Romans 14:13
सो आगे को हम एक दूसरे पर दोष न लगाएं पर तुम यही ठान लो कि कोई अपने भाई के साम्हने ठेस या ठोकर खाने का कारण न रखे।
Romans 14:13 in Other Translations
King James Version (KJV)
Let us not therefore judge one another any more: but judge this rather, that no man put a stumblingblock or an occasion to fall in his brother's way.
American Standard Version (ASV)
Let us not therefore judge one another any more: but judge ye this rather, that no man put a stumblingblock in his brother's way, or an occasion of falling.
Bible in Basic English (BBE)
Then let us not be judges of one another any longer: but keep this in mind, that no man is to make it hard for his brother, or give him cause for doubting.
Darby English Bible (DBY)
Let us no longer therefore judge one another; but judge ye this rather, not to put a stumbling-block or a fall-trap before his brother.
World English Bible (WEB)
Therefore let's not judge one another any more, but judge this rather, that no man put a stumbling block in his brother's way, or an occasion for falling.
Young's Literal Translation (YLT)
no longer, therefore, may we judge one another, but this judge ye rather, not to put a stumbling-stone before the brother, or an offence.
| Let any therefore not us | Μηκέτι | mēketi | may-KAY-tee |
| judge | οὖν | oun | oon |
| one another | ἀλλήλους | allēlous | al-LAY-loos |
| more: | κρίνωμεν· | krinōmen | KREE-noh-mane |
| but | ἀλλὰ | alla | al-LA |
| judge | τοῦτο | touto | TOO-toh |
| this | κρίνατε | krinate | KREE-na-tay |
| rather, | μᾶλλον | mallon | MAHL-lone |
| that | τὸ | to | toh |
| man no | μὴ | mē | may |
| put in | τιθέναι | tithenai | tee-THAY-nay |
| a stumblingblock | πρόσκομμα | proskomma | PROSE-kome-ma |
| or | τῷ | tō | toh |
| fall to occasion an | ἀδελφῷ | adelphō | ah-thale-FOH |
| ἢ | ē | ay | |
| his brother's way. | σκάνδαλον | skandalon | SKAHN-tha-lone |
Cross Reference
याकूब 4:11
हे भाइयों, एक दूसरे की बदनामी न करो, जो अपने भाई की बदनामी करता है, या भाई पर दोष लगाता है, वह व्यवस्था की बदनामी करता है, और व्यवस्था पर दोष लगाता है; और यदि तू व्यवस्था पर दोष लगाता है, तो तू व्यवस्था पर चलने वाला नहीं, पर उस पर हाकिम ठहरा।
लूका 12:57
और तुम आप ही निर्णय क्यों नहीं कर लेते, कि उचित क्या है?
मत्ती 7:1
दोष मत लगाओ, कि तुम पर भी दोष न लगाया जाए।
लूका 17:2
जो इन छोटों में से किसी एक को ठोकर खिलाता है, उसके लिये यह भला होता, कि चक्की का पाट उसके गले में लटकाया जाता, और वह समुद्र में डाल दिया जाता।
रोमियो 14:4
तू कौन है जो दूसरे के सेवक पर दोष लगाता है? उसका स्थिर रहना या गिर जाना उसके स्वामी ही से सम्बन्ध रखता है, वरन वह स्थिर ही कर दिया जाएगा; क्योंकि प्रभु उसे स्थिर रख सकता है।
रोमियो 14:10
तू अपने भाई पर क्यों दोष लगाता है? या तू फिर क्यों अपने भाई को तुच्छ जानता है? हम सब के सब परमेश्वर के न्याय सिंहासन के साम्हने खड़े होंगे।
1 कुरिन्थियों 10:32
तुम न यहूदियों, न यूनानियों, और न परमेश्वर की कलीसिया के लिये ठोकर के कारण बनो।
2 कुरिन्थियों 6:3
हम किसी बात में ठोकर खाने का कोई भी अवसर नहीं देते, कि हमारी सेवा पर कोई दोष न आए।
याकूब 2:4
तो क्या तुम ने आपस में भेद भाव न किया और कुविचार से न्याय करने वाले न ठहरे?
प्रकाशित वाक्य 2:14
पर मुझे तेरे विरूद्ध कुछ बातें कहनी हैं, क्योंकि तेरे यहां कितने तो ऐसे हैं, जो बिलाम की शिक्षा को मानते हैं, जिस ने बालाक को इस्त्राएलियों के आगे ठोकर का कारण रखना सिखाया, कि वे मूरतों के बलिदान खाएं, और व्यभिचार करें।
1 यूहन्ना 2:10
जो कोई अपने भाई से प्रेम रखता है, वह ज्योति में रहता है, और ठोकर नहीं खा सकता।
1 तीमुथियुस 5:14
इसलिये मैं यह चाहता हूं, कि जवान विधवाएं ब्याह करें; और बच्चे जनें और घरबार संभालें, और किसी विरोधी को बदनाम करने का अवसर न दें।
फिलिप्पियों 1:10
यहां तक कि तुम उत्तम से उत्तम बातों को प्रिय जानो, और मसीह के दिन तक सच्चे बने रहो; और ठोकर न खाओ।
2 कुरिन्थियों 5:14
क्योंकि मसीह का प्रेम हमें विवश कर देता है; इसलिये कि हम यह समझते हैं, कि जब एक सब के लिये मरा तो सब मर गए।
2 शमूएल 12:14
तौभी तू ने जो इस काम के द्वारा यहोवा के शत्रुओं को तिरस्कार करने का बड़ा अवसर दिया है, इस कारण तेरा जो बेटा उत्पन्न हुआ है वह अवश्य ही मरेगा।
यशायाह 57:14
और यह कहा जाएगा, पांति बान्ध बान्धकर राजमार्ग बनाओ, मेरी प्रजा के मार्ग में से हर एक ठोकर दूर करो।
यहेजकेल 14:3
हे मनुष्य के सन्तान, इन पुरुषों ने तो अपनी मूरतें अपने मन में स्थापित कीं, और अपने अधर्म की ठोकर अपने साम्हने रखी है; फिर क्या वे मुझ से कुछ भी पूछने पाएंगे?
मत्ती 16:23
उस ने फिरकर पतरस से कहा, हे शैतान, मेरे साम्हने से दूर हो: तू मेरे लिये ठोकर का कारण है; क्योंकि तू परमेश्वर की बातें नहीं, पर मनुष्यों की बातों पर मन लगाता है।
मत्ती 18:7
ठोकरों के कारण संसार पर हाय! ठोकरों का लगना अवश्य है; पर हाय उस मनुष्य पर जिस के द्वारा ठोकर लगती है।
रोमियो 9:32
किस लिये? इसलिये कि वे विश्वास से नहीं, परन्तु मानो कर्मों से उस की खोज करते थे: उन्होंने उस ठोकर के पत्थर पर ठोकर खाई।
रोमियो 11:9
और दाउद कहता है; उन का भोजन उन के लिये जाल, और फन्दा, और ठोकर, और दण्ड का कारण हो जाए।
रोमियो 16:17
अब हे भाइयो, मैं तुम से बिनती करता हूं, कि जो लोग उस शिक्षा के विपरीत जो तुम ने पाई है, फूट पड़ने, और ठोकर खाने के कारण होते हैं, उन्हें ताड़ लिया करो; और उन से दूर रहो।
1 कुरिन्थियों 8:9
परन्तु चौकस रहो, ऐसा न हो, कि तुम्हारी यह स्वतंत्रता कहीं निर्बलों के लिये ठोकर का कारण हो जाए।
1 कुरिन्थियों 11:13
तुम आप ही विचार करो, क्या स्त्री को उघाड़े सिर परमेश्वर से प्रार्थना करना सोहता है?
लैव्यवस्था 19:14
बहिरे को शाप न देना, और न अन्धे के आगे ठोकर रखना; और अपने परमेश्वर का भय मानना; मैं यहोवा हूं।