्ना है। तब मूसा ने उन से कहा, यह तो वही भोजन वस्तु है जिसे यहोवा तुम्हें खाने के लिये देता है।
2 राजा 7:1
तब एलीशा ने कहा, यहोवा का वचन सुनो, यहोवा यों कहता है, कि कल इसी समय शोमरोन के फाटक में सआ भर मैदा एक शेकेल में और दो सआ जव भी एक शेकेल में बिकेगा।
2 राजा 4:42
और कोई मतुष्य बालशालीशा से, पहिले उपजे हुए जव की बीस रोटियां, और अपनी बोरी में हरी बालें परमेश्वर के भक्त के पास ले आया; तो एलीशा ने कहा, उन लोगों को खाने के लिये दे।
1 राजा 17:12
उसने कहा, तेरे परमेश्वर यहोवा के जीवन की शपथ मेरे पास एक भी रोटी नहीं है केवल घड़े में मुट्ठी भर मैदा और कुप्पी में थोड़ा सा तेल है, और मैं दो एक लकड़ी बीनकर लिए जाती हूँ कि अपने और अपने बेटे के लिये उसे पकाऊं, और हम उसे खाएं, फिर मर जाएं।
हाग्गै 2:16
उन दिनों में जब कोई अन्न के बीस नपुओं की आशा से जाता, तब दास ही पाता था, और जब कोई दाखरस के कुण्ड के पास इस आशा से जाता कि पचास बर्तन भर निकालें, तब बीस ही निकलते थे।
मलाकी 3:9
तुम पर भारी शाप पड़ा है, क्योंकि तुम मुझे लूटते हो; वरन सारी जाति ऐसा करती है।
मरकुस 6:38
उस ने उन से कहा; जाकर देखो तुम्हारे पास कितनी रोटियां हैं? उन्होंने मालूम करके कहा; पांच और दो मछली भी।