Leviticus 26:1
तुम अपने लिये मूरतें न बनाना, और न कोई खुदी हुई मूर्ति वा लाट अपने लिये खड़ी करना, और न अपने देश में दण्डवत करने के लिये नक्काशीदार पत्थर स्थापन करना; क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं।
Leviticus 26:1 in Other Translations
King James Version (KJV)
Ye shall make you no idols nor graven image, neither rear you up a standing image, neither shall ye set up any image of stone in your land, to bow down unto it: for I am the LORD your God.
American Standard Version (ASV)
Ye shall make you no idols, neither shall ye rear you up a graven image, or a pillar, neither shall ye place any figured stone in your land, to bow down unto it: for I am Jehovah your God.
Bible in Basic English (BBE)
Do not make images of false gods, or put up an image cut in stone or a pillar or any pictured stone in your land, to give worship to it; for I am the Lord your God.
Darby English Bible (DBY)
Ye shall make yourselves no idols, neither rear you up for yourselves carved image, or statue, nor shall ye set up a figured stone in your land, to bow down unto it; for I am Jehovah your God.
Webster's Bible (WBT)
Ye shall make you no idols nor graven image, neither rear you up a standing image, neither shall ye set up any image of stone in your land, to bow down to it: for I am the LORD your God.
World English Bible (WEB)
"'You shall make for yourselves no idols, neither shall you raise up an engraved image or a pillar, neither shall you place any figured stone in your land, to bow down to it: for I am Yahweh your God.
Young's Literal Translation (YLT)
`Ye do not make to yourselves idols; and graven image or standing image ye do not set up to yourselves; and a stone of imagery ye do not put in your land, to bow yourselves to it; for I `am' Jehovah your God.
| Ye shall make | לֹֽא | lōʾ | loh |
| you no | תַעֲשׂ֨וּ | taʿăśû | ta-uh-SOO |
| idols | לָכֶ֜ם | lākem | la-HEM |
| nor graven image, | אֱלִילִ֗ם | ʾĕlîlim | ay-lee-LEEM |
| neither | וּפֶ֤סֶל | ûpesel | oo-FEH-sel |
| rear you up | וּמַצֵּבָה֙ | ûmaṣṣēbāh | oo-ma-tsay-VA |
| a standing image, | לֹֽא | lōʾ | loh |
| neither | תָקִ֣ימוּ | tāqîmû | ta-KEE-moo |
| up set ye shall | לָכֶ֔ם | lākem | la-HEM |
| any image | וְאֶ֣בֶן | wĕʾeben | veh-EH-ven |
| stone of | מַשְׂכִּ֗ית | maśkît | mahs-KEET |
| in your land, | לֹ֤א | lōʾ | loh |
| down bow to | תִתְּנוּ֙ | tittĕnû | tee-teh-NOO |
| unto | בְּאַרְצְכֶ֔ם | bĕʾarṣĕkem | beh-ar-tseh-HEM |
| it: for | לְהִֽשְׁתַּחֲוֹ֖ת | lĕhišĕttaḥăwōt | leh-hee-sheh-ta-huh-OTE |
| I | עָלֶ֑יהָ | ʿālêhā | ah-LAY-ha |
| Lord the am | כִּ֛י | kî | kee |
| your God. | אֲנִ֥י | ʾănî | uh-NEE |
| יְהוָ֖ה | yĕhwâ | yeh-VA | |
| אֱלֹֽהֵיכֶֽם׃ | ʾĕlōhêkem | ay-LOH-hay-HEM |
Cross Reference
लैव्यवस्था 19:4
तुम मूरतों की ओर न फिरना, और देवताओं की प्रतिमाएं ढालकर न बना लेना; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं।
निर्गमन 23:24
उनके देवताओं को दण्डवत न करना, और न उनकी उपासना करना, और न उनके से काम करना, वरन उन मूरतों को पूरी रीति से सत्यानाश कर डालना, और उन लोगों की लाटों के टुकड़े टुकड़े कर देना।
निर्गमन 20:4
तू अपने लिये कोई मूर्ति खोदकर न बनाना, न किसी कि प्रतिमा बनाना, जो आकाश में, वा पृथ्वी पर, वा पृथ्वी के जल में है।
निर्गमन 20:23
तुम मेरे साथ किसी को सम्मिलित न करना, अर्थात अपने लिये चान्दी वा सोने से देवताओं को न गढ़ लेना।
गिनती 33:52
तब उस देश के निवासियों उनके देश से निकाल देना; और उनके सब नक्काशे पत्थरों को और ढली हुई मूतिर्यों को नाश करना, और उनके सब पूजा के ऊंचे स्थानों को ढा देना।
व्यवस्थाविवरण 16:21
तू अपने परमेश्वर यहोवा की जो वेदी बनाऐगा उसके पास किसी प्रकार की लकड़ी की बनी हुई अशेरा का स्थापन न करना।
प्रकाशित वाक्य 22:15
पर कुत्ते, और टोन्हें, और व्यभिचारी, और हत्यारे और मूर्तिपूजक, और हर एक झूठ का चाहने वाला, और गढ़ने वाला बाहर रहेगा॥
प्रकाशित वाक्य 13:14
और उन चिन्हों के कारण जिन्हें उस पशु के साम्हने दिखाने का अधिकार उसे दिया गया था; वह पृथ्वी के रहने वालों को इस प्रकार भरमाता था, कि पृथ्वी के रहने वालों से कहता था, कि जिस पशु के तलवार लगी थी, वह जी गया है, उस की मूरत बनाओ।
1 कुरिन्थियों 10:19
फिर मैं क्या कहता हूं क्या यह कि मूरत का बलिदान कुछ है, या मूरत कुछ है?
रोमियो 2:22
तू जो कहता है, व्यभिचार न करना, क्या आप ही व्यभिचार करता है? तू जो मूरतों से घृणा करता है, क्या आप ही मन्दिरों को लूटता है।
प्रेरितों के काम 17:29
सो परमेश्वर का वंश होकर हमें यह समझना उचित नहीं, कि ईश्वरत्व, सोने या रूपे या पत्थर के समान है, जो मनुष्य की कारीगरी और कल्पना से गढ़े गए हों।
यिर्मयाह 10:3
क्योंकि देशों के लोगों की रीतियां तो निकम्मी हैं। मूरत तो वन में से किसी का काटा हुआ काठ है जिसे कारीगर ने बसूले से बनाया है।
व्यवस्थाविवरण 4:16
कहीं ऐसा न हो कि तुम बिगड़कर चाहे पुरूष चाहे स्त्री के,
व्यवस्थाविवरण 5:8
तु अपने लिये कोई मूर्ति खोदकर न बनाना, न किसी की प्रतिमा बनाना जो आकाश में, वा पृथ्वी के जल में है;
व्यवस्थाविवरण 27:15
कि शापित हो वह मनुष्य जो कोई मूर्ति कारीगर से खुदवाकर वा ढलवाकर निराले स्थान में स्थापन करे, क्योंकि इस से यहोवा को घृणा लगती है। तब सब लोग कहें, आमीन॥
भजन संहिता 97:7
जितने खुदी हुई मूर्तियों की उपासना करते और मूरतों पर फूलते हैं, वे लज्जित हों; हे सब देवताओं तुम उसी को दण्डवत करो।
भजन संहिता 115:4
उन लोगों की मूरतें सोने चान्दी ही की तो हैं, वे मनुष्यों के हाथ की बनाईं हुई हैं।
यशायाह 2:20
उस दिन लोग अपनी चान्दी-सोने की मूरतों को जिन्हें उन्होंने दण्डवत करने के लिये बनाया था, छछून्दरों और चमगीदड़ों के आगे फेंकेंगे,
यशायाह 44:9
जो मूरत खोदकर बनाते हैं, वे सब के सब व्यर्थ हैं और जिन वस्तुओं में वे आनन्द ढूंढते उन से कुछ लाभ न होगा; उसके साक्षी, न तो आप कुछ देखते और न कुछ जानते हैं, इसलिये उन को लज्जित होना पड़ेगा।
यशायाह 48:5
इस कारण मैं ने इन बातों को प्राचीनकाल ही से तुझे बताया उनके होने से पहिले ही मैं ने तुझे बता दिया, ऐसा न हो कि तू यह कह पाए कि यह मेरे देवता का काम है, मेरी खोदी और ढली हुई मूर्तियों की आज्ञा से यह हुआ॥
निर्गमन 34:17
तुम देवताओं की मूत्तियां ढालकर न बना लेना।