Proverbs 31:8
गूंगे के लिये अपना मुंह खोल, और सब अनाथों का न्याय उचित रीति से किया कर।
Proverbs 31:8 in Other Translations
King James Version (KJV)
Open thy mouth for the dumb in the cause of all such as are appointed to destruction.
American Standard Version (ASV)
Open thy mouth for the dumb, In the cause of all such as are left desolate.
Bible in Basic English (BBE)
Let your mouth be open for those who have no voice, in the cause of those who are ready for death.
Darby English Bible (DBY)
Open thy mouth for the dumb, for the cause of all those that are left desolate.
World English Bible (WEB)
Open your mouth for the mute, In the cause of all who are left desolate.
Young's Literal Translation (YLT)
Open thy mouth for the dumb, For the right of all sons of change.
| Open | פְּתַח | pĕtaḥ | peh-TAHK |
| thy mouth | פִּ֥יךָ | pîkā | PEE-ha |
| for the dumb | לְאִלֵּ֑ם | lĕʾillēm | leh-ee-LAME |
| in | אֶל | ʾel | el |
| cause the | דִּ֝֗ין | dîn | deen |
| of all | כָּל | kāl | kahl |
| such as are appointed | בְּנֵ֥י | bĕnê | beh-NAY |
| to destruction. | חֲלֽוֹף׃ | ḥălôp | huh-LOFE |
Cross Reference
Psalm 82:3
कंगाल और अनाथों का न्याय चुकाओ, दीन दरिद्र का विचार धर्म से करो।
John 7:51
क्या हमारी व्यवस्था किसी व्यक्ति को जब तक पहिले उस की सुनकर जान न ले, कि वह क्या करता है; दोषी ठहराती है?
Jeremiah 38:7
उस समय राजा बिन्यामीन के फाटक के पास बैठा था सो जब एबेदमेलेक कूशी ने जो राजभवन में एक खोजा था, सुना, कि उन्होंने यिर्मयाह को गड़हे में डाल दिया है---
Jeremiah 26:24
परन्तु शापान का पुत्र अहीकाम यिर्मयाह की सहायता करने लगा और वह लोगों के वश में वध होने के लिये नहीं दिया गया।
Jeremiah 26:16
तब हाकिमों और सब लोगों ने याजकों और नबियों से कहा, यह मनुष्य प्राणदण्ड के योग्य नहीं है क्योंकि उसने हमारे परमेश्वर यहोवा के नाम से हम से कहा है।
Proverbs 24:11
जो मार डाले जाने के लिये घसीटे जाते हैं उन को छुड़ा; और जो घात किए जाने को हैं उन्हें मत पकड़ा।
1 Samuel 22:14
अहीमेलेक ने राजा को उत्तर देकर कहा, तेरे समस्त कर्मचारियों में दाऊद के तुल्य विश्वासयोग्य कौन है? वह तो राजा का दामाद है, और तेरी राजसभा में उपस्थित हुआ करता, और तेरे परिवार में प्रतिष्ठित है।
Proverbs 24:7
बुद्धि इतने ऊंचे पर है कि मूढ़ उसे पा नहीं सकता; वह सभा में अपना मुंह खोल नहीं सकता॥
Psalm 79:11
बन्धुओं का कराहना तेरे कान तक पहुंचे; घात होने वालों को अपने भुजबल के द्वारा बचा।
Job 29:12
क्योंकि मैं दोहाई देने वाले दीन जन को, और असहाय अनाथ को भी छुड़ाता था।
Job 29:9
हाकिम लोग भी बोलने से रुक जाते, और हाथ से मुंह मूंदे रहते थे।
Esther 4:13
तब मोर्दकै ने एस्तेर के पास यह कहला भेजा, कि तू मन ही मन यह विचार न कर, कि मैं ही राजभवन में रहने के कारण और सब यहूदियों में से बची रहूंगी।
1 Samuel 20:32
योनातन ने अपने पिता शाऊल को उत्तर देकर उस से कहा, वह क्यों मारा जाए? उसने क्या किया है?
1 Samuel 19:4
और योनातन ने अपने पिता शाऊल से दाऊद की प्रशंसा करके उस से कहा, कि हे राजा, अपने दास दाऊद का अपराधी न हो; क्योंकि उसने तेरा कुछ अपराध नहीं किया, वरन उसके सब काम तेरे बहुत हित के हैं;