Isaiah 1:6
नख से सिर तक कहीं भी कुछ आरोग्यता नहीं, केवल चोट और कोड़े की मार के चिन्ह और सड़े हुए घाव हैं जो न दबाये गए, न बान्धे गए, न तेल लगा कर नरमाये गए हैं॥
From the sole | מִכַּף | mikkap | mee-KAHF |
of the foot | רֶ֤גֶל | regel | REH-ɡel |
even unto | וְעַד | wĕʿad | veh-AD |
head the | רֹאשׁ֙ | rōš | rohsh |
there is no | אֵֽין | ʾên | ane |
soundness | בּ֣וֹ | bô | boh |
wounds, but it; in | מְתֹ֔ם | mĕtōm | meh-TOME |
and bruises, | פֶּ֥צַע | peṣaʿ | PEH-tsa |
and putrifying | וְחַבּוּרָ֖ה | wĕḥabbûrâ | veh-ha-boo-RA |
sores: | וּמַכָּ֣ה | ûmakkâ | oo-ma-KA |
not have they | טְרִיָּ֑ה | ṭĕriyyâ | teh-ree-YA |
been closed, | לֹא | lōʾ | loh |
neither | זֹ֙רוּ֙ | zōrû | ZOH-ROO |
up, bound | וְלֹ֣א | wĕlōʾ | veh-LOH |
neither | חֻבָּ֔שׁוּ | ḥubbāšû | hoo-BA-shoo |
mollified | וְלֹ֥א | wĕlōʾ | veh-LOH |
with ointment. | רֻכְּכָ֖ה | rukkĕkâ | roo-keh-HA |
בַּשָּֽׁמֶן׃ | baššāmen | ba-SHA-men |
Cross Reference
Jeremiah 6:14
वे, “शान्ति है, शान्ति,” ऐसा कह कह कर मेरी प्रजा के घाव को ऊपर ही ऊपर चंगा करते हैं, परन्तु शान्ति कुछ भी नहीं।
Luke 10:34
और उसके पास आकर और उसके घावों पर तेल और दाखरस डालकर पट्टियां बान्धी, और अपनी सवारी पर चढ़ाकर सराय में ले गया, और उस की सेवा टहल की।
Matthew 9:12
उस ने यह सुनकर उन से कहा, वैद्य भले चंगों को नहीं परन्तु बीमारों को अवश्य है।
Malachi 4:2
परन्तु तुम्हारे लिये जो मेरे नाम का भय मानते हो, धर्म का सूर्य उदय होगा, और उसकी किरणों के द्वारा तुम चंगे हो जाओगे; और तुम निकल कर पाले हुए बछड़ों की नाईं कूदोगे और फांदोगे।
Nahum 3:19
तेरा घाव न भर सकेगा, तेरा रोग असाध्य है। जितने तेरा समाचार सुनेंगे, वे तेरे ऊपर ताली बजाएंगे। क्योंकि ऐसा कौन है जिस पर तेरी लगातार दुष्टता का प्रभाव न पड़ा हो?
Hosea 5:12
इसलिए मैं एप्रैम के लिए कीड़े के समान और यहूदा के घराने के लिए सड़ाहट के समान हूंगा॥
Jeremiah 33:6
देख, मैं इस नगर का इलाज कर के इसके निवासियों चंगा करूंगा; और उन पर पूरी शान्ति और सच्चाई प्रगट करूंगा।
Jeremiah 30:12
यहोवा यों कहता है: तेरे दु:ख की कोई औषध नहीं, और तेरी चोट गहिरी और दुखप्रद है।
Jeremiah 8:21
अपने लोगों के दु:ख से मैं भी दु:खित हुआ, मैं शोक का पहिरावा पहिने अति अचम्भे में डूबा हूँ।
Psalm 77:2
संकट के दिन मैं प्रभु की खोज में लगा रहा; रात को मेरा हाथ फैला रहा, और ढीला न हुआ, मुझ में शांति आई ही नहीं।
Psalm 38:3
तेरे क्रोध के कारण मेरे शरीर में कुछ भी आरोग्यता नहीं; और मेरे पाप के कारण मेरी हडि्डयों में कुछ भी चैन नहीं।
Job 5:18
क्योंकि वही घायल करता, और वही पट्टी भी बान्धता है; वही मारता है, और वही अपने हाथों से चंगा भी करता है।
Job 2:7
तब शैतान यहोवा के साम्हने से निकला, और अय्यूब को पांव के तलवे से ले सिर की चोटी तक बड़े बड़े फोड़ों से पीड़ित किया।
2 Chronicles 6:28
जब इस देश में काल वा मरी वा झुलस हो वा गेरुई वा टिड्डियां वा कीड़े लगें, वा उनके शत्रु उनके देश के फाटकों में उन्हें घेर रखें, वा कोई विपत्ति वा रोग हो;
Luke 16:20
और लाजर नाम का एक कंगाल घावों से भरा हुआ उस की डेवढ़ी पर छोड़ दिया जाता था।