Ruth 3:7
जब बोअज खा पी चुका, और उसका मन आनन्दित हुआ, तब जा कर राशि के एक सिरे पर लेट गया। तब वह चुपचाप गई, और उसके पांव उघार के लेट गई।
Ruth 3:7 in Other Translations
King James Version (KJV)
And when Boaz had eaten and drunk, and his heart was merry, he went to lie down at the end of the heap of corn: and she came softly, and uncovered his feet, and laid her down.
American Standard Version (ASV)
And when Boaz had eaten and drunk, and his heart was merry, he went to lie down at the end of the heap of grain: and she came softly, and uncovered his feet, and laid her down.
Bible in Basic English (BBE)
Now when Boaz had taken meat and drink, and his heart was glad, he went to take his rest at the end of the mass of grain; then she came softly and, uncovering his feet, went to rest.
Darby English Bible (DBY)
And Boaz ate and drank, and his heart was merry, and he went to lie down at the end of the heap of corn. Then she went softly, and uncovered his feet, and laid herself down.
Webster's Bible (WBT)
And when Boaz had eaten and drank, and his heart was merry, he went to lie down at the end of the heap of corn: and she came softly, and uncovered his feet, and laid herself down.
World English Bible (WEB)
When Boaz had eaten and drunk, and his heart was merry, he went to lie down at the end of the heap of grain: and she came softly, and uncovered his feet, and laid her down.
Young's Literal Translation (YLT)
And Boaz eateth and drinketh, and his heart is glad; and he goeth in to lie down at the end of the heap; and she cometh in gently, and uncovereth his feet, and lieth down.
| And when Boaz | וַיֹּ֨אכַל | wayyōʾkal | va-YOH-hahl |
| had eaten | בֹּ֤עַז | bōʿaz | BOH-az |
| and drunk, | וַיֵּשְׁתְּ֙ | wayyēšĕt | va-yay-shet |
| heart his and | וַיִּיטַ֣ב | wayyîṭab | va-yee-TAHV |
| was merry, | לִבּ֔וֹ | libbô | LEE-boh |
| he went | וַיָּבֹ֕א | wayyābōʾ | va-ya-VOH |
| to lie down | לִשְׁכַּ֖ב | liškab | leesh-KAHV |
| end the at | בִּקְצֵ֣ה | biqṣē | beek-TSAY |
| of the heap of corn: | הָֽעֲרֵמָ֑ה | hāʿărēmâ | ha-uh-ray-MA |
| and she came | וַתָּבֹ֣א | wattābōʾ | va-ta-VOH |
| softly, | בַלָּ֔ט | ballāṭ | va-LAHT |
| and uncovered | וַתְּגַ֥ל | wattĕgal | va-teh-ɡAHL |
| his feet, | מַרְגְּלֹתָ֖יו | margĕlōtāyw | mahr-ɡeh-loh-TAV |
| and laid her down. | וַתִּשְׁכָּֽב׃ | wattiškāb | va-teesh-KAHV |
Cross Reference
Judges 19:6
तब उन दोनों ने बैठकर संग संग खाया पिया; फिर स्त्री के पिता ने उस पुरूष से कहा, और एक रात टिके रहने को प्रसन्न हो और आनन्द कर।
Esther 1:10
सातवें दिन, जब राजा का मन दाखमधु में मग्न था, तब उसने महूमान, बिजता, हर्बोना, बिगता, अबगता, जेतेर और कर्कस नाम सातों खोजों को जो क्षयर्ष राजा के सम्मुख सेवा टहल किया करते थे, आाज्ञा दी,
2 Samuel 13:28
और अबशालोम ने अपने सेवकों को आज्ञा दी, कि सावधान रहो और जब अम्नोन दाखमधु पीकर नशे में आ जाए, और मैं तुम से कहूं, अम्नोन को मार डालना। क्या इस आज्ञा का देनेवाला मैं नहीं हूं? हियाव बान्धकर पुरुषार्थ करना।
Judges 19:9
जब वह पुरूष अपनी सुरैतिन और सेवक समेत विदा होने को उठा, तब उसके ससुर अर्थात स्त्री के पिता ने उस से कहा, देख दिन तो ढला चला है, और सांझ होने पर है; इसलिये तुम लोग रात भर टिके रहो। देख, दिन तो डूबने पर है; सो यहीं आनन्द करता हुआ रात बिता, और बिहान को सवेरे उठ कर अपना मार्ग लेना, और अपने डेरे को चले जाना।
Judges 19:22
वे आनन्द कर रहे थे, कि नगर के लुच्चों ने घर को घेर लिया, और द्वार को खटखटा-खटखटाकर घर के उस बूढ़े स्वामी से कहने लगे, जो पुरूष तेरे घर में आया, उसे बाहर ले आ, कि हम उस से भोग करें।
Ephesians 5:18
और दाखरस से मतवाले न बनो, क्योंकि इस से लुचपन होता है, पर आत्मा से परिपूर्ण होते जाओ।
1 Corinthians 10:31
सो तुम चाहे खाओ, चाहे पीओ, चाहे जो कुछ करो, सब कुछ परमेश्वर की महीमा के लिये करो।
Ecclesiastes 10:19
भोज हंसी खुशी के लिये किया जाता है, और दाखमधु से जीवन को आनन्द मिलता है; और रूपयों से सब कुछ प्राप्त होता है।
Ecclesiastes 9:7
अपने मार्ग पर चला जा, अपनी रोटी आनन्द से खाया कर, और मन में सुख मान कर अपना दाखमधु पिया कर; क्योंकि परमेश्वर तेरे कामों से प्रसन्न हो चुका है॥
Ecclesiastes 8:15
तब मैं ने आनन्द को सराहा, क्योंकि सूर्य के नीचे मनुष्य के लिये खाने-पीने और आनन्द करने को छोड़ और कुछ भी अच्छा नहीं, क्योंकि यही उसके जीवन भर जो परमेश्वर उसके लिये धरती पर ठहराए, उसके परिश्रम में उसके संग बना रहेगा॥
Ecclesiastes 3:12
मैं ने जान लिया है कि मनुष्यों के लिये आनन्द करने और जीवन भर भलाई करने के सिवाय, और कुछ भी अच्छा नहीं;
Ecclesiastes 2:24
मनुष्य के लिये खाने-पीने और परिश्रम करते हुए अपने जीव को सुखी रखने के सिवाय और कुछ भी अच्छा नहीं। मैं ने देखा कि यह भी परमेश्वर की ओर से मिलता है।
Psalm 104:15
और दाखमधु जिस से मनुष्य का मन आनन्दित होता है, और तेल जिस से उसका मुख चमकता है, और अन्न जिस से वह सम्भल जाता है।
1 Kings 21:7
उसकी पत्नी ईज़ेबेल ने उस से कहा, क्या तू इस्राएल पर राज्य करता है कि नहीं? उठ कर भोजन कर; और तेरा मन आनन्दित हो; यिज्रेली नाबोत की दाख की बारी मैं तुझे दिलवा दूंगी।
Judges 16:25
जब उनका मन मगन हो गया, तब उन्होंने कहा, शिमशोन को बुलवा लो, कि वह हमारे लिये तमाशा करे। इसलिये शिमशोन बन्दीगृह में से बुलवाया गया, और उनके लिये तमाशा करने लगा, और खम्भों के बीच खड़ा कर दिया गया।
Genesis 43:34
तब यूसुफ अपने साम्हने से भोजन-वस्तुएं उठा उठाके उनके पास भेजने लगा, और बिन्यामीन को अपने भाइयों से पचगुणी अधिक भोजनवस्तु मिली। और उन्होंने उसके संग मनमाना खाया पिया।