Jeremiah 7:25
जिस दिन तुम्हारे पुरखा मिस्र देश से निकले, उस दिन से आज तक मैं तो अपने सारे दासों, भविष्यद्वक्ताओं को, तुम्हारे पास बड़े यत्न से लगातार भेजता रहा;
Since | לְמִן | lĕmin | leh-MEEN |
the day | הַיּ֗וֹם | hayyôm | HA-yome |
that | אֲשֶׁ֨ר | ʾăšer | uh-SHER |
fathers your | יָצְא֤וּ | yoṣʾû | yohts-OO |
came forth out | אֲבֽוֹתֵיכֶם֙ | ʾăbôtêkem | uh-voh-tay-HEM |
land the of | מֵאֶ֣רֶץ | mēʾereṣ | may-EH-rets |
of Egypt | מִצְרַ֔יִם | miṣrayim | meets-RA-yeem |
unto | עַ֖ד | ʿad | ad |
this | הַיּ֣וֹם | hayyôm | HA-yome |
day | הַזֶּ֑ה | hazze | ha-ZEH |
sent even have I | וָאֶשְׁלַ֤ח | wāʾešlaḥ | va-esh-LAHK |
unto | אֲלֵיכֶם֙ | ʾălêkem | uh-lay-HEM |
you | אֶת | ʾet | et |
all | כָּל | kāl | kahl |
my servants | עֲבָדַ֣י | ʿăbāday | uh-va-DAI |
prophets, the | הַנְּבִיאִ֔ים | hannĕbîʾîm | ha-neh-vee-EEM |
daily | י֖וֹם | yôm | yome |
rising up early | הַשְׁכֵּ֥ם | haškēm | hahsh-KAME |
and sending | וְשָׁלֹֽחַ׃ | wĕšālōaḥ | veh-sha-LOH-ak |
Cross Reference
Jeremiah 25:4
और यद्यपि यहोवा तुम्हारे पास अपने सारे दासों अथवा भविष्यद्वक्ताओं को भी यह कहने के लिये बड़े यत्न से भेजता आया है
2 Chronicles 36:15
और उनके पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा ने बड़ा यत्न कर के अपने दूतों से उन के पास कहला भेजा, क्योंकि वह अपनी प्रजा और अपने धाम पर तरस खाता था;
Luke 20:10
समय पर उस ने किसानों के पास एक दास को भेजा, कि वे दाख की बारी के कुछ फलों का भाग उसे दें, पर किसानों ने उसे पीटकर छूछे हाथ लौटा दिया।
Matthew 21:34
जब फल का समय निकट आया, तो उस ने अपने दासों को उसका फल लेने के लिये किसानों के पास भेजा।
Ezekiel 23:2
हे मनुष्य के सन्तान, दो स्त्रियां थी, जो एक ही मां की बेटी थीं,
Ezekiel 20:5
और उन से कह, प्रभु यहोवा यों कहता है, जिस दिन मैं ने इस्राएल को चुन लिया, और याकूब के घराने के वंश से शपथ खाई, और मिस्र देश में अपने को उन पर प्रगट किया, और उन से शपथ खाकर कहा, मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ,
Ezekiel 2:3
और उसने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान, मैं तुझे इस्राएलियों के पास अर्थात बलवा करने वाली जाति के पास भेजता हूँ, जिन्होंने मेरे विरुद्ध बलवा किया है; उनके पुरखा और वे भी आज के दिल तक मेरा अपराध करते चले आए हैं।
Jeremiah 32:30
क्योंकि इस्राएल और यहूदा, जो काम मुझे बुरा लगता है, वही लड़कपन से करते आए हैं; इस्राएली अपनी बनाई हुई वस्तुओं से मुझ को रिस ही रिस दिलाते आए हैं, यहोवा की यह वाणी है।
Jeremiah 7:13
अब यहोवा की यह वाणी है, कि तुम जो ये सब काम करते आए हो, और यद्यपि मैं तुम से बड़े यत्न से बातें करता रहा हूँ, तौभी तुम ने नहीं सुना, और तुम्हें बुलाता आया परन्तु तुम नहीं बोले,
Psalm 106:13
परन्तु वे झट उसके कामों को भूल गए; और उसकी युक्ति के लिये न ठहरे।
Nehemiah 9:30
तू तो बहुत वर्ष तक उनकी सहता रहा, और अपने आत्मा से नबियों के द्वारा उन्हें चिताता रहा, परन्तु वे कान नहीं लगाते थे, इसलिये तू ने उन्हें देश देश के लोगों के हाथ में कर दिया।
Nehemiah 9:26
परन्तु वे तुझ से फिरकर बलवा करने वाले बन गए और तेरी व्यवस्था को त्याग दिया, और तेरे जो नबी तेरी ओर उन्हें फेरने के लिये उन को चिताते रहे उन को उन्होंने घात किया, और तेरा बहुत तिरस्कार किया।
Nehemiah 9:16
परन्तु उन्होंने और हमारे पुरखाओं ने अभिमान किया, और हठीले बने और तेरी आज्ञाएं न मानी;
Ezra 9:7
अपने पुरखाओं के दिनों से ले कर आज के दिन तक हम बड़े दोषी हैं, और अपने अधर्म के कामों के कारण हम अपने राजाओं और याजकों समेत देश देश के राजाओं के हाथ में किए गए कि तलवार, बन्धुआई, लूटे जाने, और मुंह काला हो जाने की विपत्तियों में पड़ें जैसे कि आज हमारी दशा है।
1 Samuel 8:7
और यहोवा ने शमूएल से कहा, वे लोग जो कुछ तुझ से कहें उसे मान ले; क्योंकि उन्होंने तुझ को नहीं परन्तु मुझी को निकम्मा जाना है, कि मैं उनका राजा न रहूं।
Deuteronomy 9:21
और मैं ने वह बछड़ा जिसे बनाकर तुम पापी हो गए थे ले कर, आग में डालकर फूंक दिया; और फिर उसे पीस पीसकर ऐसा चूर चूरकर डाला कि वह धूल की नाईं जीर्ण हो गया; और उसकी उस राख को उस नदी में फेंक दिया जो पर्वत से निकलकर नीचे बहती थी।
Deuteronomy 9:7
इस बात का स्मरण रख और कभी भी न भूलना, कि जंगल में तू ने किस किस रीति से अपने परमेश्वर यहोवा को क्रोधित किया; और जिस देश से तू मिस्र देश से निकला है जब तक तुम इस स्थान पर न पहुँचे तब तक तुम यहोवा से बलवा ही बलवा करते आए हो।