Acts 21:13 in Hindi

Hindi Hindi Bible Acts Acts 21 Acts 21:13

Acts 21:13
परन्तु पौलुस ने उत्तर दिया, कि तुम क्या करते हो, कि रो रोकर मेरा मन तोड़ते हो, मैं तो प्रभु यीशु के नाम के लिये यरूशलेम में न केवल बान्धे जाने ही के लिये वरन मरने के लिये भी तैयार हूं।

Acts 21:12Acts 21Acts 21:14

Acts 21:13 in Other Translations

King James Version (KJV)
Then Paul answered, What mean ye to weep and to break mine heart? for I am ready not to be bound only, but also to die at Jerusalem for the name of the Lord Jesus.

American Standard Version (ASV)
Then Paul answered, What do ye, weeping and breaking my heart? for I am ready not to be bound only, but also to die at Jerusalem for the name of the Lord Jesus.

Bible in Basic English (BBE)
Then Paul said, What are you doing, weeping and wounding my heart? for I am ready, not only to be a prisoner, but to be put to death at Jerusalem for the name of the Lord Jesus.

Darby English Bible (DBY)
But Paul answered, What do ye, weeping and breaking my heart? for *I* am ready not only to be bound, but also to die at Jerusalem for the name of the Lord Jesus.

World English Bible (WEB)
Then Paul answered, "What are you doing, weeping and breaking my heart? For I am ready not only to be bound, but also to die at Jerusalem for the name of the Lord Jesus."

Young's Literal Translation (YLT)
and Paul answered, `What do ye -- weeping, and crushing mine heart? for I, not only to be bound, but also to die at Jerusalem, am ready, for the name of the Lord Jesus;'

answered,
ἀπεκρίθηapekrithēah-pay-KREE-thay
Then
δὲdethay
Paul
hooh
What
ΠαῦλοςpaulosPA-lose
mean
ye
Τίtitee
to
weep
ποιεῖτεpoieitepoo-EE-tay
and
κλαίοντεςklaiontesKLAY-one-tase
to
break
καὶkaikay
mine
συνθρύπτοντέςsynthryptontessyoon-THRYOO-ptone-TASE

μουmoumoo
heart?
τὴνtēntane
I
καρδίανkardiankahr-THEE-an
for
ἐγὼegōay-GOH
not
γὰρgargahr
only,
οὐouoo
to
μόνονmononMOH-none
be
bound
but
δεθῆναιdethēnaithay-THAY-nay
also
ἀλλὰallaal-LA
to
καὶkaikay
die
ἀποθανεῖνapothaneinah-poh-tha-NEEN
at
Jerusalem
εἰςeisees
ready
Ἰερουσαλὴμierousalēmee-ay-roo-sa-LAME
am
ἑτοίμωςhetoimōsay-TOO-mose
for
ἔχωechōA-hoh
the
ὑπὲρhyperyoo-PARE
name
τοῦtoutoo
the
of
ὀνόματοςonomatosoh-NOH-ma-tose
Lord
τοῦtoutoo
Jesus.
κυρίουkyrioukyoo-REE-oo
Ἰησοῦiēsouee-ay-SOO

Cross Reference

प्रेरितों के काम 20:24
परन्तु मैं अपने प्राण को कुछ नहीं समझता: कि उसे प्रिय जानूं, वरन यह कि मैं अपनी दौड़ को, और उस सेवाकाई को पूरी करूं, जो मैं ने परमेश्वर के अनुग्रह के सुसमाचार पर गवाही देने के लिये प्रभु यीशु से पाई है।

फिलिप्पियों 2:17
और यदि मुझे तुम्हारे विश्वास के बलिदान और सेवा के साथ अपना लोहू भी बहाना पड़े तौभी मैं आनन्दित हूं, और तुम सब के साथ आनन्द करता हूं।

फिलिप्पियों 1:20
मैं तो यही हादिर्क लालसा और आशा रखता हूं, कि मैं किसी बात में लज्ज़ित न होऊं, पर जैसे मेरे प्रबल साहस के कारण मसीह की बड़ाई मेरी देह के द्वारा सदा होती रही है, वैसा ही अब भी हो चाहे मैं जीवित रहूं या मर जाऊं।

रोमियो 8:35
कौन हम को मसीह के प्रेम से अलग करेगा? क्या क्लेश, या संकट, या उपद्रव, या अकाल, या नंगाई, या जोखिम, या तलवार?

प्रेरितों के काम 9:16
और मैं उसे बताऊंगा, कि मेरे नाम के लिये उसे कैसा कैसा दुख उठाना पड़ेगा।

2 तीमुथियुस 2:4
जब कोई योद्धा लड़ाई पर जाता है, तो इसलिये कि अपने भरती करने वाले को प्रसन्न करे, अपने आप को संसार के कामों में नहीं फंसाता

2 तीमुथियुस 4:6
क्योंकि अब मैं अर्घ की नाईं उंडेला जाता हूं, और मेरे कूच का समय आ पहुंचा है।

2 पतरस 1:14
क्योंकि यह जानता हूं, कि मसीह के वचन के अनुसार मेरे डेरे के गिराए जाने का समय शीघ्र आने वाला है।

प्रकाशित वाक्य 3:10
तू ने मेरे धीरज के वचन को थामा है, इसलिये मैं भी तुझे परीक्षा के उस समय बचा रखूंगा, जो पृथ्वी पर रहने वालों के परखने के लिये सारे संसार पर आने वाला है।

प्रकाशित वाक्य 12:11
और वे मेम्ने के लोहू के कारण, और अपनी गवाही के वचन के कारण, उस पर जयवन्त हुए, और उन्होंने अपने प्राणों को प्रिय न जाना, यहां तक कि मृत्यु भी सह ली।

2 तीमुथियुस 1:4
और तेरे आंसुओं की सुधि कर कर के रात दिन तुझ से भेंट करने की लालसा रखता हूं कि आनन्द से भर जाऊं।

कुलुस्सियों 1:24
अब मैं उन दुखों के कारण आनन्द करता हूं, जो तुम्हारे लिये उठाता हूं, और मसीह के क्लेशों की घटी उस की देह के लिये, अर्थात कलीसिया के लिये, अपने शरीर में पूरी किए देता हूं।

प्रेरितों के काम 5:41
वे इस बात से आनन्दित होकर महासभा के साम्हने से चले गए, कि हम उसके नाम के लिये निरादर होने के योग्य तो ठहरे।

प्रेरितों के काम 20:37
तब वे सब बहुत रोए और पौलुस के गले में लिपट कर उसे चूमने लगे।

1 कुरिन्थियों 15:31
हे भाइयो, मुझे उस घमण्ड की सोंह जो हमारे मसीह यीशु में मैं तुम्हारे विषय में करता हूं, कि मैं प्रति दिन मरता हूं।

2 कुरिन्थियों 4:10
हम यीशु की मृत्यु को अपनी देह में हर समय लिये फिरते हैं; कि यीशु का जीवन भी हमारी देह में प्रगट हो।

फिलिप्पियों 2:26
क्योंकि उसका मन तुम सब में लगा हुआ था, इस कारण वह व्याकुल रहता था क्योंकि तुम ने उस की बीमारी का हाल सुना था।

2 कुरिन्थियों 11:23
(मैं पागल की नाईं कहता हूं) मैं उन से बढ़कर हूं! अधिक परिश्रम करने में; बार बार कैद होने में; कोड़े खाने में; बार बार मृत्यु के जोखिमों में।

योना 1:6
तब मांझी उसके निकट आकर कहने लगा, तू भारी नींद में पड़ा हुआ क्या करता है? उठ, अपने देवता की दोहाई दे! सम्भव है कि परमेश्वर हमारी चिन्ता करे, और हमारा नाश न हो॥

यहेजकेल 18:2
तुम लोग जो इस्राएल के देश के विषय में यह कहावत कहते हो, कि जंगली अंगूर तो पुरखा लोग खाते, परन्तु दांत खट्टे होते हैं लड़के-बालों के। इसका क्या अर्थ है?

यशायाह 3:15
सेनाओं के प्रभु यहोवा की यह वाणी है, तुम क्यों मेरी प्रजा को दलते, और दीन लोगों को पीस डालते हो!

1 शमूएल 15:14
शमूएल ने कहा, फिर भेड़-बकरियों का यह मिमियाना, और गय-बैलों का यह बंबाना जो मुझे सुनाई देता है, यह क्यों हो रहा है?