लूका 3:14
और सिपाहियों ने भी उस से यह पूछा, हम क्या करें? उस ने उन से कहा, किसी पर उपद्रव न करना, और न झूठा दोष लगाना, और अपनी मजदूरी पर सन्तोष करना॥
And | ἐπηρώτων | epērōtōn | ape-ay-ROH-tone |
the soldiers | δὲ | de | thay |
likewise | αὐτὸν | auton | af-TONE |
demanded | καὶ | kai | kay |
of him, | στρατευόμενοι | strateuomenoi | stra-tave-OH-may-noo |
saying, | λέγοντες | legontes | LAY-gone-tase |
And | καὶ | kai | kay |
what | ἡμεῖς | hēmeis | ay-MEES |
shall we | Τί | ti | tee |
do? | ποιήσομεν | poiēsomen | poo-A-soh-mane |
And | καὶ | kai | kay |
he said | εἶπεν | eipen | EE-pane |
unto | πρὸς | pros | prose |
them, | αὐτούς | autous | af-TOOS |
Do violence to | Μηδένα | mēdena | may-THAY-na |
no man, | διασείσητε | diaseisēte | thee-ah-SEE-say-tay |
neither | μηδὲ | mēde | may-THAY |
falsely; accuse | συκοφαντήσητε | sykophantēsēte | syoo-koh-fahn-TAY-say-tay |
any and | καὶ | kai | kay |
be content | ἀρκεῖσθε | arkeisthe | ar-KEE-sthay |
τοῖς | tois | toos | |
with your | ὀψωνίοις | opsōniois | oh-psoh-NEE-oos |
wages. | ὑμῶν | hymōn | yoo-MONE |
Cross Reference
फिलिप्पियों 4:11
यह नहीं कि मैं अपनी घटी के कारण यह कहता हूं; क्योंकि मैं ने यह सीखा है कि जिस दशा में हूं, उसी में सन्तोष करूं।
निर्गमन 23:1
झूठी बात न फैलाना। अन्यायी साक्षी हो कर दुष्ट का साथ न देना।
इब्रानियों 13:5
तुम्हारा स्वभाव लोभरिहत हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उस ने आप ही कहा है, कि मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा।
1 तीमुथियुस 6:8
और यदि हमारे पास खाने और पहिनने को हो, तो इन्हीं पर सन्तोष करना चाहिए।
लैव्यवस्था 19:11
तुम चोरी न करना, और एक दूसरे से न तो कपट करना, और न झूठ बोलना।
निर्गमन 20:16
तू किसी के विरुद्ध झूठी साक्षी न देना॥
फिलिप्पियों 2:15
ताकि तुम निर्दोष और भोले होकर टेढ़े और हठीले लोगों के बीच परमेश्वर के निष्कलंक सन्तान बने रहो, (जिन के बीच में तुम जीवन का वचन लिए हुए जगत में जलते दीपकों की नाईं दिखाई देते हो)।
रोमियो 13:9
क्योंकि यह कि व्यभिचार न करना, हत्या न करना; चोरी न करना; लालच न करना; और इन को छोड़ और कोई भी आज्ञा हो तो सब का सारांश इस बात में पाया जाता है, कि अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।
प्रेरितों के काम 10:7
जब वह स्वर्गदूत जिस ने उस से बातें की थीं चला गया, तो उस ने दो सेवक, और जो उसके पास उपस्थित रहा करते थे उन में से एक भक्त सिपाही को बुलाया।
लूका 19:8
ज़क्कई ने खड़े होकर प्रभु से कहा; हे प्रभु, देख मैं अपनी आधी सम्पत्ति कंगालों को देता हूं, और यदि किसी का कुछ भी अन्याय करके ले लिया है तो उसे चौगुना फेर देता हूं।
मत्ती 8:5
और जब वह कफरनहूम में आया तो एक सूबेदार ने उसके पास आकर उस से बिनती की।
प्रकाशित वाक्य 12:10
फिर मैं ने स्वर्ग पर से यह बड़ा शब्द आते हुए सुना, कि अब हमारे परमेश्वर का उद्धार, और सामर्थ, और राज्य, और उसके मसीह का अधिकार प्रगट हुआ है; क्योंकि हमारे भाइयों पर दोष लगाने वाला, जो रात दिन हमारे परमेश्वर के साम्हने उन पर दोष लगाया करता था, गिरा दिया गया।
तीतुस 2:3
इसी प्रकार बूढ़ी स्त्रियों का चाल चलन पवित्र लोगों सा हो, दोष लगाने वाली और पियक्कड़ नहीं; पर अच्छी बातें सिखाने वाली हों।