2 Chronicles 15:16
वरन आसा राजा की माता माका जिसने अशेरा के पास रखने के लिए एक घिनौनी मूरत बनाई, उसको उसने राजमाता के पद से उतार दिया, और आसा ने उसकी मूरत काट कर पीस डाली और किद्रोन नाले में फूंक दी।
2 Chronicles 15:16 in Other Translations
King James Version (KJV)
And also concerning Maachah the mother of Asa the king, he removed her from being queen, because she had made an idol in a grove: and Asa cut down her idol, and stamped it, and burnt it at the brook Kidron.
American Standard Version (ASV)
And also Maacah, the mother of Asa the king, he removed from being queen, because she had made an abominable image for an Asherah; and Asa cut down her image, and made dust of it, and burnt it at the brook Kidron.
Bible in Basic English (BBE)
And Asa would not let Maacah, his mother, be queen, because she had made a disgusting image for Asherah; and Asa had her image cut down and broken up and burned by the stream Kidron.
Darby English Bible (DBY)
And also Maachah, the mother of Asa the king, he removed from being queen, because she had made an idol for the Asherah; and Asa cut down her idol, and stamped it, and burned it in the valley Kidron.
Webster's Bible (WBT)
And also concerning Maachah the mother of Asa the king, he removed her from being queen, because she had made an idol in a grove: and Asa cut down her idol, and stamped it, and burnt it at the brook Kidron.
World English Bible (WEB)
Also Maacah, the mother of Asa the king, he removed from being queen, because she had made an abominable image for an Asherah; and Asa cut down her image, and made dust of it, and burnt it at the brook Kidron.
Young's Literal Translation (YLT)
And also Maachah, mother of Asa the king -- he hath removed her from `being' mistress, in that she hath made for a shrine a horrible thing, and Asa cutteth down her horrible thing, and beateth `it' small, and burneth `it' by the brook Kidron:
| And also | וְגַֽם | wĕgam | veh-ɡAHM |
| concerning Maachah | מַעֲכָ֞ה | maʿăkâ | ma-uh-HA |
| mother the | אֵ֣ם׀ | ʾēm | ame |
| of Asa | אָסָ֣א | ʾāsāʾ | ah-SA |
| the king, | הַמֶּ֗לֶךְ | hammelek | ha-MEH-lek |
| removed he | הֱסִירָהּ֙ | hĕsîrāh | hay-see-RA |
| her from being queen, | מִגְּבִירָ֔ה | miggĕbîrâ | mee-ɡeh-vee-RA |
| because | אֲשֶׁר | ʾăšer | uh-SHER |
| she had made | עָֽשְׂתָ֥ה | ʿāśĕtâ | ah-seh-TA |
| idol an | לָאֲשֵׁרָ֖ה | lāʾăšērâ | la-uh-shay-RA |
| in a grove: | מִפְלָ֑צֶת | miplāṣet | meef-LA-tset |
| Asa and | וַיִּכְרֹ֤ת | wayyikrōt | va-yeek-ROTE |
| cut down | אָסָא֙ | ʾāsāʾ | ah-SA |
| אֶת | ʾet | et | |
| idol, her | מִפְלַצְתָּ֔הּ | miplaṣtāh | meef-lahts-TA |
| and stamped | וַיָּ֕דֶק | wayyādeq | va-YA-dek |
| burnt and it, | וַיִּשְׂרֹ֖ף | wayyiśrōp | va-yees-ROFE |
| it at the brook | בְּנַ֥חַל | bĕnaḥal | beh-NA-hahl |
| Kidron. | קִדְרֽוֹן׃ | qidrôn | keed-RONE |
Cross Reference
1 Kings 15:13
वरन उसकी माता माका जिसने अशेरा के लिये एक घिनौनी मूरत बनाई थी उसको उसने राजमाता के पद से उतार दिया, और आसा ने उसकी मूरत को काट डाला और किद्रोन के नाले में फूंक दिया।
Exodus 34:13
वरन उनकी वेदियों को गिरा देना, उनकी लाठों को तोड़ डालना, और उनकी अशेरा नाम मूतिर्यों को काट डालना;
1 Kings 15:2
और वह तीन वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा। उसकी माता का नाम माका था जो अबशालोम की पुत्री थी:
1 Kings 15:10
और यरूशलेम में इकतालीस वर्ष तक राज्य करता रहा, और उसकी माता अबशालोम की पुत्री माका थी।
2 Kings 23:6
और वह अशेरा को यहोवा के भवन में से निकाल कर यरूशलेम के बाहर किद्रोन नाले में लिवा ले गया और वहीं उसको फूंक दिया, और पीस कर बुकनी कर दिया। तब वह बुकनी साधारण लोगों की कबरों पर फेंक दी।
2 Kings 23:15
फिर बेतेल में जो वेदी थी, और जो ऊंचा स्थान नबात के पुत्र यारोबाम ने बनाया था, जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उस वेदी और उस ऊंचे स्थान को उसने ढा दिया, और ऊंचे स्थान को फूंक कर बुकनी कर दिया और अशेरा को फूंक दिया।
2 Corinthians 5:16
सो अब से हम किसी को शरीर के अनुसार न समझेंगे, और यदि हम ने मसीह को भी शरीर के अनुसार जाना था, तौभी अब से उस को ऐसा नहीं जानेंगे।
Mark 3:31
और उस की माता और उसके भाई आए, और बाहर खड़े होकर उसे बुलवा भेजा।
Mark 3:21
जब उसके कुटुम्बियों ने यह सुना, तो उसे पकड़ने के लिये निकले; क्योंकि कहते थे, कि उसका चित्त ठिकाने नहीं है।
Zechariah 13:3
और यदि कोई फिर भविष्यद्वाणी करे, तो उसके माता-पिता, जिन से वह उत्पन्न हुआ, उस से कहेंगे, तू जीवित न बचेगा, क्योंकि तू ने यहोवा के नाम से झूठ कहा है; सो जब वह भविष्यद्वाणी करे, तब उसके माता-पिता जिन से वह उत्पन्न हुआ उसको बेध डालेंगे।
2 Chronicles 34:7
और अशेरा नाम और खुदी हुई मूरतों को पीस कर बुकनी कर डाला, और इस्राएल के सारे देश की सूर्य की सब प्रतिमाओं को काट कर यरूशलेम को लौट गया।
2 Chronicles 14:2
और आसा ने वही किया जो उसके परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में अच्छा और ठीक था।
Exodus 32:27
उसने उन से कहा, इस्त्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, कि अपनी अपनी जांघ पर तलवार लटका कर छावनी से एक निकास से दूसरे निकास तक घूम घूमकर अपने अपने भाइयों, संगियों, और पड़ोसियों घात करो।
Leviticus 26:30
और मैं तुम्हारे पूजा के ऊंचे स्थानों को ढा दूंगा, और तुम्हारे सूर्य की प्रतिमाएं तोड़ डालूंगा, और तुम्हारी लोथों को तुम्हारी तोड़ी हुई मूरतों पर फूंक दूंगा; और मेरी आत्मा को तुम से घृणा हो जाएगी।
Deuteronomy 7:5
उन लोगों से ऐसा बर्ताव करना, कि उनकी वेदियों को ढा देना, उनकी लाठों को तोड़ डालना, उनकी अशेरा नाम मूत्तिर्यों को काट काटकर गिरा देना, और उनकी खुदी हुई मूर्तियों को आग में जला देना।
Deuteronomy 7:25
उनके देवताओं की खुदी हुई मूर्तियां तुम आग में जला देना; जो चांदी वा सोना उन पर मढ़ा हो उसका लालच करके न ले लेना, नहीं तो तू उसके कारण फन्दे में फंसेगा; क्योंकि ऐसी वस्तुएं तुम्हारे परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में घृणित हैं।
Deuteronomy 9:21
और मैं ने वह बछड़ा जिसे बनाकर तुम पापी हो गए थे ले कर, आग में डालकर फूंक दिया; और फिर उसे पीस पीसकर ऐसा चूर चूरकर डाला कि वह धूल की नाईं जीर्ण हो गया; और उसकी उस राख को उस नदी में फेंक दिया जो पर्वत से निकलकर नीचे बहती थी।
Deuteronomy 13:6
यदि तेरा सगा भाई, वा बेटा, वा बेटी, वा तेरी अर्द्धांगिन, वा प्राण प्रिय तेरा कोई मित्र निराले में तुझ को यह कहकर फुसलाने लगे, कि आओ हम दूसरे देवताओं की उपासना वा पूजा करें, जिन्हें न तो तू न तेरे पुरखा जानते थे,
Deuteronomy 33:9
उसने तो अपने माता पिता के विषय में कहा, कि मैं उन को नहीं जानता; और न तो उसने अपने भाइयों को अपना माना, और न अपने पुत्रों को पहिचाना। क्योंकि उन्होंने तेरी बातें मानी, और वे तेरी वाचा का पालन करते हैं॥
2 Kings 23:12
और आहाज की अटारी की छत पर जो वेदियां यहूदा के राजाओं की बनाईं हुई थीं, और जो वेदियां मनश्शे ने यहोवा के भवन के दोनों आंगनों में बनाईं थीं, उन को राजा ने ढाकर पीस डाला और उनकी बुकनी किद्रोन नाले में फेंक दी।
Exodus 32:20
तब उसने उनके बनाए हुए बछड़े को ले कर आग में डालके फूंक दिया। और पीसकर चूर चूर कर डाला, और जल के ऊपर फेंक दिया, और इस्त्राएलियों को उसे पिलवा दिया।