Matthew 15:14 in Hindi

Hindi Hindi Bible Matthew Matthew 15 Matthew 15:14

Matthew 15:14
उन को जाने दो; वे अन्धे मार्ग दिखाने वाले हैं: और अन्धा यदि अन्धे को मार्ग दिखाए, तो दोनों गड़हे में गिर पड़ेंगे।

Matthew 15:13Matthew 15Matthew 15:15

Matthew 15:14 in Other Translations

King James Version (KJV)
Let them alone: they be blind leaders of the blind. And if the blind lead the blind, both shall fall into the ditch.

American Standard Version (ASV)
Let them alone: they are blind guides. And if the blind guide the blind, both shall fall into a pit.

Bible in Basic English (BBE)
Let them be: they are blind guides. And if a blind man is guiding a blind man, the two will go falling into a hole together.

Darby English Bible (DBY)
Leave them alone; they are blind leaders of blind: but if blind lead blind, both will fall into a ditch.

World English Bible (WEB)
Leave them alone. They are blind guides of the blind. If the blind guide the blind, both will fall into a pit."

Young's Literal Translation (YLT)
let them alone, guides they are -- blind of blind; and if blind may guide blind, both into a ditch shall fall.'

Let
alone:
ἄφετεapheteAH-fay-tay
them
αὐτούς·autousaf-TOOS
leaders
they
ὁδηγοίhodēgoioh-thay-GOO
be
εἰσινeisinees-een
blind
τυφλοίtyphloityoo-FLOO
blind.
the
of
τυφλῶν·typhlōntyoo-FLONE
the
τυφλὸςtyphlostyoo-FLOSE
blind
δὲdethay
And
blind,
τυφλὸνtyphlontyoo-FLONE
the
ἐὰνeanay-AN
if
lead
ὁδηγῇhodēgēoh-thay-GAY
both
ἀμφότεροιamphoteroiam-FOH-tay-roo
into
the
εἰςeisees
ditch.
βόθυνονbothynonVOH-thyoo-none
shall
fall
πεσοῦνταιpesountaipay-SOON-tay

Cross Reference

लूका 6:39
फिर उस ने उन से एक दृष्टान्त कहा; क्या अन्धा, अन्धे को मार्ग बता सकता है? क्या दोनो गड़हे में नहीं गिरेंगे?

मलाकी 2:8
परन्तु तुम लोग धर्म के मार्ग से ही हट गए; तुम बहुतों के लिये व्यवस्था के विषय में ठोकर का कारण हुए; तुम ने लेवी की वाचा को तोड़ दिया है, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।

होशे 4:17
एप्रैम मूरतों का संगी हो गया है; इसलिये उसको रहने दे।

यशायाह 56:10
उसके पहरूए अन्धे हैं, वे सब के सब अज्ञानी हैं, वे सब के सब गूंगे कुत्ते हैं जो भूंक नहीं सकते; वे स्वप्न देखने वाले और लेटे रहकर सोते रहना चाहते हैं।

प्रकाशित वाक्य 22:15
पर कुत्ते, और टोन्हें, और व्यभिचारी, और हत्यारे और मूर्तिपूजक, और हर एक झूठ का चाहने वाला, और गढ़ने वाला बाहर रहेगा॥

प्रकाशित वाक्य 19:20
और वह पशु और उसके साथ वह झूठा भविष्यद्वक्ता पकड़ा गया, जिस ने उसके साम्हने ऐसे चिन्ह दिखाए थे, जिन के द्वारा उस ने उन को भरमाया, जिन्हों ने उस पशु की छाप ली थी, और जो उस की मूरत की पूजा करते थे, ये दोनों जीते जी उस आग की झील में जो गन्धक से जलती है, डाले गए।

2 पतरस 2:17
ये लोग अन्धे कुंए, और आन्धी के उड़ाए हुए बादल हैं, उन के लिये अनन्त अन्धकार ठहराया गया है।

2 पतरस 2:1
और जिस प्रकार उन लोगों में झूठे भविष्यद्वक्ता थे उसी प्रकार तुम में भी झूठे उपदेशक होंगे, जो नाश करने वाले पाखण्ड का उद्घाटन छिप छिपकर करेंगे और उस स्वामी का जिस ने उन्हें मोल लिया है इन्कार करेंगे और अपने आप को शीघ्र विनाश में डाल देंगे।

1 तीमुथियुस 6:5
और उन मनुष्यों में व्यर्थ रगड़े झगड़े उत्पन्न होते हैं, जिन की बुद्धि बिगड़ गई है और वे सत्य से विहीन हो गए हैं, जो समझते हैं कि भक्ति कमाई का द्वार है।

मत्ती 23:16
हे अन्धे अगुवों, तुम पर हाय, जो कहते हो कि यदि कोई मन्दिर की शपथ खाए तो कुछ नहीं, परन्तु यदि कोई मन्दिर के सोने की सौगन्ध खाए तो उस से बन्ध जाएगा।

मीका 3:6
इस कारण तुम पर ऐसी रात आएगी, कि तुम को दर्शन न मिलेगा, और तुम ऐसे अन्धकार में पड़ोगे कि भावी न कह सकोगे। भविष्यद्वक्ताओं के लिये सूर्य अस्त होगा, और दिन रहते उन पर अन्धियारा छा जाएगा।

यहेजकेल 14:9
और यदि भविष्यद्वक्ता ने धोखा खाकर कोई वचन कहा हो, तो जानो कि मुझ यहोवा ने उस भविष्यद्वक्ता को धोखा दिया है; और मैं अपना हाथ उसके विरुद्ध बढ़ा कर उसे अपनी प्रजा इस्राएल में से नाश करूंगा।

यिर्मयाह 8:12
क्या वे घृणित काम कर के लज्जित हुए? नहीं, वे कुछ भी लज्जित नहीं हुए, वे लज्जित होना जानते ही नहीं। इस कारण जब और लोग नीचे गिरें, तब वे भी गिरेंगे; जब उनके दण्ड का समय आएगा, तब वे भी ठोकर खाकर गिरेंगे, यहोवा का यही वचन है।

यिर्मयाह 6:15
क्या वे कभी अपने घृणित कामों के कारण लज्जित हुए? नहीं, वे कुछ भी लज्जित नहीं हुए; वे लज्जित होना जानते ही नहीं; इस कारण जब और लोग नीचे गिरें, तब वे भी गिरेंगे, और जब मैं उन को दण्ड देने लगूंगा, तब वे ठोकर खाकर गिरेंगे, यहोवा का यही वचन है।

यिर्मयाह 5:31
भचिष्यद्वक्ता झूठमूठ भविष्यद्वाणी करते हैं; और याजक उनके सहारे से प्रभुता करते हैं; मेरी प्रजा को यह भाता भी है, परन्तु अन्त के समय तुम क्या करोगे?

यशायाह 42:19
मेरे दास के सिवाय कौन अन्धा है? और मेरे भेजे हुए दूत के तुल्य कौन बहिरा है? मेरे मित्र के समान कौन अन्धा था यहोवा के दास के तुल्य अन्धा कौन है?

यशायाह 9:16
क्योंकि जो इन लोगों की अगुवाई करते हैं वे इन को भटका देते हैं, और जिनकी अगुवाई होती है वे नाश हो जाते हैं।