Matthew 20:19 in Hindi

Hindi Hindi Bible Matthew Matthew 20 Matthew 20:19

Matthew 20:19
और उस को अन्यजातियों के हाथ सोंपेंगे, कि वे उसे ठट्ठों में उड़ाएं, और कोड़े मारें, और क्रूस पर चढ़ाएं, और वह तीसरे दिन जिलाया जाएगा॥

Matthew 20:18Matthew 20Matthew 20:20

Matthew 20:19 in Other Translations

King James Version (KJV)
And shall deliver him to the Gentiles to mock, and to scourge, and to crucify him: and the third day he shall rise again.

American Standard Version (ASV)
and shall deliver him unto the Gentiles to mock, and to scourge, and to crucify: and the third day he shall be raised up.

Bible in Basic English (BBE)
And will give him up to the Gentiles to be made sport of and to be whipped and to be put to death on the cross: and the third day he will come back again from the dead.

Darby English Bible (DBY)
and they will deliver him up to the nations to mock and to scourge and to crucify, and the third day he shall rise again.

World English Bible (WEB)
and will hand him over to the Gentiles to mock, to scourge, and to crucify; and the third day he will be raised up."

Young's Literal Translation (YLT)
and they shall condemn him to death, and shall deliver him to the nations to mock, and to scourge, and to crucify, and the third day he will rise again.'

him:
καὶkaikay
And
deliver
παραδώσουσινparadōsousinpa-ra-THOH-soo-seen
shall
αὐτὸνautonaf-TONE
him
the
τοῖςtoistoos
Gentiles
ἔθνεσινethnesinA-thnay-seen
to
εἰςeisees
to
τὸtotoh

ἐμπαῖξαιempaixaiame-PAY-ksay
mock,
καὶkaikay
and
scourge,
μαστιγῶσαιmastigōsaima-stee-GOH-say
to
καὶkaikay
and
to
σταυρῶσαιstaurōsaista-ROH-say
crucify
and
καὶkaikay
the
τῇtay
third
τρίτῃtritēTREE-tay
day
ἡμέρᾳhēmeraay-MAY-ra
he
shall
rise
again.
ἀναστήσεταιanastēsetaiah-na-STAY-say-tay

Cross Reference

मत्ती 16:21
उस समय से यीशु अपने चेलों को बताने लगा, कि मुझे अवश्य है, कि यरूशलेम को जाऊं, और पुरनियों और महायाजकों और शास्त्रियों के हाथ से बहुत दुख उठाऊं; और मार डाला जाऊं; और तीसरे दिन जी उठूं।

मरकुस 15:16
और सिपाही उसे किले के भीतर आंगन में ले गए जो प्रीटोरियुन कहलाता है, और सारी पलटन को बुला लाए।

प्रेरितों के काम 2:23
उसी को, जब वह परमेश्वर की ठहराई हुई मनसा और होनहार के ज्ञान के अनुसार पकड़वाया गया, तो तुम ने अधमिर्यों के हाथ से उसे क्रूस पर चढ़वा कर मार डाला।

मत्ती 27:27
तब हाकिम के सिपाहियों ने यीशु को किले में ले जाकर सारी पलटन उसके चहुं ओर इकट्ठी की।

लूका 24:46
और उन से कहा, यों लिखा है; कि मसीह दु:ख उठाएगा, और तीसरे दिन मरे हुओं में से जी उठेगा।

यूहन्ना 18:28
और वे यीशु को काइफा के पास से किले को ले गए और भोर का समय था, परन्तु वे आप किले के भीतर न गए ताकि अशुद्ध न हों परन्तु फसह खा सकें।

यूहन्ना 19:1
इस पर पीलातुस ने यीशु को लेकर कोड़े लगवाए।

प्रेरितों के काम 3:13
इब्राहीम और इसहाक और याकूब के परमेश्वर, हमारे बाप दादों के परमेश्वर ने अपने सेवक यीशु की महिमा की, जिसे तुम ने पकड़वा दिया, और जब पीलातुस ने उसे छोड़ देने का विचार किया, तब तुम ने उसके साम्हने उसका इन्कार किया।

प्रेरितों के काम 4:27
क्योंकि सचमुच तेरे सेवक यीशु के विरोध में, जिस तू ने अभिषेक किया, हेरोदेस और पुन्तियुस पीलातुस भी अन्य जातियों और इस्त्राएलियों के साथ इस नगर में इकट्ठे हुए।

प्रेरितों के काम 21:11
उस ने हमारे पास आकर पौलुस का पटका लिया, और अपने हाथ पांव बान्धकर कहा; पवित्र आत्मा यह कहता है, कि जिस मनुष्य का यह पटका है, उस को यरूशलेम में यहूदी इसी रीति से बान्धेंगे, और अन्यजातियों के हाथ में सौंपेंगे।

1 कुरिन्थियों 15:3
इसी कारण मैं ने सब से पहिले तुम्हें वही बात पहुंचा दी, जो मुझे पहुंची थी, कि पवित्र शास्त्र के वचन के अनुसार यीशु मसीह हमारे पापों के लिये मर गया।

लूका 23:11
तब हेरोदेस ने अपने सिपाहियों के साथ उसका अपमान करके ठट्ठों में उड़ाया, और भड़कीला वस्त्र पहिनाकर उसे पीलातुस के पास लौटा दिया।

लूका 23:1
तब सारी सभा उठकर उसे पीलातुस के पास ले गई।

भजन संहिता 35:16
उन पाखण्डी भांड़ों की नाईं जो पेट के लिये उपहास करते हैं, वे भी मुझ पर दांत पीसते हैं॥

यशायाह 26:19
तेरे मरे हुए लोग जीवित होंगे, मुर्दे उठ खड़े होंगे। हे मिट्टी में बसने वालो, जाग कर जयजयकार करो! क्योंकि तेरी ओस ज्योति से उत्पन्न होती है, और पृथ्वी मुर्दों को लौटा देगी॥

यशायाह 53:3
वह तुच्छ जाना जाता और मनुष्यों का त्यागा हुआ था; वह दु:खी पुरूष था, रोग से उसकी जान पहिचान थी; और लोग उस से मुख फेर लेते थे। वह तुच्छ जाना गया, और, हम ने उसका मूल्य न जाना॥

होशे 6:2
दो दिन के बाद वह हम को जिलाएगा; और तीसरे दिन वह हम को उठा कर खड़ा करेगा; तब हम उसके सम्मुख जीवित रहेंगे।

मत्ती 12:40
यूनुस तीन रात दिन जल-जन्तु के पेट में रहा, वैसे ही मनुष्य का पुत्र तीन रात दिन पृथ्वी के भीतर रहेगा।

मत्ती 26:67
तब उन्होंने उस के मुंह पर थूका, और उसे घूंसे मारे, औरों ने थप्पड़ मार के कहा।

मत्ती 27:2
और उन्होंने उसे बान्धा और ले जाकर पीलातुस हाकिम के हाथ में सौंप दिया॥

मरकुस 14:65
तब कोई तो उस पर थूकने, और कोई उसका मुंह ढांपने और उसे घूसे मारने, और उस से कहने लगे, कि भविष्यद्वाणी कर: और प्यादों ने उसे लेकर थप्पड़ मारे॥

मरकुस 15:1
और भोर होते ही तुरन्त महायाजकों, पुरनियों, और शास्त्रियों ने वरन सारी महासभा ने सलाह करके यीशु को बन्धवाया, और उसे ले जाकर पीलातुस के हाथ सौंप दिया।

मरकुस 15:29
और मार्ग में जाने वाले सिर हिला हिलाकर और यह कहकर उस की निन्दा करते थे, कि वाह! मन्दिर के ढाने वाले, और तीन दिन में बनाने वाले! क्रूस पर से उतर कर अपने आप को बचा ले।

भजन संहिता 22:7
वह सब जो मुझे देखते हैं मेरा ठट्ठा करते हैं, और ओंठ बिचकाते और यह कहते हुए सिर हिलाते हैं,