Job 9:7 in Hindi

Hindi Hindi Bible Job Job 9 Job 9:7

Job 9:7
उसकी आज्ञा बिना सूर्य उदय होता ही नहीं; और वह तारों पर मुहर लगाता है;

Job 9:6Job 9Job 9:8

Job 9:7 in Other Translations

King James Version (KJV)
Which commandeth the sun, and it riseth not; and sealeth up the stars.

American Standard Version (ASV)
That commandeth the sun, and it riseth not, And sealeth up the stars;

Bible in Basic English (BBE)
Who gives orders to the sun, and it does not give its light; and who keeps the stars from shining.

Darby English Bible (DBY)
Who commandeth the sun, and it riseth not, and he sealeth up the stars;

Webster's Bible (WBT)
Who commandeth the sun, and it riseth not; and sealeth up the stars.

World English Bible (WEB)
Who commands the sun, and it doesn't rise, And seals up the stars;

Young's Literal Translation (YLT)
Who is speaking to the sun, and it riseth not, And the stars He sealeth up.

Which
commandeth
הָאֹמֵ֣רhāʾōmērha-oh-MARE
the
sun,
לַ֭חֶרֶסlaḥeresLA-heh-res
not;
riseth
it
וְלֹ֣אwĕlōʾveh-LOH
and
יִזְרָ֑חyizrāḥyeez-RAHK
the
stars.
and
וּבְעַ֖דûbĕʿadoo-veh-AD
sealeth
up
כּוֹכָבִ֣יםkôkābîmkoh-ha-VEEM
יַחְתֹּֽם׃yaḥtōmyahk-TOME

Cross Reference

यशायाह 13:10
क्योंकि आकाश के तारागण और बड़े बड़े नक्षत्र अपना प्रकाश न देंगे, और सूर्य उदय होते होते अन्धेरा हो जाएगा, और चन्द्रमा अपना प्रकाश न देगा।

लूका 21:25
और सूरज और चान्द और तारों में चिन्ह दिखाई देंगें, और पृथ्वी पर, देश देश के लोगों को संकट होगा; क्योंकि वे समुद्र के गरजने और लहरों के कोलाहल से घबरा जाएंगे।

आमोस 8:9
परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, उस समय मैं सूर्य का दोपहर के समय अस्त करूंगा, और इस देश को दिन दुपहरी अन्धियारा कर दूंगा।

मत्ती 24:29
उन दिनों के क्लेश के बाद तुरन्त सूर्य अन्धियारा हो जाएगा, और चान्द का प्रकाश जाता रहेगा, और तारे आकाश से गिर पड़ेंगे और आकाश की शक्तियां हिलाई जाएंगी।

आमोस 4:13
देख, पहाड़ों का बनाने वाला और पवन का सिरजने वाला, और मनुष्य को उसके मन का विचार बताने वाला और भोर को अन्धकार करने वाला, और जो पृथ्वी के ऊंचे स्थानों पर चलने वाला है, उसी का नाम सेनाओं का परमेश्वर यहोवा है॥

दानिय्येल 4:35
पृथ्वी के सब रहने वाले उसके साम्हने तुच्छ गिने जाते हैं, और वह स्वर्ग की सेना और पृथ्वी के रहने वालों के बीच अपनी इच्छा के अनुसार काम करता है; और कोई उसको रोक कर उस से नहीं कह सकता है, तू ने यह क्या किया है?

यहेजकेल 32:7
जिस समय मैं तुझे मिटाने लगूं, उस समय मैं आकाश को ढांपूंगा और तारों को धुन्धला कर दूंगा; मैं सूर्य को बादल से छिपाऊंगा, और चन्द्रमा अपना प्रकाश न देगा।

अय्यूब 38:19
उजियाले के निवास का मार्ग कहां है, और अन्धियारे का स्थान कहां है?

अय्यूब 38:12
क्या तू ने जीवन भर में कभी भोर को आज्ञा दी, और पौ को उसका स्थान जताया है,

अय्यूब 37:7
वह सब मनुष्यों के हाथ पर मुहर कर देता है, जिस से उसके बनाए हुए सब मनुष्य उसको पहचानें।

यहोशू 10:12
और उस समय, अर्थात जिस दिन यहोवा ने एमोरियों को इस्राएलियों के वश में कर दिया, उस दिन यहोशू ने यहोवा से इस्राएलियों के देखते इस प्रकार कहा, हे सूर्य, तू गिबोन पर, और हे चन्द्रमा, तू अय्यालोन की तराई के ऊपर थमा रह॥

निर्गमन 10:21
फिर यहोवा ने मूसा से कहा, अपना हाथ आकाश की ओर बढ़ा कि मिस्र देश के ऊपर अन्धकार छा जाए, ऐसा अन्धकार कि टटोला जा सके।