Jeremiah 44:26
परन्तु हे मिस्र देश में रहने वाले सारे यहूदियो यहोवा का वचन सुनो: सुनो, मैं ने अपने बड़े नाम की शपथ खाई है कि अब पूरे मिस्र देश में कोई यहूदी मनुष्य मेरा नाम ले कर फिर कभी यह न कहने पाएगा कि “प्रभु यहोवा के जीवन की सौगन्ध”।
Jeremiah 44:26 in Other Translations
King James Version (KJV)
Therefore hear ye the word of the LORD, all Judah that dwell in the land of Egypt; Behold, I have sworn by my great name, saith the LORD, that my name shall no more be named in the mouth of any man of Judah in all the land of Egypt, saying, The Lord GOD liveth.
American Standard Version (ASV)
Therefore hear ye the word of Jehovah, all Judah that dwell in the land of Egypt: Behold, I have sworn by my great name, saith Jehovah, that my name shall no more be named in the mouth of any man of Judah in all the land of Egypt, saying, As the Lord Jehovah liveth.
Bible in Basic English (BBE)
And now give ear to the word of the Lord, all you of Judah who are living in the land of Egypt: Truly, I have taken an oath by my great name, says the Lord, that my name is no longer to be named in the mouth of any man of Judah in all the land of Egypt, saying, By the life of the Lord God.
Darby English Bible (DBY)
Therefore hear ye the word of Jehovah, all Judah that dwell in the land of Egypt: Behold, I have sworn by my great name, saith Jehovah, that my name shall no more be named in the mouth of any man of Judah in all the land of Egypt, saying, [As] the Lord Jehovah liveth.
World English Bible (WEB)
Therefore hear the word of Yahweh, all Judah who dwell in the land of Egypt: Behold, I have sworn by my great name, says Yahweh, that my name shall no more be named in the mouth of any man of Judah in all the land of Egypt, saying, As the Lord Yahweh lives.
Young's Literal Translation (YLT)
`Therefore, hear ye a word of Jehovah, all Judah who are dwelling in the land of Egypt: Lo, I -- I have sworn by My great name, said Jehovah, My name is no more proclaimed by the mouth of any man of Judah, saying, Live doth the Lord Jehovah -- in all the land of Egypt.
| Therefore | לָכֵן֙ | lākēn | la-HANE |
| hear | שִׁמְע֣וּ | šimʿû | sheem-OO |
| ye the word | דְבַר | dĕbar | deh-VAHR |
| Lord, the of | יְהוָ֔ה | yĕhwâ | yeh-VA |
| all | כָּל | kāl | kahl |
| Judah | יְהוּדָ֕ה | yĕhûdâ | yeh-hoo-DA |
| that dwell | הַיֹּשְׁבִ֖ים | hayyōšĕbîm | ha-yoh-sheh-VEEM |
| land the in | בְּאֶ֣רֶץ | bĕʾereṣ | beh-EH-rets |
| of Egypt; | מִצְרָ֑יִם | miṣrāyim | meets-RA-yeem |
| Behold, | הִנְנִ֨י | hinnî | heen-NEE |
| sworn have I | נִשְׁבַּ֜עְתִּי | nišbaʿtî | neesh-BA-tee |
| by my great | בִּשְׁמִ֤י | bišmî | beesh-MEE |
| name, | הַגָּדוֹל֙ | haggādôl | ha-ɡa-DOLE |
| saith | אָמַ֣ר | ʾāmar | ah-MAHR |
| Lord, the | יְהוָ֔ה | yĕhwâ | yeh-VA |
| that my name | אִם | ʾim | eem |
| shall no | יִהְיֶה֩ | yihyeh | yee-YEH |
| more | ע֨וֹד | ʿôd | ode |
| be | שְׁמִ֜י | šĕmî | sheh-MEE |
| named | נִקְרָ֣א׀ | niqrāʾ | neek-RA |
| in the mouth | בְּפִ֣י׀ | bĕpî | beh-FEE |
| of any | כָּל | kāl | kahl |
| man | אִ֣ישׁ | ʾîš | eesh |
| of Judah | יְהוּדָ֗ה | yĕhûdâ | yeh-hoo-DA |
| in all | אֹמֵ֛ר | ʾōmēr | oh-MARE |
| the land | חַי | ḥay | hai |
| Egypt, of | אֲדֹנָ֥י | ʾădōnāy | uh-doh-NAI |
| saying, | יְהוִ֖ה | yĕhwi | yeh-VEE |
| The Lord | בְּכָל | bĕkāl | beh-HAHL |
| God | אֶ֥רֶץ | ʾereṣ | EH-rets |
| liveth. | מִצְרָֽיִם׃ | miṣrāyim | meets-RA-yeem |
Cross Reference
इब्रानियों 6:13
और परमेश्वर ने इब्राहीम को प्रतिज्ञा देते समय जब कि शपथ खाने के लिये किसी को अपने से बड़ा न पाया, तो अपनी ही शपथ खाकर कहा।
यहेजकेल 20:39
और हे इस्राएल के घराने तुम से तो प्रभु यहोवा यों कहता है कि जा कर अपनी अपनी मूरतों की उपासना करो; और यदि तुम मेरी न सुनोगे, तो आगे को भी यही किया करो; परन्तु मेरे पवित्र नाम को अपनी भेंटों और मूरतों के द्वारा फिर अपवित्र न करना।
भजन संहिता 50:16
परन्तु दुष्ट से परमेश्वर कहता है: तुझे मेरी विधियों का वर्णन करने से क्या काम? तू मेरी वाचा की चर्चा क्यों करता है?
उत्पत्ति 22:16
यहोवा की यह वाणी है, कि मैं अपनी ही यह शपथ खाता हूं, कि तू ने जो यह काम किया है कि अपने पुत्र, वरन अपने एकलौते पुत्र को भी, नहीं रख छोड़ा;
यशायाह 48:1
हे याकूब के घराने, यह बात सुन, तुम जो इस्राएली कहलाते हो; जो यहोवा के नाम की शपथ खाते हो और इस्राएल के परमेश्वर की चर्चा तो करते हो, परन्तु सच्चाई और धर्म से नहीं करते।
यिर्मयाह 4:2
और यदि तू सच्चाई और न्याय और धर्म से यहोवा के जीवन की शपथ खाए, तो अन्यजातियां उसके कारण अपने आप को धन्य कहेंगी, और उसी पर घमण्ड करेंगी।
यिर्मयाह 5:2
यद्यपि उसके निवासी यहोवा के जीवन की शपथ भी खाएं, तौभी निश्चय वे झूठी शपथ खाते हैं।
आमोस 6:8
सेनाओं के परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, ( परमेश्वर यहोवा ने अपनी ही शपथ खाकर कहा है): जिस पर याकूब घमण्ड करता है, उस से मैं घृणा, और उसे राजभवनों से बैर रखता हूं; और मैं इस नगर को उस सब समेत जो उस में हैं, शत्रु के वश में कर दूंगा॥
इब्रानियों 6:18
ताकि दो बे-बदल बातों के द्वारा जिन के विषय में परमेश्वर का झूठा ठहरना अन्होना है, हमारा दृढ़ता से ढाढ़स बन्ध जाए, जो शरण लेने को इसलिये दौड़े है, कि उस आशा को जो साम्हने रखी हुई है प्राप्त करें।
इब्रानियों 3:18
और उस ने किन से शपथ खाई, कि तुम मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाओगे? केवल उन से जिन्हों ने आज्ञा न मानी?
सपन्याह 1:4
मैं यहूदा पर और यरूशलेम के सब रहने वालों पर हाथ उठाऊंगा, और इस स्थान में बाल के बचे हुओं को और याजकों समेत देवताओं के पुजारियों के नाम को नाश कर दूंगा।
आमोस 8:7
यहोवा, जिस पर याकूब को घमण्ड करना उचित है, वही अपनी शपथ खाकर कहता है, मैं तुम्हारे किसी काम को किभी न भूलूंगा।
गिनती 14:28
सो उन से कह, कि यहोवा की यह वाणी है, कि मेरे जीवन की शपथ जो बातें तुम ने मेरे सुनते कही हैं, नि:सन्देह मैं उसी के अनुसार तुम्हारे साथ व्यवहार करूंगा।
व्यवस्थाविवरण 32:40
क्योंकिं मैं अपना हाथ स्वर्ग की ओर उठा कर कहता हूं, क्योंकि मैं अनन्त काल के लिये जीवित हूं,
भजन संहिता 89:34
मैं अपनी वाचा न तोडूंगा, और जो मेरे मुंह से निकल चुका है, उसे न बदलूंगा।
यशायाह 62:8
यहोवा ने अपने दाहिने हाथ की और अपनी बलवन्त भुजा की शपथ खाई है: निश्चय मैं भविष्य में तेरा अन्न अब फिर तेरे शत्रुओं को खाने के लिये न दूंगा, और परदेशियों के पुत्र तेरा नया दाखमधु जिसके लिये तू ने परिश्रम किया है, नहीं पीने पाएंगे;
यिर्मयाह 7:9
तुम जो चोरी, हत्या और व्यभिचार करते, झूठी शपथ खाते, बाल देवता के लिये धूप जलाते, और दूसरे देवताओं के पीछे जिन्हें तुम पहिले नहीं जानते थे चलते हो,
यिर्मयाह 22:5
परन्तु, यदि तुम इन बातों को न मानो तो, मैं अपनी ही सौगन्ध खाकर कहता हूँ, यहोवा की यह वाणी है, कि यह भवन उजाड़ हो जाएगा।
यिर्मयाह 46:18
वह राजाधिराज जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है, उसकी यह वाणी है कि मेरे जीवन की सौगन्ध, जैसा ताबोर अन्य पहाड़ों में, और जैसा कमल समुद्र के किनारे है, वैसा ही वह आएगा।
आमोस 6:10
और जब किसी का चचा, जो उसका जलाने वाला हो, उसकी हड्डियों को घर के निकालने के लिये उठाएगा, और जो घर के कोने में हो उस से कहेगा, क्या तेरे पास कोई और है? तब वह कहेगा, कोई नहीं; तब वह कहेगा, चुप रहे! हमें यहोवा का नाम नहीं लेना चाहिए॥
गिनती 14:21
परन्तु मेरे जीवन की शपथ सचमुच सारी पृथ्वी यहोवा की महिमा से परिपूर्ण हो जाएगी;