2 Thessalonians 3:2
और हम टेढ़े और दुष्ट मनुष्यों से बचे रहें क्योंकि हर एक में विश्वास नहीं॥
2 Thessalonians 3:2 in Other Translations
King James Version (KJV)
And that we may be delivered from unreasonable and wicked men: for all men have not faith.
American Standard Version (ASV)
and that we may be delivered from unreasonable and evil men; for all have not faith.
Bible in Basic English (BBE)
And that we may be made free from foolish and evil men; for not all have faith.
Darby English Bible (DBY)
and that we may be delivered from bad and evil men, for faith [is] not [the portion] of all.
World English Bible (WEB)
and that we may be delivered from unreasonable and evil men; for not all have faith.
Young's Literal Translation (YLT)
and that we may be delivered from the unreasonable and evil men, for the faith `is' not of all;
| And | καὶ | kai | kay |
| that | ἵνα | hina | EE-na |
| we may be delivered | ῥυσθῶμεν | rhysthōmen | ryoo-STHOH-mane |
| from | ἀπὸ | apo | ah-POH |
| τῶν | tōn | tone | |
| unreasonable | ἀτόπων | atopōn | ah-TOH-pone |
| and | καὶ | kai | kay |
| wicked | πονηρῶν | ponērōn | poh-nay-RONE |
| men: | ἀνθρώπων· | anthrōpōn | an-THROH-pone |
| for | οὐ | ou | oo |
| all | γὰρ | gar | gahr |
| men have not | πάντων | pantōn | PAHN-tone |
| ἡ | hē | ay | |
| faith. | πίστις | pistis | PEE-stees |
Cross Reference
रोमियो 15:31
कि मैं यहूदिया के अविश्वासियों बचा रहूं, और मेरी वह सेवा जो यरूशलेम के लिये है, पवित्र लोगों को भाए।
2 कुरिन्थियों 4:3
परन्तु यदि हमारे सुसमाचार पर परदा पड़ा है, तो यह नाश होने वालों ही के लिये पड़ा है।
व्यवस्थाविवरण 32:20
तब उसने कहा, मैं उन से अपना मुख छिपा लूंगा, और देखूंगा कि उनका अन्त कैसा होगा, क्योंकि इस जाति के लोग बहुत टेढ़े हैं और धोखा देने वाले पुत्र हैं।
1 थिस्सलुनीकियों 2:18
इसलिये हम ने (अर्थात मुझ पौलुस ने) एक बार नहीं, वरन दो बार तुम्हारे पास आना चाहा, परन्तु शैतान हमें रोके रहा।
1 कुरिन्थियों 15:32
यदि मैं मनुष्य की रीति पर इफिसुस में वन-पशुओं से लड़ा, तो मुझे क्या लाभ हुआ? यदि मुर्दे जिलाए नहीं जाएंगे, तो आओ, खाए-पीए, क्योंकि कल तो मर ही जाएंगे।
रोमियो 10:16
परन्तु सब ने उस सुसमाचार पर कान न लगाया: यशायाह कहता है, कि हे प्रभु, किस ने हमारे समाचार की प्रतीति की है?
प्रेरितों के काम 28:24
तब कितनों ने उन बातों को मान लिया, और कितनों ने प्रतीति न की।
प्रेरितों के काम 17:5
परन्तु यहूदियों ने डाह से भरकर बजारू लोगों में से कई दुष्ट मनुष्यों को अपने साथ में लिया, और भीड़ लगाकर नगर में हुल्लड़ मचाने लगे, और यासोन के घर पर चढ़ाई करके उन्हें लोगों के साम्हने लाना चाहा।
प्रेरितों के काम 14:2
परन्तु न मानने वाले यहूदियों ने अन्यजातियों के मन भाइयों के विरोध में उकसाए, और बिगाड़ कर दिए।
प्रेरितों के काम 13:50
परन्तु यहूदियों ने भक्त और कुलीन स्त्रियों को और नगर के बड़े लोगों को उकसाया, और पौलुस और बरनबास पर उपद्रव करवाकर उन्हें अपने सिवानों से निकाल दिया।
प्रेरितों के काम 13:45
परन्तु यहूदी भीड़ को देख कर डाह से भर गए, और निन्दा करते हुए पौलुस की बातों के विरोध में बोलने लगे।
लूका 18:8
मैं तुम से कहता हूं; वह तुरन्त उन का न्याय चुकाएगा; तौभी मनुष्य का पुत्र जब आएगा, तो क्या वह पृथ्वी पर विश्वास पाएगा?
मत्ती 23:23
हे कपटी शास्त्रियों, और फरीसियों, तुम पर हाय; तुम पोदीने और सौंफ और जीरे का दसवां अंश देते हो, परन्तु तुम ने व्यवस्था की गम्भीर बातों को अर्थात न्याय, और दया, और विश्वास को छोड़ दिया है; चाहिये था कि इन्हें भी करते रहते, और उन्हें भी न छोड़ते।
मत्ती 17:17
यीशु ने उत्तर दिया, कि हे अविश्वासी और हठीले लोगों मैं कब तक तुम्हारे साथ रहूंगा? कब तक तुम्हारी सहूंगा? उसे यहां मेरे पास लाओ।
2 तीमुथियुस 4:17
परन्तु प्रभु मेरा सहायक रहा, और मुझे सामर्थ दी: ताकि मेरे द्वारा पूरा पूरा प्रचार हो, और सब अन्यजाति सुन ले; और मैं तो सिंह के मुंह से छुड़ाया गया।
2 कुरिन्थियों 1:8
हे भाइयों, हम नहीं चाहते कि तुम हमारे उस क्लेश से अनजान रहो, जो आसिया में हम पर पड़ा, कि ऐसे भारी बोझ से दब गए थे, जो हमारी सामर्थ से बाहर था, यहां तक कि हम जीवन से भी हाथ धो बैठे थे।
यूहन्ना 2:23
जब वह यरूशलेम में फसह के समय पर्व में था, तो बहुतों ने उन चिन्हों को जो वह दिखाता था देखकर उसके नाम पर विश्वास किया।