Malachi 3:12
तब सारी जातियां तुम को धन्य कहेंगी, क्योंकि तुम्हारा देश मनोहर देश होगा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है॥
Malachi 3:12 in Other Translations
King James Version (KJV)
And all nations shall call you blessed: for ye shall be a delightsome land, saith the LORD of hosts.
American Standard Version (ASV)
And all nations shall call you happy; for ye shall be a delightsome land, saith Jehovah of hosts.
Bible in Basic English (BBE)
And you will be named happy by all nations: for you will be a land of delight, says the Lord of armies.
Darby English Bible (DBY)
And all nations shall call you blessed; for ye shall be a delightsome land, saith Jehovah of hosts.
World English Bible (WEB)
"All nations shall call you blessed, for you will be a delightful land," says Yahweh of Hosts.
Young's Literal Translation (YLT)
And declared you happy have all the nations, For ye are a delightful land, said Jehovah of Hosts.
| And all | וְאִשְּׁר֥וּ | wĕʾiššĕrû | veh-ee-sheh-ROO |
| nations | אֶתְכֶ֖ם | ʾetkem | et-HEM |
| blessed: you call shall | כָּל | kāl | kahl |
| הַגּוֹיִ֑ם | haggôyim | ha-ɡoh-YEEM | |
| for | כִּֽי | kî | kee |
| ye | תִהְי֤וּ | tihyû | tee-YOO |
| be shall | אַתֶּם֙ | ʾattem | ah-TEM |
| a delightsome | אֶ֣רֶץ | ʾereṣ | EH-rets |
| land, | חֵ֔פֶץ | ḥēpeṣ | HAY-fets |
| saith | אָמַ֖ר | ʾāmar | ah-MAHR |
| the Lord | יְהוָ֥ה | yĕhwâ | yeh-VA |
| of hosts. | צְבָאֽוֹת׃ | ṣĕbāʾôt | tseh-va-OTE |
Cross Reference
यशायाह 61:9
उनका वंश अन्यजातियों में और उनकी सन्तान देश देश के लोगों के बीच प्रसिद्ध होगी; जितने उन को देखेंगे, पहिचान लेंगे कि यह वह वंश है जिस को परमेश्वर ने आशीष दी है॥
जकर्याह 8:23
सेनाओं का यहोवा यों कहता है : उस दिनों में भांति भांति की भाषा बोलने वाली सब जातियों में से दस मनुष्य, एक यहूदी पुरूष के वस्त्र की छोर को यह कहकर पकड़ लेंगे, कि, हम तुम्हारे संग चलेंगे, क्योंकि हम ने सुना है कि परमेश्वर तुम्हारे साथ है॥
यिर्मयाह 33:9
क्योंकि वे वह सब भलाई के काम सुनेंगे जो मैं उनके लिये करूंगा और वे सब कल्याण और शान्ति की चर्चा सुनकर जो मैं उन से करूंगा, डरेंगे और थरथराएंगे; वे पृथ्वी की उन जातियों की दृष्टि में मेरे लिये हर्षाने वाले और स्तुति और शोभा का कारण हो जाएंगे।
यशायाह 62:4
तू फिर त्यागी हुई न कहलाएगी, और तेरी भूमि फिर उजड़ी हुई न कहलाएगी; परन्तु तू हेप्सीबा और तेरी भूमि ब्यूला कहलाएगी; क्योंकि यहोवा तुझ से प्रसन्न है, और तेरी भूमि सुहागन होगी।
लूका 1:48
क्योंकि उस ने अपनी दासी की दीनता पर दृष्टि की है, इसलिये देखो, अब से सब युग युग के लोग मुझे धन्य कहेंगे।
सपन्याह 3:19
उस समय मैं उन सभों से जो तुझे दु:ख देते हैं, उचित बर्ताव करूंगा। और मैं लंगड़ों को चंगा करूंगा, और बरबस निकाले हुओं को इकट्ठा करूंगा, और जिनकी लज्जा की चर्चा सारी पृथ्वी पर फैली है, उनकी प्रशंसा और कीर्त्ति सब कहीं फैलाऊंगा।
दानिय्येल 11:41
वह शिरोमणि देश में भी आएगा। और बहुत से देश उजड़ जाएंगे, परन्तु ऐदोमी, मोआबी और मुख्य मुख्य अम्मोनी आदि जातियों के देश उसके हाथ से बच जाएंगे।
दानिय्येल 8:9
फिर इन में से एक छोटा सा सींग और निकला, जो दक्खिन, पूरब और शिरोमणि देश की ओर बहुत ही बढ़ गया।
भजन संहिता 72:17
उसका नाम सदा सर्वदा बना रहेगा; जब तक सूर्य बना रहेगा, तब तक उसका नाम नित्य नया होता रहेगा, और लोग अपने को उसके कारण धन्य गिनेंगे, सारी जातियां उसको भाग्यवान कहेंगी॥
2 इतिहास 32:23
और बहुत लोग यरूशलेम को यहोवा के लिये भेंट और यहूदा के राजा हिजकिय्याह के लिये अनमोल वस्तुएं ले आने लगे, और उस समय से वह सब जातियों की दृष्टि में महान ठहरा।
व्यवस्थाविवरण 11:12
वह ऐसा देश है जिसकी तेरे परमेश्वर यहोवा को सुधि रहती है; और वर्ष के आदि से ले कर अन्त तक तेरे परमेश्वर यहोवा की दृष्टि उस पर निरन्तर लगी रहती है॥
व्यवस्थाविवरण 8:7
क्योंकि तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे एक उत्तम देश में लिये जा रहा है, जो जल की नदियों का, और तराइयों और पहाड़ों से निकले हुए गहिरे गहिरे सोतों का देश है।
व्यवस्थाविवरण 4:6
सो तुम उन को धारण करना और मानना; क्योंकि और देशों के लोगों के साम्हने तुम्हारी बुद्धि और समझ इसी से प्रगट होगी, अर्थात वे इन सब विधियों को सुनकर कहेंगे, कि निश्चय यह बड़ी जाति बुद्धिमान और समझदार है।