Revelation 21:11
परमेश्वर की महिमा उस में थी, ओर उस की ज्योति बहुत ही बहुमूल्य पत्थर, अर्थात बिल्लौर के समान यशब की नाईं स्वच्छ थी।
Revelation 21:11 in Other Translations
King James Version (KJV)
Having the glory of God: and her light was like unto a stone most precious, even like a jasper stone, clear as crystal;
American Standard Version (ASV)
having the glory of God: her light was like unto a stone most precious, as it were a jasper stone, clear as crystal:
Bible in Basic English (BBE)
Having the glory of God: and her light was like a stone of great price, a jasper stone, clear as glass:
Darby English Bible (DBY)
having the glory of God. Her shining [was] like a most precious stone, as a crystal-like jasper stone;
World English Bible (WEB)
having the glory of God. Her light was like a most precious stone, as if it was a jasper stone, clear as crystal;
Young's Literal Translation (YLT)
having the glory of God, and her light `is' like a stone most precious, as a jasper stone clear as crystal,
| Having | ἔχουσαν | echousan | A-hoo-sahn |
| the | τὴν | tēn | tane |
| glory | δόξαν | doxan | THOH-ksahn |
| of | τοῦ | tou | too |
| God: | θεοῦ | theou | thay-OO |
| and | καὶ | kai | kay |
| her | ὁ | ho | oh |
| φωστὴρ | phōstēr | fose-TARE | |
| light | αὐτῆς | autēs | af-TASE |
| unto like was | ὅμοιος | homoios | OH-moo-ose |
| a stone | λίθῳ | lithō | LEE-thoh |
| most precious, | τιμιωτάτῳ | timiōtatō | tee-mee-oh-TA-toh |
| like even | ὡς | hōs | ose |
| a jasper | λίθῳ | lithō | LEE-thoh |
| stone, | ἰάσπιδι | iaspidi | ee-AH-spee-thee |
| clear as crystal; | κρυσταλλίζοντι | krystallizonti | kryoo-stahl-LEE-zone-tee |
Cross Reference
प्रकाशित वाक्य 22:5
और फिर रात न होगी, और उन्हें दीपक और सूर्य के उजियाले का प्रयोजन न होगा, क्योंकि प्रभु परमेश्वर उन्हें उजियाला देगा: और वे युगानुयुग राज्य करेंगे॥
प्रकाशित वाक्य 4:6
और उस सिंहासन के साम्हने मानो बिल्लौर के समान कांच का सा समुद्र है, और सिंहासन के बीच में और सिंहासन के चारों ओर चार प्राणी हैं, जिन के आगे पीछे आंखे ही आंखे हैं।
प्रकाशित वाक्य 21:18
और उस की शहरपनाह की जुड़ाई यशब की थी, और नगर ऐसे चोखे सोने का था, जा स्वच्छ कांच के समान हो।
यहेजकेल 1:26
और जो आकाशमण्डल उनके सिरों के ऊपर था, उसके ऊपर मानो कुछ नीलम का बना हुआ सिंहासन था; इस सिंहासन के ऊपर मनुष्य के समान कोई दिखाई देता था।
यहेजकेल 1:22
जीवधारियों के सिरों के ऊपर आकाश्मण्डल सा कुछ था जो बर्फ की नाईं भयानक रीति से चमकता था, और वह उनके सिरों के ऊपर फैला हुआ था।
यशायाह 60:19
फिर दिन को सूर्य तेरा उजियाला न होगा, न चान्दनी के लिये चन्द्रमा परन्तु यहोवा तेरे लिये सदा का उजियाला और तेरा परमेश्वर तेरी शोभा ठहरेगा।
प्रकाशित वाक्य 22:1
फिर उस ने मुझे बिल्लौर की सी झलकती हुई, जीवन के जल की एक नदी दिखाई, जो परमेश्वर और मेंम्ने के सिंहासन से निकल कर उस नगर की सड़क के बीचों बीच बहती थी।
प्रकाशित वाक्य 21:22
और मैं ने उस में कोई मंदिर न देखा, क्योंकि सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर, और मेम्ना उसका मंदिर हैं।
प्रकाशित वाक्य 4:3
और जो उस पर बैठा है, वह यशब और मानिक सा दिखाई पड़ता है, और उस सिंहासन के चारों ओर मरकत सा एक मेघधनुष दिखाई देता है।
यहेजकेल 48:35
नगर की चारों अलंगों का घेरा अठारह हजार बांस का हो, और उस दिन से आगे को नगर का नाम “यहोवा शाम्मा” रहेगा।
यहेजकेल 28:13
तू परमेश्वर की एदेन नाम बारी में था; तेरे पास आभूषण, माणिक, पद्मराग, हीरा, फीरोज़ा, सुलैमानी मणि, यशब, नीलमणि, मरकद, और लाल सब भांति के मणि और सोने के पहिरावे थे; तेरे डफ और बांसुलियां तुझी में बनाई गईं थीं; जिस दिन तू सिरजा गया था; उस दिन वे भी तैयार की गई थीं।
यशायाह 4:5
तब यहोवा सिय्योन पर्वत के एक एक घर के ऊपर, और उसके सभास्थानों के ऊपर, दिन को तो धूंए का बादल, और रात को धधकती आग का प्रकाश सिरजेगा, और समस्त वैभव के ऊपर एक मण्डप छाया रहेगा।
अय्यूब 28:17
न सोना, न कांच उसके बराबर ठहर सकता है, कुन्दन के गहने के बदले भी वह नहीं मिलती।
प्रकाशित वाक्य 15:8
और परमेश्वर की महिमा, और उस की सामर्थ के कारण मन्दिर धुएं से भर गया और जब तक उन सातों स्वर्गदूतों की सातों विपत्तियां समाप्त न हुईं, तब तक कोई मन्दिर में न जा सका॥
यहेजकेल 43:2
तब इस्राएल के परमेश्वर का तेज पूर्व दिशा से आया; और उसकी वाणी बहुत से जल की घरघराहट सी हुई; और उसके तेज से पृथ्वी प्रकाशित हुई।
यहेजकेल 28:16
परन्तु लेन-देन की बहुतायत के कारण तू उपद्रव से भर कर पापी हो गया; इसी से मैं ने तुझे अपवित्र जान कर परमेश्वर के पर्वत पर से उतारा, और हे छाने वाले करूब मैं ने तुझे आग सरीखे चमकने वाले मणियों के बीच से नाश किया है।
यशायाह 60:1
उठ, प्रकाशमान हो; क्योंकि तेरा प्रकाश आ गया है, और यहोवा का तेज तेरे ऊपर उदय हुआ है।