Jeremiah 50:38
उसके जलाशयों पर सूखा पड़ेगा, और वे सूख जाएंगे! क्योंकि वह खुदी हुई मूरतों से भरा हुआ देश है, और वे अपनी भयानक प्रतिमाओं पर बावले हैं।
Jeremiah 50:38 in Other Translations
King James Version (KJV)
A drought is upon her waters; and they shall be dried up: for it is the land of graven images, and they are mad upon their idols.
American Standard Version (ASV)
A drought is upon her waters, and they shall be dried up; for it is a land of graven images, and they are mad over idols.
Bible in Basic English (BBE)
A sword is on her waters, drying them up; for it is a land of images, and their minds are fixed on false gods.
Darby English Bible (DBY)
a drought is upon her waters, and they shall be dried up; for it is a land of graven images, and they are mad after frightful idols.
World English Bible (WEB)
A drought is on her waters, and they shall be dried up; for it is a land of engraved images, and they are mad over idols.
Young's Literal Translation (YLT)
A sword `is' on her waters, and they have been dried up, For it `is' a land of graven images, And in idols they do boast themselves.
| A drought | חֹ֥רֶב | ḥōreb | HOH-rev |
| is upon | אֶל | ʾel | el |
| her waters; | מֵימֶ֖יהָ | mêmêhā | may-MAY-ha |
| up: dried be shall they and | וְיָבֵ֑שׁוּ | wĕyābēšû | veh-ya-VAY-shoo |
| for | כִּ֣י | kî | kee |
| land the is it | אֶ֤רֶץ | ʾereṣ | EH-rets |
| of graven images, | פְּסִלִים֙ | pĕsilîm | peh-see-LEEM |
| they and | הִ֔יא | hîʾ | hee |
| are mad | וּבָאֵימִ֖ים | ûbāʾêmîm | oo-va-ay-MEEM |
| upon their idols. | יִתְהֹלָֽלוּ׃ | yithōlālû | yeet-hoh-la-LOO |
Cross Reference
यिर्मयाह 50:2
जातियों में बताओ, सुनाओ और झण्डा खड़ा करो; सुनाओ, मत छिपाओ कि बाबुल ले लिया गया, बेल का मुंह काला हो गया, मरोदक विस्मित हो गया। बाबुल की प्रतिमाएं लज्जित हुई और उसकी बेडौल मूरतें विस्मित हो गई।
यशायाह 44:27
जो गहिरे जल से कहता है, तू सूख जा, मैं तेरी नदियों को सुखाऊंगा;
प्रकाशित वाक्य 16:12
और छठवें ने अपना कटोरा बड़ी नदी फुरात पर उंडेल दिया और उसका पानी सूख गया कि पूर्व दिशा के राजाओं के लिये मार्ग तैयार हो जाए।
यिर्मयाह 51:52
सो देखो, यहोवा की यह वाणी है, ऐसे दिन आने वाले हैं कि मैं उसकी खुदी हुई मूरतों पर दण्ड भेजूंगा, और उसके सारे देश में लोग घायल हो कर कराहते रहेंगे।
यिर्मयाह 51:47
इसलिये देख, वे दिन आते हैं जब मैं बाबुल की खुदी हुई मूरतों पर दण्ड की आज्ञा करूंगा; उस सारे देश के लोगों का मुंह काला हो जाएगा, और उसके सब मारे हुए लोग उसी में पड़े रहेंगे।
प्रकाशित वाक्य 17:15
फिर उस ने मुझ से कहा, कि जो पानी तू ने देखे, जिन पर वेश्या बैठी है, वे लोग, और भीड़ और जातियां, और भाषा हैं।
प्रकाशित वाक्य 17:5
और उसके माथे पर यह नाम लिखा था, भेद - बड़ा बाबुल पृथ्वी की वेश्याओं और घृणित वस्तुओं की माता।
प्रेरितों के काम 17:16
जब पौलुस अथेने में उन की बाट जोह रहा था, तो नगर को मूरतों से भरा हुआ देखकर उसका जी जल गया।
हबक्कूक 2:18
खुदी हुई मूरत में क्या लाभ देख कर बनाने वाले ने उसे खोदा है? फिर झूठ सिखाने वाली और ढली हुई मूरत में क्या लाभ देख कर ढालने वाले ने उस पर इतना भरोसा रखा है कि न बोलने वाली और निकम्मी मूरत बनाए?
दानिय्येल 5:4
वे दाखमधु पी पीकर सोने, चान्दी, पीतल, लोहे, काठ और पत्थर के देवताओं की स्तुति कर ही रहे थे,
दानिय्येल 3:1
नबूकदनेस्सर राजा ने सोने की एक मूरत बनवाई, जिनकी ऊंचाई साठ हाथ, और चौड़ाई छ: हाथ की थी। और उसने उसको बाबुल के प्रान्त के दूरा नाम मैदान में खड़ा कराया।
यिर्मयाह 51:44
मैं बाबुल में बेल को दण्ड दूंगा, और उसने जो कुछ निगल लिया है, वह उसके मुंह से उगलवाऊंगा। जातियों के लोग फिर उसकी ओर तांता बान्धे हुए न चलेंगे; बाबुल की शहरपनाह गिराई जाएगी।
यिर्मयाह 51:32
और घाट शत्रुओं के वश में हो गए हैं, ताल भी सुखाये गए, ओर योद्धा घबरा उठे हैं।
यिर्मयाह 51:7
बाबुल यहोवा के हाथ में सोने का कटोरा था, जिस से सारी पृथ्वी के लोग मतवाले होते थे; जाति जाति के लोगों ने उसके दाखमधु में से पिया, इस कारण वे भी बावले हो गए।
यिर्मयाह 50:12
तुम्हारी माता अत्यन्त लज्जित होगी और तुम्हारी जननी का मुंह काला होगा। क्योंकि वह सब जातियों में नीच होगी, वह जंगल और मरु और निर्जल देश हो जाएगी।
यशायाह 46:1
बेल देवता झुक गया, नबो देवता नब गया है, उनकी प्रतिमाएं पशुओं वरन घरैलू पशुओं पर लदी हैं; जिन वस्तुओं को तुम उठाए फिरते थे, वे अब भारी बोझ हो गईं और थकित पशुओं पर लदी हैं।
यशायाह 44:25
मैं झूठे लोगों के कहे हुए चिन्हों को व्यर्थ कर देता और भावी कहने वालों को बावला कर देता हूं; जो बुद्धिमानों को पीछे हटा देता और उनकी पण्डिताई को मूर्खता बनाता हूं;