Psalm 89:19 in Hindi

Hindi Hindi Bible Psalm Psalm 89 Psalm 89:19

Psalm 89:19
एक समय तू ने अपने भक्त को दर्शन देकर बातें की; और कहा, मैं ने सहायता करने का भार एक वीर पर रखा है, और प्रजा में से एक को चुन कर बढ़ाया है।

Psalm 89:18Psalm 89Psalm 89:20

Psalm 89:19 in Other Translations

King James Version (KJV)
Then thou spakest in vision to thy holy one, and saidst, I have laid help upon one that is mighty; I have exalted one chosen out of the people.

American Standard Version (ASV)
Then thou spakest in vision to thy saints, And saidst, I have laid help upon one that is mighty; I have exalted one chosen out of the people.

Bible in Basic English (BBE)
Then your voice came to your holy one in a vision, saying, I have put the crown on a strong one, lifting up one taken from among the people.

Darby English Bible (DBY)
Then thou spakest in vision of thy Holy One, and saidst, I have laid help upon a mighty one; I have exalted one chosen out of the people.

Webster's Bible (WBT)
For the LORD is our defense; and the Holy One of Israel is our king.

World English Bible (WEB)
Then you spoke in vision to your saints, And said, "I have bestowed strength on the warrior. I have exalted a young man from the people.

Young's Literal Translation (YLT)
Then Thou hast spoken in vision, To Thy saint, yea, Thou sayest, I have placed help upon a mighty one, Exalted a chosen one out of the people,

that
אָ֤זʾāzaz
one
is
דִּבַּ֥רְתָּֽdibbartādee-BAHR-ta
one
Then
בְחָ֡זוֹןbĕḥāzônveh-HA-zone
thou
spakest
vision
in
לַֽחֲסִידֶ֗יךָlaḥăsîdêkāla-huh-see-DAY-ha
to
thy
וַתֹּ֗אמֶרwattōʾmerva-TOH-mer
holy
one,
and
שִׁוִּ֣יתִיšiwwîtîshee-WEE-tee
saidst,
עֵ֭זֶרʿēzerA-zer
laid
עַלʿalal
have
I
help
upon
גִּבּ֑וֹרgibbôrɡEE-bore
mighty;
I
have
הֲרִימ֖וֹתִיhărîmôtîhuh-ree-MOH-tee
exalted
chosen
בָח֣וּרbāḥûrva-HOOR
out
of
the
people.
מֵעָֽם׃mēʿāmmay-AM

Cross Reference

1 राजा 11:34
तौभी मैं उसके हाथ से पूर्ण राज्य न ले लूंगा, परन्तु मेरा चुना हुआ दास दाऊद जो मेरी आज्ञाएं और विधियां मानता रहा, उसके कारण मैं उसको जीवन भर प्रधान ठहराए रखूंगा।

1 शमूएल 16:18
तब एक जवान ने उत्तर देके कहा, सुन, मैं ने बेतलहमी यिशै के एक पुत्र को देखा जो वीणा बजाना जानता है, और वह वीर योद्धा भी है, और बात करने में बुद्धिमान और रूपवान भी है; और यहोवा उसके साथ रहता है।

प्रकाशित वाक्य 3:7
और फिलेदिलफिया की कलीसिया के दूत को यह लिख, कि, जो पवित्र और सत्य है, और जो दाऊद की कुंजी रखता है, जिस के खोले हुए को कोई बन्द नहीं कर सकता और बन्द किए हुए को कोई खोल नहीं सकता, वह यह कहता है, कि।

2 पतरस 3:2
कि तुम उन बातों को, जो पवित्र भविश्यद्वक्ताओं ने पहिले से कही हैं और प्रभु, और उद्धारकर्ता की उस आज्ञा को स्मरण करो, जो तुम्हारे प्रेरितों के द्वारा दी गई थी।

2 पतरस 1:21
क्योंकि कोई भी भविष्यद्वाणी मनुष्य की इच्छा से कभी नहीं हुई पर भक्त जन पवित्र आत्मा के द्वारा उभारे जाकर परमेश्वर की ओर से बोलते थे॥

इब्रानियों 2:9
पर हम यीशु को जो स्वर्गदूतों से कुछ ही कम किया गया था, मृत्यु का दुख उठाने के कारण महिमा और आदर का मुकुट पहिने हुए देखते हैं; ताकि परमेश्वर के अनुग्रह से हर एक मनुष्य के लिये मृत्यु का स्वाद चखे।

फिलिप्पियों 2:6
जिस ने परमेश्वर के स्वरूप में होकर भी परमेश्वर के तुल्य होने को अपने वश में रखने की वस्तु न समझा।

लूका 1:70
जैसे उस ने अपने पवित्र भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा जो जगत के आदि से होते आए हैं, कहा था।

मरकुस 1:24
उस ने चिल्लाकर कहा, हे यीशु नासरी, हमें तुझ से क्या काम?क्या तू हमें नाश करने आया है? मैं तुझे जानता हूं, तू कौन है? परमेश्वर का पवित्र जन!

यिर्मयाह 30:21
उनका महापुरुष उन्हीं में से होगा, और जो उन पर प्रभुता करेगा, वह उन्हीं में से उत्पन्न होगा; मैं उसे अपने निकट बुलाऊंगा, और वह मेरे समीप आ भी जाएगा, क्योंकि कौन है जो अपने आप मेरे समीप आ सकता है? यहोवा की यही वाणी है।

यशायाह 9:6
क्योंकि हमारे लिये एक बालक उत्पन्न हुआ, हमें एक पुत्र दिया गया है; और प्रभुता उसके कांधे पर होगी, और उसका नाम अद्भुत, युक्ति करने वाला, पराक्रमी परमेश्वर, अनन्तकाल का पिता, और शान्ति का राजकुमार रखा जाएगा।

भजन संहिता 89:3
मैं ने अपने चुने हुए से वाचा बान्धी है, मैं ने अपने दास दाऊद से शपथ खाई है,

भजन संहिता 42:3
मेरे आंसू दिन और रात मेरा आहार हुए हैं; और लोग दिन भर मुझ से कहते रहते हैं, तेरा परमेश्वर कहां है?

2 शमूएल 17:10
तब वीर का हृदय, जो सिंह का सा होता है, उसका भी हियाव छूट जाएगा, समस्त इस्राएल तो जानता है कि तेरा पिता वीर है, और उसके संगी बड़े योद्धा हैं।

2 शमूएल 7:8
इसलिये अब तू मेरे दास दाऊद से ऐसा कह, कि सेनाओं का यहोवा यों कहता है, कि मैं ने तो तुझे भेड़शाला से, और भेड़-बकरियों के पीछे पीछे फिरने से, इस मनसा से बुला लिया कि तू मेरी प्रजा इस्राएल का प्रधान हो जाए।

1 शमूएल 16:1
और यहोवा ने शमूएल से कहा, मैं ने शाऊल को इस्राएल पर राज्य करने के लिये तुच्छ जाना है, तू कब तक उसके विषय विलाप करता रहेगा? अपने सींग में तेल भर के चल; मैं तुझ को बेतलेहेमी यिशै के पास भेजता हूं, क्योंकि मैं ने उसके पुत्रों में से एक को राजा होने के लिये चुना है।