Jeremiah 32:35
उन्होंने हिन्नोमियों की तराई में बाल के ऊंचे ऊंचे स्थान बना कर अपने बेटे-बेटियों को मोलक के लिये होम किया, जिसकी आज्ञा मैं ने कभी नहीं दी, और न यह बात कभी मेरे मन में आई कि ऐसा घृणित काम किया जाए और जिस से यहूदी लोग पाप में फंसे।
Jeremiah 32:35 in Other Translations
King James Version (KJV)
And they built the high places of Baal, which are in the valley of the son of Hinnom, to cause their sons and their daughters to pass through the fire unto Molech; which I commanded them not, neither came it into my mind, that they should do this abomination, to cause Judah to sin.
American Standard Version (ASV)
And they built the high places of Baal, which are in the valley of the son of Hinnom, to cause their sons and their daughters to pass through `the fire' unto Molech; which I commanded them not, neither came it into my mind, that they should do this abomination, to cause Judah to sin.
Bible in Basic English (BBE)
And they put up the high places of the Baal in the valley of the son of Hinnom, making their sons and their daughters go through the fire to Molech; which I did not give them orders to do, and it never came into my mind that they would do this disgusting thing, causing Judah to be turned out of the way.
Darby English Bible (DBY)
and they have built the high places of Baal, which are in the valley of the son of Hinnom, to cause to pass through [the fire] their sons and their daughters unto Molech: which I commanded them not, neither came it into my mind, that they should do this abomination, to cause Judah to sin.
World English Bible (WEB)
They built the high places of Baal, which are in the valley of the son of Hinnom, to cause their sons and their daughters to pass through [the fire] to Molech; which I didn't command them, neither did it come into my mind, that they should do this abomination, to cause Judah to sin.
Young's Literal Translation (YLT)
And they build the high places of Baal, that `are' in the valley of the son of Hinnom, to cause their sons and their daughters to pass through to Molech, which I did not command them, nor did it come up on my heart to do this abomination, so as to cause Judah to sin.
| And they built | וַיִּבְנוּ֩ | wayyibnû | va-yeev-NOO |
| אֶת | ʾet | et | |
| the high places | בָּמ֨וֹת | bāmôt | ba-MOTE |
| Baal, of | הַבַּ֜עַל | habbaʿal | ha-BA-al |
| which | אֲשֶׁ֣ר׀ | ʾăšer | uh-SHER |
| are in the valley | בְּגֵ֣יא | bĕgêʾ | beh-ɡAY |
| son the of | בֶן | ben | ven |
| of Hinnom, | הִנֹּ֗ם | hinnōm | hee-NOME |
| to cause | לְ֠הַעֲבִיר | lĕhaʿăbîr | LEH-ha-uh-veer |
| sons their | אֶת | ʾet | et |
| and their daughters | בְּנֵיהֶ֣ם | bĕnêhem | beh-nay-HEM |
| through pass to | וְאֶת | wĕʾet | veh-ET |
| the fire unto Molech; | בְּנוֹתֵיהֶם֮ | bĕnôtêhem | beh-noh-tay-HEM |
| which | לַמֹּלֶךְ֒ | lammōlek | la-moh-lek |
| commanded I | אֲשֶׁ֣ר | ʾăšer | uh-SHER |
| them not, | לֹֽא | lōʾ | loh |
| neither | צִוִּיתִ֗ים | ṣiwwîtîm | tsee-wee-TEEM |
| came | וְלֹ֤א | wĕlōʾ | veh-LOH |
| it into | עָֽלְתָה֙ | ʿālĕtāh | ah-leh-TA |
| mind, my | עַל | ʿal | al |
| that they should do | לִבִּ֔י | libbî | lee-BEE |
| this | לַעֲשׂ֖וֹת | laʿăśôt | la-uh-SOTE |
| abomination, | הַתּוֹעֵבָ֣ה | hattôʿēbâ | ha-toh-ay-VA |
| to | הַזֹּ֑את | hazzōt | ha-ZOTE |
| cause | לְמַ֖עַן | lĕmaʿan | leh-MA-an |
| Judah | הַחֲטִ֥י | haḥăṭî | ha-huh-TEE |
| to sin. | אֶת | ʾet | et |
| יְהוּדָֽה׃ | yĕhûdâ | yeh-hoo-DA |
Cross Reference
यिर्मयाह 7:31
और उन्होंने हिन्नोमवंशियों की तराई में तोपेत नाम ऊंचे स्थान बनाकर, अपने बेटे-बेटियों को आग में जलाया है; जिसकी आज्ञा मैं ने कभी नहीं दी और न मेरे मन में वह कभी आया।
लैव्यवस्था 18:21
और अपने सन्तान में से किसी को मोलेक के लिये होम करके न चढ़ाना, और न अपने परमेश्वर के नाम को अपवित्र ठहराना; मैं यहोवा हूं।
2 इतिहास 33:6
फिर उसने हिन्नोम के बेटे की तराई में अपने लड़के-बालों को होम कर के चढ़ाया, और शुभ-अशुभ मुहूर्तों को मानता, और टोना और तंत्र-मंत्र करता, और ओझों और भूतसिद्धि वालों से व्यवहार करता था। वरन उसने ऐसे बहुत से काम किए, जो यहोवा की दृष्टि में बुरे हैं और जिन से वह अप्रसन्न होता है।
लैव्यवस्था 20:2
इस्त्राएलियों से कह, कि इस्त्राएलियों में से, वा इस्त्राएलियों के बीच रहने वाले परदेशियों में से, कोई क्यों न हो जो अपनी कोई सन्तान मोलेक को बलिदान करे वह निश्चय मार डाला जाए; और जनता उसको पत्थरवाह करे।
1 राजा 16:19
यह उसके पापों के कारण हुआ क्योंकि उसने वह किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था, क्योकि वह यारोबाम की सी चाल और उसके किए हुए और इस्राएल से करवाए हुए पाप की लीक पर चला।
2 राजा 23:10
फिर उसने तोपेत को जो हिन्नोमवंशियों की तराई में था, अशुद्ध कर दिया, ताकि कोई अपने बेठे वा बेटी को मोलोक के लिये आग में होम कर के न चढ़ाए।
2 इतिहास 28:2
परन्तु वह इस्राएल के राजाओं की सी चाल चला, और बाल देवताओं की मूतिर्यां ढलवा कर बनाईं;
यहेजकेल 23:37
क्योंकि उन्होंने व्यभिचार किया है, और उनके हाथों में खून लगा है; उन्होंने अपनी मूरतों के साथ व्यभिचार किया, और अपने लड़के-बाले जो मुझ से उत्पन्न हुए थे, उन मूरतों के आगे भस्म होने के लिये चढ़ाए हैं।
यहेजकेल 16:20
फिर तू ने अपने पुत्र-पुत्रियां ले कर जिन्हें तू ने मेरे लिये जन्म दिया, उन मूरतों को नैवेद्य कर के चढ़ाई। क्या तेरा व्यभिचार ऐसी छोटी बात थी;
यिर्मयाह 19:5
और बाल की पूजा के ऊंचे स्थानों को बना कर अपने लड़के-बालों को बाल के लिये होम कर दिया, यद्यपि मैं ने कभी भी जिसकी आज्ञा नहीं दी, न उसकी चर्चा की और न वह कभी मेरे मन में आया।
यशायाह 57:5
तुम, जो सब हरे वृक्षों के तले देवताओं के कारण कामातुर होते और नालों में और चट्टानों की दरारों के बीच बाल-बच्चों को वध करते हो?
भजन संहिता 106:37
वरन उन्होंने अपने बेटे- बेटियों को पिशाचों के लिये बलिदान किया;
2 इतिहास 33:9
और मनश्शे ने यहूदा और यरूशलेम के निवासियों यहां तक भटका दिया कि उन्होंने उन जातियों से भी बढ़ कर बुराई की, जिन्हें यहोवा ने इस्राएलियों के साम्हने से विनाश किया था।
व्यवस्थाविवरण 18:10
तुझ में कोई ऐसा न हो जो अपने बेटे वा बेटी को आग में होम करके चढ़ाने वाला, वा भावी कहने वाला, वा शुभ अशुभ मुहूर्तों का मानने वाला, वा टोन्हा, वा तान्त्रिक,
व्यवस्थाविवरण 24:4
तो उसका पहिला पति, जिसने उसको निकाल दिया हो, उसके अशुद्ध होने के बाद उसे अपनी पत्नी न बनाने पाए क्योंकि यह यहोवा के सम्मुख घृणित बात है। इस प्रकार तू उस देश को जिसे तेरा परमेश्वर यहोवा तेरा भाग करके तुझे देता है पापी न बनाना॥
1 राजा 11:33
इसका कारण यह है कि उन्होंने मुझे त्याग कर सीदोनियों की देवी अश्तोरेत और मोआबियों के देवता कमोश, और अम्मोनियों के देवता मिल्कोम को दण्डवत की, और मेरे मार्गों पर नहीं चले: और जो मेरी दृष्टि में ठीक है, वह नहीं किया, और मेरी विधियों और नियमों को नहीं माना जैसा कि उसके पिता दाऊद ने किया।
1 राजा 14:16
और उन पापों के कारण जो यारोबाम ने किए और इस्राएल से कराए थे, यहोवा इस्राएल को त्याग देगा।
1 राजा 15:26
उसने वह काम किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था और अपने पिता के मार्ग पर वही पाप करता हुआ चलता रहा जो उसने इस्राएल से करवाया था।
1 राजा 15:30
यह इस कारण हुआ कि यारोबाम ने स्वयं पाप किए, और इस्राएल से भी करवाए थे, और उसने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा को क्रोधित किया था।
1 राजा 21:22
और मैं तेरा घराना नबात के पुत्र यारोबाम, और अहिय्याह के पुत्र बाशा का सा कर दूंगा; इसलिये कि तू ने मुझे क्रोधित किया है, और इस्राएल से पाप करवाया है।
2 राजा 3:3
तौभी वह नबात के पुत्र यारोबाम के ऐसे पापों में जैसे उसने इस्राएल से भी कराए लिपटा रहा और उन से न फिरा।
2 राजा 21:11
कि यहूदा के राजा मनश्शे ने जो ये घृणित काम किए, और जितनी बुराइयां एमोरियों ने जो उस से पहिले थे की थीं, उन से भी अधिक बुराइयां कीं; और यहूदियों से अपनी बनाई हुई मूरतों की पूजा करवा के उन्हें पाप में फंसाया है।
2 राजा 23:15
फिर बेतेल में जो वेदी थी, और जो ऊंचा स्थान नबात के पुत्र यारोबाम ने बनाया था, जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उस वेदी और उस ऊंचे स्थान को उसने ढा दिया, और ऊंचे स्थान को फूंक कर बुकनी कर दिया और अशेरा को फूंक दिया।
निर्गमन 32:21
तब मूसा हारून से कहने लगा, उन लोगों ने तुझ से क्या किया कि तू ने उन को इतने बड़े पाप में फंसाया?