Hosea 1:2
जब यहोवा ने होशे के द्वारा पहिले पहिल बातें कीं, तब उसने होशे से यह कहा, जा कर एक वेश्या को अपनी पत्नी बना ले, और उसके कुकर्म के लड़के-बालों को अपने लड़के-बाले कर ले, क्योंकि यह देश यहोवा के पीछे चलना छोड़ कर वेश्या का सा बहुत काम करता है।
Hosea 1:2 in Other Translations
King James Version (KJV)
The beginning of the word of the LORD by Hosea. And the LORD said to Hosea, Go, take unto thee a wife of whoredoms and children of whoredoms: for the land hath committed great whoredom, departing from the LORD.
American Standard Version (ASV)
When Jehovah spake at the first by Hosea, Jehovah said unto Hosea, Go, take unto thee a wife of whoredom and children of whoredom; for the land doth commit great whoredom, `departing' from Jehovah.
Bible in Basic English (BBE)
The start of the word of the Lord by Hosea: And the Lord said to Hosea, Go, take for yourself a wife of loose ways, and children of the same, for the land has been untrue to the Lord.
Darby English Bible (DBY)
The beginning of the word of Jehovah through Hosea. And Jehovah said to Hosea, Go, take unto thee a wife of whoredoms, and children of whoredoms; for the land is entirely given up to whoredom, away from Jehovah.
World English Bible (WEB)
When Yahweh spoke at the first by Hosea, Yahweh said to Hosea, "Go, take for yourself a wife of prostitution and children of unfaithfulness; for the land commits great adultery against from Yahweh."
Young's Literal Translation (YLT)
The commencement of Jehovah's speaking by Hosea. And Jehovah saith unto Hosea, `Go, take to thee a woman of whoredoms, and children of whoredoms, for utterly go a-whoring doth the land from after Jehovah.'
| The beginning | תְּחִלַּ֥ת | tĕḥillat | teh-hee-LAHT |
| of the word | דִּבֶּר | dibber | dee-BER |
| Lord the of | יְהוָ֖ה | yĕhwâ | yeh-VA |
| by Hosea. | בְּהוֹשֵׁ֑עַ | bĕhôšēaʿ | beh-hoh-SHAY-ah |
| Lord the And | וַיֹּ֨אמֶר | wayyōʾmer | va-YOH-mer |
| said | יְהוָ֜ה | yĕhwâ | yeh-VA |
| to | אֶל | ʾel | el |
| Hosea, | הוֹשֵׁ֗עַ | hôšēaʿ | hoh-SHAY-ah |
| Go, | לֵ֣ךְ | lēk | lake |
| take | קַח | qaḥ | kahk |
| wife a thee unto | לְךָ֞ | lĕkā | leh-HA |
| of whoredoms | אֵ֤שֶׁת | ʾēšet | A-shet |
| children and | זְנוּנִים֙ | zĕnûnîm | zeh-noo-NEEM |
| of whoredoms: | וְיַלְדֵ֣י | wĕyaldê | veh-yahl-DAY |
| for | זְנוּנִ֔ים | zĕnûnîm | zeh-noo-NEEM |
| land the | כִּֽי | kî | kee |
| hath committed great | זָנֹ֤ה | zānō | za-NOH |
| whoredom, | תִזְנֶה֙ | tizneh | teez-NEH |
| departing from | הָאָ֔רֶץ | hāʾāreṣ | ha-AH-rets |
| the Lord. | מֵֽאַחֲרֵ֖י | mēʾaḥărê | may-ah-huh-RAY |
| יְהוָֽה׃ | yĕhwâ | yeh-VA |
Cross Reference
Hosea 3:1
फिर यहोवा ने मुझ से कहा, अब जा कर एक ऐसी स्त्री से प्रीति कर, जो व्यभिचारिणी होने पर भी अपने प्रिय की प्यारी हो; क्योंकि उसी भांति यद्यपि इस्राएली पराए देवताओं की ओर फिरे, और दाख की टिकियों से प्रीति रखते हैं, तौभी यहोवा उन से प्रीति रखता है।
Deuteronomy 31:16
तब यहोवा ने मूसा से कहा, तू तो अपने पुरखाओं के संग सो जाने पर है; और ये लोग उठ कर उस देश के पराये देवताओं के पीछे जिनके मध्य वे जा कर रहेंगे व्यभिचारी हो जाएंगे, और मुझे त्यागकर उस वाचा को जो मैं ने उन से बान्धी है तोडेंगे।
Hosea 2:4
उसके लड़के-बालों पर भी मैं कुछ दया न करूंगा, क्योंकि वे कुकर्म के लड़के हैं।
Exodus 34:15
ऐसा न हो कि तू उस देश के निवासियों वाचा बान्धे, और वे अपने देवताओं के पीछे होने का व्यभिचार करें, और उनके लिये बलिदान भी करें, और कोई तुझे नेवता दे और तू भी उसके बलिपशु का प्रसाद खाए,
Jeremiah 3:9
उसके निर्लज्ज-व्यभिचारिणी होने के कारण देश भी अशुद्ध हो गया, उसने पत्थर और काठ के साथ भी व्यभिचार किया।
Ezekiel 6:9
और वे बचे हुए लोग, उन जातियों के बीच, जिन में वे बंधुए हो कर जाएंगे, मुझे स्मरण करेंगे; और यह भी कि हमारा व्यभिचारी हृदय यहोवा से कैसे हट गया है और व्यभिचारिणी की सी हमारी आंखें मूरतों पर कैसी लगी हैं जिस से यहोवा का मन टूटा है। इस रीति से उन बुराइयों के कारण, जो उन्होंने अपने सारे घिनौने काम कर के की हैं, वे अपनी दृष्टि में घिनौने ठहरेंगे।
Hosea 5:3
मैं एप्रैम का भेद जानता हूँ और इस्त्राएल की दशा मुझ से छिपी नहीं है; हे एप्रैम, तू ने छिनाला किया, और इस्त्राएल अशुद्ध हुआ है।
Revelation 17:1
और जिन सात स्वर्गदूतों के पास वे सात कटोरे थे, उन में से एक ने आ कर मुझ से यह कहा कि इधर आ, मैं तुझे उस बड़ी वेश्या का दण्ड दिखाऊं, जो बहुत से पानियों पर बैठी है।
Revelation 17:5
और उसके माथे पर यह नाम लिखा था, भेद - बड़ा बाबुल पृथ्वी की वेश्याओं और घृणित वस्तुओं की माता।
2 Peter 2:14
उन ही आंखों में व्यभिचार बसा हुआ है, और वे पाप किए बिना रूक नहीं सकते: वे चंचल मन वालों को फुसला लेते हैं; उन के मन को लोभ करने का अभ्यास हो गया है, वे सन्ताप के सन्तान हैं।
Mark 1:1
परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह के सुसमाचार का आरम्भ।
Ezekiel 23:1
यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा,
Psalm 73:27
जो तुझ से दूर रहते हैं वे तो नाश होंगे; जो कोई तेरे विरुद्ध व्यभिचार करता है, उसको तू विनाश करता है।
Psalm 106:39
और वे आप अपने कामों के द्वारा अशुद्ध हो गए, और अपने कार्यों के द्वारा व्यभिचारी भी बन गए॥
Isaiah 20:2
उसी वर्ष यहोवा ने आमोस के पुत्र यशायाह से कहा, जा कर अपनी कमर का टाट खोल और अपनी जूतियां उतार; सो उसने वैसा ही किया, और वह नंगा और नंगे पांव घूमता फिरता था।
Jeremiah 2:13
क्योंकि मेरी प्रजा ने दो बुराइयां की हैं: उन्होंने मुझ बहते जल के सोते को त्याग दिया है, और, उन्होंने हौद बना लिए, वरन ऐसे हौद जो टूट गए हैं, और जिन में जल नहीं रह सकता।
Jeremiah 3:1
वे कहते हैं, यदि कोई अपनी पत्नी को त्याग दे, और वह उसके पास से जा कर दूसरे पुरुष की हो जाए, तो वह पहिला क्या उसके पास फिर जाएगा? क्या वह देश अति अशुद्ध न हो जाएगा? यहोवा की यह वाणी है कि तू ने बहुत से प्रेमियों के साथ व्यभिचार किया है, क्या तू अब मेरी ओर फिरेगी?
Jeremiah 13:1
यहोवा ने मुझ से यों कहा, जा कर सनी की एक पेटी मोल ले, उसे कमर में बान्ध और जल में मत भीगने दे।
Ezekiel 4:1
और हे मनुष्य के सन्तान, तू एक ईंट ले और उसे अपने साम्हने रख कर उस पर एक नगर, अर्थात यरूशलेम का चित्र खींच;
Ezekiel 16:1
फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुंचा,
2 Chronicles 21:13
वरन इस्राएल के राजाओं की लीक पर चला है, और अहाब के घराने की नाईं यहूदियों और यरूशलेम के निवासियों व्यभिचार कराया है और अपने पिता के घराने में से अपने भाइयों को जो तुझ से अच्छे थे, घात किया है,