Jeremiah 39:16 in Hindi

Hindi Hindi Bible Jeremiah Jeremiah 39 Jeremiah 39:16

Jeremiah 39:16
कि, जा कर एबेदमेलेक कूशी से कह कि इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा तुझ से यों कहता है, देख, मैं अपने वे वचन जो मैं ने इस नगर के विषय में कहे हैं इस प्रकार पूरा करूंगा कि इसका कुशल न होगा, हानि ही होगी, ओर उस समय उनका पूरा होना तुझे दिखाई पड़ेगा।

Jeremiah 39:15Jeremiah 39Jeremiah 39:17

Jeremiah 39:16 in Other Translations

King James Version (KJV)
Go and speak to Ebedmelech the Ethiopian, saying, Thus saith the LORD of hosts, the God of Israel; Behold, I will bring my words upon this city for evil, and not for good; and they shall be accomplished in that day before thee.

American Standard Version (ASV)
Go, and speak to Ebed-melech the Ethiopian, saying, Thus saith Jehovah of hosts, the God of Israel: Behold, I will bring my words upon this city for evil, and not for good; and they shall be accomplished before thee in that day.

Bible in Basic English (BBE)
Go and say to Ebed-melech the Ethiopian, This is what the Lord of armies, the God of Israel, has said: See, my words will come true for this town, for evil and not for good: they will come about before your eyes on that day.

Darby English Bible (DBY)
Go and speak to Ebed-melech the Ethiopian, saying, Thus saith Jehovah of hosts, the God of Israel: Behold, I will bring my words upon this city for evil, and not for good, and they shall come to pass before thy face in that day.

World English Bible (WEB)
Go, and speak to Ebedmelech the Ethiopian, saying, Thus says Yahweh of Hosts, the God of Israel: Behold, I will bring my words on this city for evil, and not for good; and they shall be accomplished before you in that day.

Young's Literal Translation (YLT)
`Go, and thou hast spoken to Ebed-Melech the Cushite, saying: Thus said Jehovah of Hosts, God of Israel: Lo, I am bringing in My words unto this city for evil, and not for good, and they have been before thee in that day.

accomplished
הָל֣וֹךְhālôkha-LOKE
Go
speak
וְאָמַרְתָּ֡wĕʾāmartāveh-ah-mahr-TA
and
Ebed-melech
לְעֶבֶדlĕʿebedleh-eh-VED
to
the
מֶ֨לֶךְmelekMEH-lek
Ethiopian,
הַכּוּשִׁ֜יhakkûšîha-koo-SHEE
saying,
לֵאמֹ֗רlēʾmōrlay-MORE
Thus
כֹּֽהkoh
saith
Lord
אָמַ֞רʾāmarah-MAHR
the
of
יְהוָ֤הyĕhwâyeh-VA
hosts,
the
צְבָאוֹת֙ṣĕbāʾôttseh-va-OTE
God
of
אֱלֹהֵ֣יʾĕlōhêay-loh-HAY
Israel;
יִשְׂרָאֵ֔לyiśrāʾēlyees-ra-ALE
Behold,
I
will
הִנְנִי֩hinniyheen-NEE
bring
מֵבִ֨יmēbîmay-VEE

my
אֶתʾetet
words
דְּבָרַ֜יdĕbāraydeh-va-RAI
upon
אֶלʾelel
city
הָעִ֥ירhāʿîrha-EER
this
for
הַזֹּ֛אתhazzōtha-ZOTE
evil,
not
לְרָעָ֖הlĕrāʿâleh-ra-AH
and
for
וְלֹ֣אwĕlōʾveh-LOH
good;
be
shall
they
לְטוֹבָ֑הlĕṭôbâleh-toh-VA
and
before
thee.
וְהָי֥וּwĕhāyûveh-ha-YOO
day
לְפָנֶ֖יךָlĕpānêkāleh-fa-NAY-ha
in
בַּיּ֥וֹםbayyômBA-yome
that
הַהֽוּא׃hahûʾha-HOO

Cross Reference

Daniel 9:12
सो उसने हमारे और न्यायियों के विषय जो वचन कहे थे, उन्हें हम पर यह बड़ी विपत्ति डालकर पूरा किया है; यहां तक कि जैसी विपत्ति यरूशलेम पर पड़ी है, वैसी सारी धरती पर और कहीं नहीं पड़ी।

Zechariah 1:6
परन्तु मेरे वचन और मेरी आज्ञाएं जिन को मैं ने अपने दास नबियों को दिया था, क्या वे तुम्हारे पुरखाओं पर पूरी न हुई? तब उन्होंने मन फिराया और कहा, सेनाओं के यहोवा ने हमारे चालचलन और कामों के अनुसार हम से जैसा व्यवहार करने को कहा था, वैसा ही उसने हम को बदला दिया है॥

Jeremiah 34:2
इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, जा कर यहूदा के राजा सिदकिय्याह से कह, यहोवा यों कहता है, कि देख, मैं इस नगर को बाबुल के राजा के वश में कर देने पर हूँ, और वह इसे फुंकवा देगा।

Jeremiah 34:22
यहोवा का यह वचन है कि देखो, मैं उन को आज्ञा देकर इस नगर के पास लौटा ले आऊंगा और वे लड़ कर इसे ले लेंगे और फूंक देंगे; और यहूदा के नगरों को मैं ऐसा उजाड़ दूंगा कि कोई उन में न रहेगा।

Jeremiah 35:17
इसलिये सेनाओं का परमेश्वर यहोवा, जो इस्राएल का परमेश्वर है, यों कहता है कि देखो, यहूदा देश और यरूशलेम नगर के सारे निवासियों पर जितनी विपत्ति डालने की मैं ने चर्चा की है वह उन पर अब डालता हूँ; क्योंकि मैं ने उन को सुनाया पर उन्होंने नहीं सुना, मैं ने उन को बुलाया पर उन्होंने उत्तर न दिया।

Jeremiah 36:31
और मैं उसको और उसके वंश और कर्मचारियों को उनके अधर्म का दण्ड दूंगा; और जितनी विपत्ति मैं ने उन पर और यरूशलेम के निवासियों और यहूदा के सब लोगों पर डालने को कहा है, और जिस को उन्होंने सच नहीं माना, उन सब को मैं उन पर डालूंगा।

Jeremiah 38:7
उस समय राजा बिन्यामीन के फाटक के पास बैठा था सो जब एबेदमेलेक कूशी ने जो राजभवन में एक खोजा था, सुना, कि उन्होंने यिर्मयाह को गड़हे में डाल दिया है---

Jeremiah 44:28
और जो तलवार से बच कर और मिस्र देश से लौट कर यहूदा देश में पहुंचेंगे, वे थोड़े ही होंगे; और मिस्र देश में रहने के लिये आए हुए सब यहूदियों में से जो बच पाएंगे, वे जान लेंगे कि किसका वचन पूरा हुआ, मेरा वा उनका।

Matthew 24:35
आकाश और पृथ्वी टल जाएंगे, परन्तु मेरी बातें कभी न टलेंगी।

Jeremiah 32:28
सो यहोवा यों कहता है, देख, मैं यह नगर कसदियों और बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर के वश में कर देने पर हूँ, और वह इस को ले लेगा।

Jeremiah 26:20
फिर शमायाह का पुत्र ऊरिय्याह नाम किर्यत्यारीम का एक पुरुष जो यहोवा के नाम से भविष्यद्वाणी कहता था उसने भी इस नगर और इस देश के विरुद्ध ठीक ऐसी ही भविष्यद्वाणी की जैसी यिर्मयाह ने अभी की है।

Jeremiah 26:18
यहूदा के राजा हिजकिय्याह के दिनों में मोरसेती मीकायाह भविष्यद्वाणी कहता था, उसने यहूदा के सारे लोगों से कहा, सेनाओं का यहोवा यों कहता है कि सिय्योन जोतकर खेत बनाया जाएगा और यरूशलेम खएडहर हो जाएगा, और भवन वाला पर्वत जंगली स्थान हो जाएगा।

2 Chronicles 36:21
यह सब इसलिये हुआ कि यहोवा का जो वचन यिर्मयाह के मुंह से निकला था, वह पूरा हो, कि देश अपने विश्राम कालों में सुख भोगता रहे। इसलिये जब तक वह सूना पड़ा रहा तब तक अर्थात सत्तर वर्ष के पूरे होने तक उसको विश्राम मिला।

Psalm 91:8
परन्तु तू अपनी आंखों की दृष्टि करेगा और दुष्टों के अन्त को देखेगा॥

Psalm 92:11
और मैं अपने द्रोहियों पर दृष्टि कर के, और उन कुकर्मियों का हाल मेरे विरुद्ध उठे थे, सुनकर सन्तुष्ट हुआ हूं॥

Jeremiah 5:14
इस कारण सेनाओं का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, ये लोग जो ऐसा कहते हैं, इसलिये देख, मैं अपना वचन तेरे मुंह में आग, और इस प्रजा को काठ बनाऊंगा, और वह उन को भस्म करेगी।

Jeremiah 19:11
और उन से कहना, सेनाओं का यहोवा यों कहता है कि जिस प्रकार यह मिट्टी का बासन जो टूट गया कि फिर बनाया न जा सके, इसी प्रकार मैं इस देश के लोगों को और इस नगर को तोड़ डालूंगा। और तोपेत नाम तराई में इतनी कब्रें होंगी कि क़ब्र के लिये और स्थान न रहेगा।

Jeremiah 21:7
और उसके बाद, यहोवा की यह वाणी है, हे यहूदा के राजा सिदकिय्याह, मैं तुझे, तेरे कर्मचारियों और लोगों को वरन जो लोग इस नगर में मरी, तलवार और महंगी से बचे रहेंगे उन को बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर और उनके प्राण के शत्रुओं के वश में कर दूंगा। वह उन को तलवार से मार डालेगा; उन पर न तो वह तरस खाएगा, न कुछ कोमलता दिखाएगा और न कुछ दया करेगा।

Jeremiah 24:8
परन्तु जैसे निकम्मे अंजीर, निकम्मे होने के कारण खाए नहीं जाते, उसी प्रकार से मैं यहूदा के राजा सिदकिय्याह और उसके हाकिमों और बचे हुए यरूशलेमियों को, जो इस देश में वा मिस्र में रह गए हैं, छोड़ दूंगा।

Jeremiah 26:15
पर यह निश्चय जानो, कि, यदि तुम मुझे मार डालोगे, तो अपने को और इस नगर को और इसके निवासियों निर्दोष के हत्यारे बनाओगे; क्योंकि सचमुच यहोवा ने मुझे तुम्हारे पास ये सब वचन सुनाने के लिये भेजा हे।

Joshua 23:14
सुनो, मैं तो अब सब संसारियों की गति पर जाने वाला हूं, और तुम सब अपने अपने हृदय और मन में जानते हो, कि जितनी भलाई की बातें हमारे परमेश्वर यहोवा ने हमारे विषय में कहीं उन में से एक भी बिना पूरी हुए नहीं रही; वे सब की सब तुम पर घट गई हैं, उन में से एक भी बिना पूरी हुए नहीं रही।