1 John 2:16
क्योंकि जो कुछ संसार में है, अर्थात शरीर की अभिलाषा, और आंखों की अभिलाषा और जीविका का घमण्ड, वह पिता की ओर से नहीं, परन्तु संसार ही की ओर से है।
1 John 2:16 in Other Translations
King James Version (KJV)
For all that is in the world, the lust of the flesh, and the lust of the eyes, and the pride of life, is not of the Father, but is of the world.
American Standard Version (ASV)
For all that is in the world, the lust of the flesh and the lust of the eyes and the vain glory of life, is not of the Father, but is of the world.
Bible in Basic English (BBE)
Because everything in the world, the desire of the flesh, the desire of the eyes, and the pride of life, is not of the Father but of the world.
Darby English Bible (DBY)
because all that [is] in the world, the lust of the flesh, and the lust of the eyes, and the pride of life, is not of the Father, but is of the world.
World English Bible (WEB)
For all that is in the world, the lust of the flesh, the lust of the eyes, and the pride of life, isn't the Father's, but is the world's.
Young's Literal Translation (YLT)
because all that `is' in the world -- the desire of the flesh, and the desire of the eyes, and the ostentation of the life -- is not of the Father, but of the world,
| For | ὅτι | hoti | OH-tee |
| all | πᾶν | pan | pahn |
| that | τὸ | to | toh |
| is in | ἐν | en | ane |
| the | τῷ | tō | toh |
| world, | κόσμῳ | kosmō | KOH-smoh |
| the | ἡ | hē | ay |
| lust | ἐπιθυμία | epithymia | ay-pee-thyoo-MEE-ah |
| of the | τῆς | tēs | tase |
| flesh, | σαρκὸς | sarkos | sahr-KOSE |
| and | καὶ | kai | kay |
| the | ἡ | hē | ay |
| lust | ἐπιθυμία | epithymia | ay-pee-thyoo-MEE-ah |
| of the | τῶν | tōn | tone |
| eyes, | ὀφθαλμῶν | ophthalmōn | oh-fthahl-MONE |
| and | καὶ | kai | kay |
| the | ἡ | hē | ay |
| pride | ἀλαζονεία | alazoneia | ah-la-zoh-NEE-ah |
| of | τοῦ | tou | too |
| life, | βίου | biou | VEE-oo |
| is | οὐκ | ouk | ook |
| not | ἔστιν | estin | A-steen |
| of | ἐκ | ek | ake |
| the | τοῦ | tou | too |
| Father, | πατρὸς | patros | pa-TROSE |
| but | ἀλλ' | all | al |
| is | ἐκ | ek | ake |
| of | τοῦ | tou | too |
| the | κόσμου | kosmou | KOH-smoo |
| world. | ἐστίν | estin | ay-STEEN |
Cross Reference
रोमियो 13:14
वरन प्रभु यीशु मसीह को पहिन लो, और शरीर की अभिलाशाओं को पूरा करने का उपाय न करो।
उत्पत्ति 3:6
सो जब स्त्री ने देखा कि उस वृक्ष का फल खाने में अच्छा, और देखने में मनभाऊ, और बुद्धि देने के लिये चाहने योग्य भी है, तब उसने उस में से तोड़कर खाया; और अपने पति को भी दिया, और उसने भी खाया।
इफिसियों 2:3
इन में हम भी सब के सब पहिले अपने शरीर की लालसाओं में दिन बिताते थे, और शरीर, और मन की मनसाएं पूरी करते थे, और और लोगों के समान स्वभाव ही से क्रोध की सन्तान थे।
गलातियों 5:17
क्योंकि शरीर आत्मा के विरोध में, और आत्मा शरीर के विरोध में लालसा करती है, और ये एक दूसरे के विरोधी हैं; इसलिये कि जो तुम करना चाहते हो वह न करने पाओ।
मत्ती 5:28
परन्तु मैं तुम से यह कहता हूं, कि जो कोई किसी स्त्री पर कुदृष्टि डाले वह अपने मन में उस से व्यभिचार कर चुका।
नीतिवचन 27:20
जैसे अधोलोक और विनाशलोक, वैसे ही मनुष्य की आंखें भी तृप्त नहीं होती।
भजन संहिता 119:36
मेरे मन को लोभ की ओर नहीं, अपनी चितौनियों ही की ओर फेर दे।
अय्यूब 31:1
मैं ने अपनी आंखों के विषय वाचा बान्धी है, फिर मैं किसी कुंवारी पर क्योंकर आंखें लगाऊं?
1 पतरस 2:11
हे प्रियों मैं तुम से बिनती करता हूं, कि तुम अपने आप को परदेशी और यात्री जान कर उस सांसारिक अभिलाषाओं से जो आत्मा से युद्ध करती हैं, बचे रहो।
2 पतरस 2:18
वे व्यर्थ घमण्ड की बातें कर करके लुचपन के कामों के द्वारा, उन लोगों को शारीरिक अभिलाषाओं में फंसा लेते हैं, जो भटके हुओं में से अभी निकल ही रहे हैं।
प्रकाशित वाक्य 18:11
और पृथ्वी के व्यापारी उसके लिये रोएंगे और कलपेंगे क्योंकि अब कोई उन का माल मोल न लेगा।
यहूदा 1:16
ये तो असंतुष्ट, कुड़कुड़ाने वाले, और अपने अभिलाषाओं के अनुसार चलने वाले हैं; और अपने मुंह से घमण्ड की बातें बोलते हैं; और वे लाभ के लिये मुंह देखी बड़ाई किया करते हैं॥
2 पतरस 2:10
निज करके उन्हें जो अशुद्ध अभिलाषाओं के पीछे शरीर के अनुसार चलते, और प्रभुता को तुच्छ जानते हैं: वे ढीठ, और हठी हैं, और ऊंचे पद वालों को बुरा भला कहने से नहीं डरते।
1 पतरस 4:2
ताकि भविष्य में अपना शेष शारीरिक जीवन मनुष्यों की अभिलाषाओं के अनुसार नहीं वरन परमेश्वर की इच्छा के अनुसार व्यतीत करो।
1 पतरस 1:14
और आज्ञाकारी बालकों की नाईं अपनी अज्ञानता के समय की पुरानी अभिलाषाओं के सदृश न बनो।
याकूब 3:15
यह ज्ञान वह नहीं, जो ऊपर से उतरता है वरन सांसारिक, और शारीरिक, और शैतानी है।
तीतुस 3:3
क्योंकि हम भी पहिले, निर्बुद्धि, और आज्ञा न मानने वाले, और भ्रम में पड़े हुए, और रंग रंग के अभिलाषाओं और सुखविलास के दासत्व में थे, और बैरभाव, और डाह करने में जीवन निर्वाह करते थे, और घृणित थे, और एक दूसरे से बैर रखते थे।
तीतुस 2:12
और हमें चिताता है, कि हम अभक्ति और सांसारिक अभिलाषाओं से मन फेर कर इस युग में संयम और धर्म और भक्ति से जीवन बिताएं।
गिनती 11:4
फिर जो मिली-जुली भीड़ उनके साथ थी वह कामुकता करने लगी; और इस्त्राएली भी फिर रोने और कहने लगे, कि हमें मांस खाने को कौन देगा।
गिनती 11:34
और उस स्थान का नाम किब्रोथत्तावा पड़ा, क्योंकि जिन लोगों ने कामुकता की थी उन को वहां मिट्टी दी गई।
यहोशू 7:21
कि जब मुझे लूट में शिनार देश का एक सुन्दर ओढ़ना, और दो सौ शेकेल चांदी, और पचास शेकेल सोने की एक ईंट देख पड़ी, तब मैं ने उनका लालच करके उन्हें रख लिया; वे मेरे डेरे के भीतर भूमि में गड़े हैं, और सब के नीचे चांदी है।
एस्तेर 1:3
वहां उसने अपने राज्य के तीसरे वर्ष में अपने सब हाकिमों और कर्मचारियों की जेवनार की। फ़ारस और मादै के सेनापति और प्रान्त- प्रान्त के प्रधान और हाकिम उसके सम्मुख आ गए।
भजन संहिता 73:6
इस कारण अहंकार उनके गले का हार बना है; उनका ओढ़ना उपद्रव है।
भजन संहिता 78:18
और अपनी चाह के अनुसार भोजन मांग कर मन ही मन ईश्वर की परीक्षा की।
नीतिवचन 6:25
उसकी सुन्दरता देख कर अपने मन में उसकी अभिलाषा न कर; वह तुझे अपने कटाक्ष से फंसाने न पाए;
सभोपदेशक 5:10
जो रूपये से प्रीति रखता है वह रूपये से तृप्त न होगा; और न जो बहुत धन से प्रीति रखता है, लाभ से: यह भी व्यर्थ है।
दानिय्येल 4:30
क्या यह बड़ा बाबुल नहीं है, जिसे मैं ही ने अपने बल और सामर्थ से राजनिवास होने को और अपने प्रताप की बड़ाई के लिये बसाया है?
मत्ती 4:8
फिर शैतान उसे एक बहुत ऊंचे पहाड़ पर ले गया और सारे जगत के राज्य और उसका विभव दिखाकर
लूका 4:5
तब शैतान उसे ले गया और उस को पल भर में जगत के सारे राज्य दिखाए।
1 कुरिन्थियों 10:6
ये बातें हमारे लिये दृष्टान्त ठहरी, कि जैसे उन्होंने लालच किया, वैसे हम बुरी वस्तुओं का लालच न करें।
गलातियों 5:24
और जो मसीह यीशु के हैं, उन्होंने शरीर को उस की लालसाओं और अभिलाषाओं समेत क्रूस पर चढ़ा दिया है॥
भजन संहिता 78:30
उनकी कामना बनी ही रही, उनका भोजन उनके मुंह ही में था,
उत्पत्ति 6:2
तब परमेश्वर के पुत्रों ने मनुष्य की पुत्रियों को देखा, कि वे सुन्दर हैं; सो उन्होंने जिस जिस को चाहा उन से ब्याह कर लिया।